Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

हेनली पासपोर्ट सूचकांक

हाल ही में लन्दन की परामर्श संस्था हेनली एवं  पार्टनर्स ने “हेनली पासपोर्ट सूचकांक” (Henley Passport Index)  जारी किया है। इसमें एक बार फिर जापान और सिंगापुर के पासपोर्ट दुनिया में सबसे प्रभावशाली बताए गये  हैं। कुल 199 देशों में से  भारत को इस सूचकांक में 85वांँ स्थान दिया गया है। यह सूचकांक 2006 में शुरू हुआ था और हर 3 महीने में जारी होने वाला यह सूचकांक दुनिया भर में सबसे विश्वसनीय माना जाता है। इस सूचकांक में पासपोर्ट की रैंकिंग इस आधार पर तय की जाती है कि किसी देश का पासपोर्ट धारक  कितने  देशों में बिना पूर्व वीजा (prior visa) के  यात्रा कर सकता है। इस लेख में आप  सूचकांक से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जनकारी पा सकते हैं | हिंदी माध्यम में UPSC से जुड़े मार्गदर्शन के लिए अवश्य देखें हमारा हिंदी पेज  आईएएस हिंदी 

नोट : यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे  UPSC Prelims Syllabus in Hindi का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें, और इसके बाद ही अपनी तैयारी की योजना बनाएं।

हेनली पासपोर्ट सूचकांक 2023 के अहम बिंदु 

  • ‘हेनली पासपोर्ट इंडेक्स’ वस्तुतः  दुनिया के सभी पासपोर्टों की एक  रैंकिंग है, जो यह बताता है कि किसी एक  देश का पासपोर्ट धारक कितने देशों में बिना पूर्व वीज़ा के यात्रा कर सकता है 
  • भारत की रैंकिंग  में वर्तमान  तिमाही में 7 अंकों का  सुधार हुआ है, और   वर्ष 2021 के 90वें स्थान  की तुलना में इस वर्ष  भारतीय पासपोर्ट को 85वां स्थान दिया गया है। भारतीय नागरिक 60 देशों में वीजा मुक्त यात्रा  कर सकते हैं।
  • यह इंडेक्स 2006 में डॉ. क्रिश्चियन  केलिन (हेनले एवं  पार्टनर्स के अध्यक्ष) द्वारा शुरू  किया गया था ।
  • जापान ने लगातार 5वें वर्ष शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, इसके नागरिक 193  देशों में वीजा मुक्त यात्रा  कर सकते हैं।
  • द.कोरिया और सिंगापुर सूचकांक में संयुक्तरूप से दूसरे स्थान  पर हैं। इन देशों के पासपोर्ट धारक 192  देशों में वीजा मुक्त यात्रा  कर सकते हैं।
  • जर्मनी और स्पेन को  संयुक्त रूप से तीसरा  स्थान मिला  है जबकि फिनलैंड, इटली, लक्जमबर्ग चौथे स्थान पर हैं ।
  • अफगानिस्तान और इराक के पासपोर्ट को सबसे कमजोर बताया गया है। अफगानिस्तान के पासपोर्ट धारक 27  देशों में वीजा मुक्त यात्रा  कर सकते हैं।
  • सूडान , बांग्लादेश ,नेपाल ,उ.कोरिया , सोमालिया और पाकिस्तान का भी प्रदर्शन इस सूचकांक में अत्यंत ख़राब है।
  • सूचकांक जारी  करने वाली संस्था हेनली एवं  पार्टनर्स के अनुसार इस अध्ययन के लिए आंकड़े डेटा इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) से लिए जाते हैं और   पूरे साल वास्तविक आंकड़ो को आद्यतन रखा जाता  है। साथ ही  विभिन्न देशों द्वारा की जाने वाली  वीजा सम्बन्धी नीतियों  में बदलाव को  भी ध्यान में रखा जाता है ।
  • सूची में शामिल देशों के पासपोर्ट  की जांच कुल  227 संभावित यात्रा गंतव्य स्थानों के आधार पर  की जाती है। 
  • पासपोर्ट धारक व्यक्ति  देश का एक वयस्क नागरिक होना चाहिए  और  एक अकेला यात्री भी होना चाहिए ,अर्थात  किसी पर्यटक समूह का हिस्सा नहीं होना चाहिए।
  • यात्रा के दौरान ठहरने की अवधि कम से कम 3  दिन की होनी चाहिए।
  • पासपोर्ट धारकों के पास सभी आवश्यक टीकाकरण और प्रमाण पत्र होने चाहिए।

नोट : UPSC 2023 परीक्षा की तिथि करीब आ रही है, आप खुद को नवीनतम UPSC Current Affairs in Hindi से अपडेट रखने के लिए BYJU’S के साथ जुड़ें, यहां हम महत्वपूर्ण जानकारियों को सरल तरीके से समझाते हैं।

 

