26 फरवरी 2023 : समाचार विश्लेषण
A. सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 1 से संबंधित: आज इससे संबंधित कुछ नहीं है। B. सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 2 से संबंधित: अंतरराष्ट्रीय संबंध:
C. सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 3 से संबंधित: आज इससे संबंधित कुछ नहीं है। D. सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 4 से संबंधित: आज इससे संबंधित कुछ नहीं है। E. संपादकीय: सामाजिक मुद्दे और अंतर्राष्ट्रीय संबंध:
अर्थव्यवस्था:
F. प्रीलिम्स तथ्य:
G. महत्वपूर्ण तथ्य:
H. UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए अभ्यास प्रश्न: I. UPSC मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यास प्रश्न: |
---|
सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 2 से संबंधित:
अंतरराष्ट्रीय संबंध:
इज़राइल-फिलिस्तीन संघर्ष
विषय: भारत के हितों पर विकसित और विकासशील देशों की नीतियों और राजनीति का प्रभाव
मुख्य परीक्षा: इज़राइल-फिलिस्तीन मुद्दे का इस क्षेत्र और भारत के हितों पर इसके प्रभाव।
संदर्भ:
- जॉर्डन फिलिस्तीनी और इजरायली पक्षों के बीच बातचीत की मेजबानी करने के लिए तैयार है।
परिचय:
- जॉर्डन इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच एक “राजनीतिक-सुरक्षा” बैठक की मेजबानी कर रहा है ताकि भीषण हिंसा के बाद कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों में शांति बहाल की जा सके।
- इसका उद्देश्य इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच “विश्वास निर्माण” करना है।
- जॉर्डन के अकाबा के रेड सी रिजॉर्ट में होने वाली बैठक में अमेरिका और मिस्र के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
- इजरायली कब्जे वाले पूर्वी यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद परिसर को लेकर बढ़े हुए राजनयिक तनाव के बीच जनवरी 2023 में, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला ने राजधानी अम्मान में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक की थी।
हालिया घटनाक्रम:
- वर्ष 2022 में इस क्षेत्र में संघर्ष और हिंसा में वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें वेस्ट बैंक के शहरों में फिलिस्तीनियों द्वारा हमले और इजरायलियों द्वारा दैनिक आधार पर छापे मारे जाने की घटनाएं शामिल हैं।
- मई 2021 में यरुशलम में संघर्ष के बाद से वेस्ट बैंक क्षेत्र में संगठित सशस्त्र प्रतिरोध बढ़ रहा है, जिसके कारण गाजा पट्टी पर 11-दिवसीय युद्ध हुआ और हाल के दिनों में नए उग्रवादी समूहों का भी उभार हुआ है।
- इजरायल का मानना है कि कमजोर और विभाजित फिलिस्तीनी नेतृत्व के कारण वह भारी बल और बिना किसी रियायत के फिलिस्तीनियों से उत्पन्न सुरक्षा चुनौतियों से निपट सकता है।
- वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों पर कब्जा करने वाले फिलिस्तीनी प्राधिकरण का नेतृत्व फतह (Fatah) द्वारा किया जाता है, जबकि अत्यधिक आबादी वाले गाजा पट्टी पर उसके प्रतिद्वंद्वी हमास का शासन है।
- 22 फरवरी 2023 को इजरायली सैनिकों द्वारा वेस्ट बैंक के नाबलस शहर पर की गई छापेमारी के बाद हुए संघर्ष में 11 फिलिस्तीनी मारे गए और 80 से अधिक घायल हो गए थे। गौरतलब है कि इजरायल ने 1967 के छह-दिवसीय युद्ध के बाद से इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।
- इस संघर्ष में मरने वालों की संख्या दूसरे फिलिस्तीनी विद्रोह जो 2005 में समाप्त हुई थी, जिस वर्ष संयुक्त राष्ट्र ने हताहतों की संख्या पर नज़र रखने का कार्य शुरू किया था, के बाद से सबसे अधिक थी।
- इस वर्ष निरंतर बढ़ती अशांति और 2022 में हुई हिंसा जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा हताहतों की संख्या पर नज़र रखने का कार्य शुरू होने के बाद से सबसे घातक हिंसा थी, ने अंतर्राष्ट्रीय चिंता को जन्म दिया है।
सारांश:
|
---|
इज़राइल-फिलिस्तीन संघर्ष के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहाँ क्लिक कीजिए: Israel-Palestine Conflict
भारत-इज़राइल संबंध के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ, क्लिक कीजिए: India-Israel Relations
संपादकीय-द हिन्दू
सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 2 से संबंधित:
सामाजिक मुद्दे और अंतर्राष्ट्रीय संबंध:
क्या सिएटल का कदम जातिगत पूर्वाग्रह के खिलाफ ढाल बनेगा?
