Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

19 नवंबर 2023 : PIB विश्लेषण

विषयसूची:

  1. वैश्विक मत्स्य पालन सम्मेलन भारत 2023:
  2. 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी):

1. वैश्विक मत्स्य पालन सम्मेलन भारत 2023:

सामान्य अध्ययन: 3

कृषि:

विषय: पशु पालन सम्बन्धी अर्थशास्त्र,मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा एवं इसका महत्व।

प्रारंभिक परीक्षा: सरकार से सरकार (जी2जी), बिजनेस से सरकार (बी2जी) और बिजनेस से बिजनेस (बी2बी) बैठकें।

मुख्य परीक्षा: ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 के महत्व पर प्रकाश डालिये।

प्रसंग:

  • केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला 21 नवंबर 2023 को अहमदाबाद में गुजरात साइंस सिटी में दो दिवसीय मेगा कार्यक्रम ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे।

उद्देश्य:

  • ‘सेलिब्रेटिंग फिशरीज एंड एक्वाकल्चर वेल्थ’/ ‘मत्स्य पालन और जलीय कृषि संपदा का उत्सव’ की थीम/विषय पर आधारित सम्मेलन का उद्देश्य सार्थक चर्चा, बाजार की परख और नेटवर्किंग के लिए प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर एक साथ लाना है।

विवरण:

  • इस अवसर पर गुजरात के मत्स्य पालन क्षेत्र के मुख्य विकास के संदर्भ में राज्य की अंतर्देशीय जलाशय पट्टा नीति लॉन्च की जाएगी।
    • यह उद्घाटन सत्र गुजरात की राज्य मछली की आधिकारिक घोषणा, समूह दुर्घटना बीमा योजना दावा चेक का वितरण, केसीसी कार्ड, पोत संचार के लिए ट्रांसपोंडर और लाभार्थियों के लिए सहायता प्रणाली; और एक पुस्तिका ‘स्टेट फिशरीज ऑफ इंडिया’ और मत्स्य पालन सांख्यिकी पर एक पुस्तिका का विमोचन किया गया।
    • इस अवसर पर विश्व मत्स्य पालन दिवस पर पुरस्कार भी वितरित किये जायेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन:

  • इस सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण एक अंतर्राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन है।
    • यह उच्च स्तरीय संवाद, जिसमें विभिन्न राष्ट्र और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, वे जलवायु संकट सहित कई महत्वपूर्ण चुनौतियों के बीच इस क्षेत्र को बनाए रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोगात्मक प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
  • 10 से अधिक देशों के उच्च-स्तरीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडलों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है और सम्मेलन में भौतिक रूप से भाग लेंगे।
    • इसके अलावा, लगभग 50 अन्य विदेशी राजनयिकों के भी इस बैठक में वर्चुअली शामिल होने की संभावना है।
    • इसी तरह, लगभग 10 प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन जिनमें एशियाई विकास बैंक (एडीबी), संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ), जीआईजेड, बंगाल की खाड़ी अंतर-सरकारी कार्यक्रम (बीओबीपी-आईजीओ) और समुद्री स्टीवर्डशिप काउंसिल (एमएससी) सहित शामिल होंगे।
    • विभिन्न देशों के राजदूत, वैश्विक मत्स्य वैज्ञानिक, नीति निर्माता, मत्स्य समुदाय और निवेश बैंकर सहित राज्य के मत्स्य पालन मंत्री, विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और हितधारकों सहित इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

प्रदर्शनी:

  • सम्मेलन में 210 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रदर्शनियां लगाएंगे, जिनमें स्टार्ट-अप, निर्यातक, मत्स्य पालन संघ और प्रसंस्करण उद्योग शामिल हैं।
    • ये प्रदर्शनी उनके उत्पादों, प्रौद्योगिकी, सफलता की कहानियों और नवीन समाधानों का प्रदर्शन करेंगी।
  • इस कार्यक्रम में मत्स्य क्षेत्र के विभिन्न आयामों पर मंथन होगा।
    • इस संबंध में तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ तकनीकी चर्चाएं होंगी।
    • उद्योग हितधारकों और नीति निर्माताओं के बीच विचार-विमर्श के लिए उद्योग संपर्क; सरकार से सरकार (जी2जी), बिजनेस से सरकार (बी2जी) और बिजनेस से बिजनेस (बी2बी) द्विपक्षीय बैठकें; अत्याधुनिक मत्स्य पालन और जलीय कृषि प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी लगाई जाएंगी।
  • सम्मेलन में मछुआरों, मछली किसानों, मछली विक्रेताओं, विदेशी प्रतिनिधियों, निवेशकों, स्थानीय समुदायों और मत्स्य पालन सहकारी समितियों तथा मत्स्य पालन स्टार्ट-अप के प्रतिनिधियों सहित 5,000 से अधिक आगंतुक आएंगे।
  • अंतर्राष्ट्रीय नेता, प्रौद्योगिकी निवेशक, अनुसंधान और विकास संस्थान, उपकरण निर्माता, निर्यात परिषद, मत्स्य पालन संघ, वित्तीय संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय मछली उद्योग संगठन और जलीय कृषि फार्मास्यूटिकल्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स (पौष्टिक-औषध) भी दो दिवसीय मेगा कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • अन्य राज्यों के अतिरिक्त गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से 4000 से अधिक मछुआरों के भाग लेने की उम्मीद है।

प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

1. 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी):

