पाठ में से दिए गए अनुच्छेद में क्योंकि, और, बल्कि, जैसे ही-वैसी ही, मानो, ऐसे, शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे दोबारा लिखिए-
लैंप की लौ तेज की। खिड़की का एक पल्ला खोला तो तेज़ हवा का झोंका मुँह और हाथ को जैसे छीलने लगा। मैंने पल्ला भिड़ा दिया। उसकी आड़ से देखने लगा। देखा कि बारिश हो रही थी। मैं उसे देख नहीं रहा था, सुन रहा था। अँधेरा, ठंड और हवा का झोंका आ रहा था। जैसे बर्फ का अंश लिए तुषार जैसी बूँदें पड़ रही थीं।