विषय: भारत के हितों पर विकसित देशों की नीतियों का प्रभाव, प्रवासी भारतीय
मुख्य परीक्षा: जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ सिएटल अध्यादेश
संदर्भ:
- सिएटल सिटी काउंसिल ने जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ एक अध्यादेश जारी किया है।
विवरण:
- सिएटल सिटी काउंसिल जाति-आधारित भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला अमेरिकी शहर बन गया है।
- 21 फरवरी 2023 को एक अध्यादेश जारी किया गया था, जिसमें सिटी म्युनिसिपल संहिता में संशोधन किया गया था तथा जाति को जाति, लिंग और धर्म के अलावा भेदभाव से बचाने के लिए एक वर्ग के रूप में शामिल किया गया था।
- अमेरिका में कई विश्वविद्यालयों जैसे कि हार्वर्ड, ब्राउन और कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी ने भी अपनी भेदभाव-विरोधी नीतियों में जाति मानदंड जोड़े हैं।
- परिषद ने जाति को इस प्रकार परिभाषित किया:
एक ऐसा कठोर सामाजिक स्तरीकरण जिसकी विशेषता वंशानुगत स्थिति, सगोत्रीय विवाह (endogamy), तथा प्रथा, कानून या धर्म द्वारा स्वीकृत सामाजिक बाधाएं हैं।
- सिएटल में जाति-आधारित भेदभाव के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व दलित अधिकार कार्यकर्ताओं, स्थानीय समूहों और इक्वलिटी लैब्स जैसे संगठनों ने किया था।
- एक तरफ, दलित अधिकार कार्यकर्ताओं ने अध्यादेश की प्रशंसा की, जबकि हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन जैसे कुछ समूहों ने अधिक कानूनी जांच को लेकर चिंता जताई है।
इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए, यहाँ क्लिक कीजिए: https://byjus.com/free-ias-prep/seattle-bans-caste-discrimination-upsc-current-affairs/
जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ उठाए गए कदम के कारण:
- 2016 में इक्वैलिटी लैब्स के एक सर्वेक्षण के अनुसार, अमेरिका में प्रत्येक चार में से एक दलित को मौखिक या शारीरिक हमले का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा, हर तीन में से दो ने कार्यस्थल पर भेदभाव का सामना करने की सूचना दी थी।
- माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़ॅन और बोइंग जैसी विभिन्न कंपनियां सिएटल में स्थित हैं और वहाँ दक्षिण एशिया (भारत सहित) से कई कर्मचारी हैं।
- सिएटल में 150000 से अधिक दक्षिण एशियाई निवासी हैं (वाशिंगटन रिपोर्ट)।
- वर्ष 2000 में, कैलिफोर्निया, अमेरिका में जातिगत शोषण का पहला मामला दर्ज किया गया था। नाबालिग लड़कियों सहित कई दलित श्रमिकों को एक प्रमुख जाति के व्यक्ति द्वारा आंध्र प्रदेश, भारत से तस्करी कर लाया गया था।
भारत में स्थिति:
- 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में अनुमानित तौर पर 20 करोड़ दलित हैं।
- संविधान (अनुसूचित जातियां) आदेश 1950 अधिनियमित किया गया था, जिसमें हिंदू दलितों को अनुसूचित जाति के रूप में मान्यता दी गई थी। सिख और बौद्ध धर्म अपनाने वाले दलितों को शामिल करने के लिए इस आदेश में और संशोधन किया गया।
- भारतीय संविधान का अनुच्छेद 15 भी धर्म, नस्ल, जाति, लिंग, जन्म स्थान, या इनमें से किसी के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाता है।
