Q. भारत में कार्यपालिका के संदर्भ में, 'सामूहिक उत्तरदायित्व का सिद्धांत' निम्नलिखित में से किस पर लागू होता है?
A
लोकसभा के सदस्य
No worries! We‘ve got your back. Try BYJU‘S free classes today!
B
मंत्रिपरिषद
Right on! Give the BNAT exam to get a 100% scholarship for BYJUS courses
C
संसदीय समिति के सदस्य
No worries! We‘ve got your back. Try BYJU‘S free classes today!
D
केवल कैबिनेट मंत्री
No worries! We‘ve got your back. Try BYJU‘S free classes today!
Open in App
Solution
The correct option is B
मंत्रिपरिषद व्याख्या:
मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोक सभा के प्रति उत्तरदायी होती है। इस प्रावधान से अभिप्राय यह है कि किसी भी मंत्रालय द्वारा लोकसभा में विश्वास खो देने की स्थिति में संपूर्ण मंत्रिपरिषद् को त्यागपत्र देने हेतु बाध्य होना पड़ता है। इस सिद्धांत के तहत एक मंत्रालय संसद की एक कार्यकारी समिति है, जो कि संसद की ओर से सामूहिक रूप से शासन करती है। सामूहिक उत्तरदायित्व कैबिनेट की एकजुटता के सिद्धांत पर आधारित है। इसका तात्पर्य यह है कि किसी एक मंत्री के विरुद्ध अविश्वास मतदान होने पर संपूर्ण मंत्रिपरिषद को त्यागपत्र देना होता है। इससे यह भी प्रकट होता है कि यदि कोई मंत्री कैबिनेट की नीति या निर्णय से सहमत नहीं है, तो उसे या तो निर्णय को स्वीकार करना पड़ता है अथवा त्यागपत्र देना होता है। यह सभी मंत्रियों पर बाध्यकारी होता है कि किसी नीति को आगे बढ़ाने या सहमति देने हेतु सामूहिक उत्तरदायित्व के सिद्धांत का पालन करें।