परिच्छेद 3
बीसवीं सदी के मध्य तक, अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई इतिहास की पाठ्यपुस्तकें यह वर्णन किया करती थीं कि यूरोपियनों ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की 'खोज' कैसे की। वे वहाँ के मूल निवासियों के यूरोपियों के प्रति शत्रुतापूर्ण मनोदशा रखने के अतिरिक्त कदाचित् ही उनका उल्लेख किया करती थीं। हालांकि 1840 के दशक में अमेरिका में नृविज्ञानियों ने इन लोगों के संबंध में अध्ययन किया। बहुत बाद में, 1960 के दशक से, मूल निवासियों को अपने इतिहास लिखने या बोलकर लिखवाने (इसे मौखिक इतिहास कहा जाता है) के लिए प्रोत्साहित किया गया। आज, मूल निवासियों द्वारा लिखे गए ऐतिहासिक ग्रन्थों एवं काल्पनिक कहानियों को पढ़ना संभव है, और इन देशों के संग्रहालयों में आने वाले आगंतुक 'देशी कला' दीर्घाओं और आदिम जीवनशैली को प्रदर्शित करने वाले विशेष संग्रहालय देखेंगे।
Q. उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?