हेनली पासपोर्ट सूचकांक 2023 नवीनतम सूचि
रैंक देश  वीजा-मुक्त गंतव्य
1 जापान 193
2 सिंगापुर 192
2 दक्षिण कोरिया 192
3 जर्मनी 190
3 स्पेन 190
4 फिनलैंड 189
4   इटली 189
4 लक्जमबर्ग 189
5 ऑस्ट्रिया 188
5 डेनमार्क 188
5 नीदरलैंड 188
5 स्वीडन 188
6 फ्रांस 187
6 आयरलैंड 187
6 पुर्तगाल 187
6 यूके 187
7 बेल्जियम 186
7 चेक गणराज्य 186
7 न्यूजीलैंड 186
7 नॉर्वे 186
7 स्विट्जरलैंड 186
7 यूएसए 186
8 ऑस्ट्रेलिया 185
8 कनाडा 185
8 ग्रीस 185
8 माल्टा  185
9 हंगरी 184
9 पोलैंड 184
10 लिथुआनिया 183
10 स्लोवाकिया 183
11 लाटविया 182
11 स्लोवेनिया 182
12 एस्टोनिया 181
13 आइसलैंड 180
14 मलेशिया 179
15 लिकटेंस्टीन  178
15 संयुक्त अरब अमीरात 178
16 साइप्रस 177
17 रोमानिया 175
18 चिल्ली 174
18 मोनाको 174
18 क्रोएशिया 174
18 बुलगारीआ 174
19 हांगकांग 171
20   अर्जेंटीना 170
20 ब्राजील 170
21   सन मरिनो 169
22 एंडोरा 168
23 ब्रूनेई 166
24 बारबाडोस 163
25 इजराइल 159
25 मेक्सिको 159
26 सेंट किट्स 157
26 बहामास 155
27 वेटिकन सिटी 154
28 सिसली 153
28 उरूग्वे 153
29 सेंट विंसेंट 152
30 एंटीगुआ 151
30 त्रिनिडाड एंड टोबागो 151
31 कोस्टा रिका 150
32 सेंट लूसिया 147
33 ग्रेनाडा 146
33 मॉरीशस 146
34 डोमिनिका 145
34 ताइवान 145
35 मकाउ 144
35 यूक्रेन 144
35 पनामा 144
36 पैराग्वे 142
37 पेरू 136
37 सर्बिया 136
38 कोलंबिया 133
38 ग्वाटेमाला 133
38 होंडुरास 133
39 एल साल्वाडोर 132
39 सामोआ 132
39 सोलोमन द्वीप 132
40 टोंगा 130
41 वेनेजुएला 129
42 निकारागुआ 128
42 तुवालु 128
43 उत्तरी मेसिडोनिया 125
44 किरीबाती 124
44 मोंटेनीग्रो 124
45 मार्शल द्वीप 123
46 मोल्दोवा 121
47 पलाव 120
48 रूस 118
48 बोस्निया एवं  हरजेगोविना 118
48 माइक्रोनेशिया 118
49 जॉर्जिया 116
50 अल्बानिया 115
51 तुर्की 110
52 दक्षिण अफ्रीका 106
53 बेलीजी 103
54 कतर 100
55 बनाओतू 98
56 कुवैत 97
57 पूर्वी तिमोर 94
58 इक्वाडोर 92
59 नौरू 90
60 मालदीव्स 89
61   फिजी 88
61 गुयना 88
62 बोत्सवाना 87
62   जमैका 87
62 बहराइन 87
63 पापुआ न्यू गिनी 83
64 ओमान 82
64 सऊदी अरेबिया 82
65   बोलीविया 80
65 चीन 80
66 नामीबिया 79
67   थाईलैंड 78
67 बेलारूस 78
68 लेसोथो 77
69 सूरीनाम 76
69 कजाकिस्तान 76
70 एस्वतीनी 75
71 मलावी 74
72   केन्या 73
73 तंजानिया 72
74 इंडोनेशिया 71
74 जांबिया 71
75 ट्यूनीशिया 70
75 अजरबैजान 70
75 डोमिनिकन रिपब्लिक 70
76 जांबिया 69
77 फिलीपींस 67
77 युगांडा 67
78 आर्मेनिया 66
78 केप वर्डे 66
78 जिंबाब्वे 66
79 क्यूबा 65
79   घाना 65
79 मोरक्को 65
80 किर्गिस्तान 64
80 सिएरा लियोन 64
81 मोजांबिक 62
81 मंगोलिया 62
82 बेनिन 61
82 रवांडा 61
83 ताजिकिस्तान 60
84 साउ तोमे 60
85 भारत  59
85 मॉरिटानिया 59
85 उज़्बेकिस्तान 59
85 बुर्किना फासो 58
86 गबोन 57
86 सेनेगल 57
86 आइवरी कोस्ट 57
87 इक्वेटोरियल गिनिया 56
87 मेडागास्कर 56
87 गिनिया 56
87 टोगो 55
87 वियतनाम 55
88 माली 54
88 कंबोडिया 54
89 अल्जीरिया 53
89 भूटान 53
89 चाड 53
89 कोमोरोस 53
89 इजिप्ट 53
89 जॉर्डन 53
89 नाइजर 53
89 तुर्कमेनिस्तान  53
90 केन्द्रीय अफ्रीकन गणराज्य 52
90 जीनिया बिसाऊ  52
91 अंगोला 51
91 कैमरून 51
92 बुरुंडी  50
92 लाओस 50
93 लाइबेरिया 49
93 कांगो 49
93   हेती 49
94 जिबूती 48
95 म्यानमार 47
96 इथियोपिया 46
96 नाइजीरिया 46
97 इरिट्रिया 44
97 दक्षिणी सूडान 44
98 ईरान 43
99 कांगो गणराज्य 42
99 लेबनान 42
99 श्रीलंका 42
99 सूडान 42
100 बांग्लादेश 41
100 कोसोवो 41
100 लीबिया 41
101 उत्तरी कोरिया 40
102 नेपाल 38
102 पहले स्टिंग 38
103 सोमालिया 35
104 यमन 34
105 पाकिस्तान 32
106 सीरिया 30
108 इराक 29
109 अफगानिस्तान 27

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*