  • 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का 19 नवंबर 2023 को पणजी, गोवा में उद्घाटन होगा।
  • केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में समारोह का उद्घाटन करेंगे।
    • सूचना एवं प्रसारण मंत्री आईनॉक्स कॉम्प्लेक्स में ओपनिंग फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों को सम्मानित करेंगे।
    • मंत्री 54वें इफ्फी के मौके पर फिल्म बाजार का भी उद्घाटन करेंगे।
    • फिल्म बाजार दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा वैश्विक फिल्म बाजार है, जो इफ्फी के साथ-साथ हर वर्ष राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा आयोजित किया जाता है।
    • यह फिल्म निर्माण, प्रस्‍तुति और वितरण में दक्षिण एशियाई सामग्री तथा प्रतिभा को प्रोत्‍साहन देता है और उसका प्रदर्शन करता है।
    • यह दक्षिण एशियाई क्षेत्र में विश्व सिनेमा के प्रसार में भी मदद करता है।
  • फिल्म सहयोग, संयुक्त निर्माण और अत्याधुनिक तकनीक विकसित करने के लिहाज से इफ्फी एक आदर्श मंच बन गया है।
  • इस वर्ष इफ्फी को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
    • इस वर्ष इफ्फी को 105 देशों से कुल 2926 प्रविष्टियों प्राप्त हुईं है, जो पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रविष्टियां हैं।
    • नौ दिवसीय महोत्सव के दौरान चार स्थलों पर 270 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी।
    • महोत्सव में 13 विश्व प्रीमियर, 18 अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर, 62 एशिया प्रीमियर और 89 भारत प्रीमियर होंगे।
    • सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार के लिए 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म से 10 भाषाओं में कुल 32 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं।
    • इस वर्ष प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार के लिए 15 फीचर फिल्में (12 अंतर्राष्ट्रीय फिल्में और 3 भारतीय फिल्में) प्रतिस्पर्धा करेंगी।
  • डॉक्यूमेंट्री विधा में इस वर्ष भारत की ऑस्कर प्रविष्टि की उपलब्धि को चिह्नित करने और आज फिल्ममेकिंग में डॉक्यूमेंट्रियों के बढ़ते महत्व को दिखाने के लिए दुनिया भर से सम्मोहक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्मों को दिखलाने वाला एक डॉक्यूमेंट्री-मोंटाज सेक्शन भी शुरू किया गया है।
  • यूनेस्को के आदर्शों को प्रतिबिंबित करने वाली सात अंतर्राष्ट्रीय फिल्में और तीन भारतीय फिल्में आईसीएफटी यूनेस्को गांधी पदक पुरस्कार सत्र में प्रदर्शित की जाएंगी।
  • उभरती प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में, इफ्फी फिल्म उद्योग के दिग्गजों द्वारा आयोजित मास्टरक्लास, वर्कशॉप और पैनल चर्चाओं की मेजबानी करेगा।
  • इस वर्ष 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो (सीएमओटी) उम्मीदवारों के लिए सिनेमा के मास्टर्स द्वारा विशेष रूप से क्यूरेट की गई पेशेवर कक्षाएं होंगी और भर्ती के लिए 20 से अधिक अग्रणी कंपनियों के साथ एक प्रतिभा शिविर आयोजित किया जाएगा।
  • एनएफडीसी फिल्म बाजार का 17वां संस्करण वीएफएक्स और टेक पवेलियन, डॉक्यूमेंट्री और गैर-फीचर प्रोजेक्ट्स/फिल्म्स, नॉलेज सीरीज और बुक टू बॉक्स ऑफिस के साथ अपने वर्टिकलों का दायरा बढ़ाएगा।
    • इसके अलावा, एक रिस्टोर्ड क्लासिक्स सेक्शन भी शुरू किया गया है, जिसमें सात वर्ल्ड प्रीमियर किए जाएंगे।
    • ये भारतीय क्लासिक फिल्में हैं जिनकी क्षतिग्रस्त सेल्युलाइड रीलों को नेशनल फिल्म हैरिटेज मिशन (एनएफएचएम) के तहत एनएफडीसी-एनएफएआई द्वारा रिस्टोर किया गया है।
    • इसके अलावा, इस सेक्शन में तीन रिस्टोर की गई अंतर्राष्ट्रीय फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी।
  • इफ्फी को दुनिया के लिए भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक समारोहों में से एक के रूप में बढ़ाने के लिए कैरावान्‍स, शिगमोत्सव, गोवा कार्निवल, सेल्फी पॉइंट, इफ्फी मर्चेंडाइज और अन्य पहलों के साथ-साथ जनता के लिए तीन स्थानों पर ओपन एयर स्क्रीनिंग भी आयोजित की जाएगी।
  • फिल्म महोत्सव को अधिक समावेशी और सुलभ बनाने के लिए, 54वें इफ्फी ने यह सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है कि महोत्‍सव में विशेष रूप से सक्षम सभी स्क्रीनिंग और अन्य स्थानों तक पहुंच सकें।
    • इसमें दृष्टिबाधित लोगों के लिए एम्बेडेड ऑडियो और एम्बेडेड सांकेतिक भाषा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
    • इसके अलावा विभिन्न भाषाओं में डब की गई भारतीय पैनोरमा फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
  • इफ्फी को दुनिया के लिए भारत के सबसे बड़े फिल्म महोत्सवों में से एक के रूप में बढ़ावा देने के लिए आयोजन स्थल पर तैयारियां जोरों पर हैं।

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*