- संवैधानिक और विभिन्न कानूनी प्रावधानों (आरक्षण सहित) के बावजूद, समाज में अभी भी भेदभाव कायम है। उदाहरण के लिए, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार 2021 में अनुसूचित जाति (SC) के खिलाफ अपराधों के लगभग 50,900 मामले दर्ज किए गए थे। यह वर्ष 2020 की तुलना में 1.2% की वृद्धि दर्शाता है।
- अपराध दर विशेष रूप से मध्य प्रदेश और राजस्थान में अधिक है।
साथ ही, इसे भी पढ़िए: Right to Equality [Article 14 to 18] – Definition & Importance – Indian Polity Notes for UPSC
संबंधित लिंक:
Vulnerability Due To Caste – An Overview and Laws in Constitution for Protection
सारांश:
|
---|
सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 3 से संबंधित:
अर्थव्यवस्था:
यूपीआई (UPI) – पेनाऊ (PayNow) के जुड़ने से किसे लाभ होगा?
विषय: अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
प्रारंभिक परीक्षा: यूपीआई और पेनाऊ
मुख्य परीक्षा: यूपीआई (UPI) और पेनाऊ (PayNow) लिंक
संदर्भ:
- भारत के यूपीआई (UPI) और सिंगापुर के पेनाऊ (PayNow) को आधिकारिक तौर पर 21 फरवरी 2023 को जोड़ा गया था।
विवरण:
- भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और सिंगापुर का पेनाऊ (PayNow) आधिकारिक तौर पर 21 फरवरी 2023 को एक-दूसरे से जुड़े थे। इससे “रीयल-टाइम पेमेंट लिंकेज” की सुविधा मिलेगी।
- सिंगापुर ऐसा पहला देश बन गया है जिसके साथ सीमा पार व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) भुगतान सुविधाएं स्थापित की गई हैं।
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण (MAS) द्वारा सितंबर 2021 में तत्काल कम लागत वाली सीमा-पार निधि हस्तांतरण प्रदान करने की योजना पहली बार प्रस्तावित की गई थी।
- नवंबर 2022 में, भारत और यूएई ने भी सीमा पार प्रेषण के लिए इसी तरह की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया था।
इस कदम का महत्व:
- यह भारत और सिंगापुर के बीच व्यापार, यात्रा और प्रेषण प्रवाह को मजबूत करेगा।
- यह UPI-आधारित भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकारी उपायों का एक हिस्सा है। UPI भुगतान को बढ़ावा देने के लिए कुछ नए उपाय इस प्रकार हैं:
- अप्रैल 2022 में, केंद्रीय कैबिनेट ने कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजनाओं को मंजूरी दी थी।
- इसके अलावा, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने जनवरी 2023 में UPI का उपयोग करके लेनदेन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय फ़ोन नंबरों को सुविधा दी थी।
- यह सिंगापुर में भारतीय प्रवासियों, विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की मदद करेगा।
- यह आम आदमी को डिजिटलाइजेशन और फिनटेक का लाभ प्रदान करेगा।
इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए, यहाँ क्लिक कीजिए: National Payments Corporation of India (NPCI) – UPSC Notes
योजना का तंत्र:
- भारत में, भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक और आईसीआईसीआई बैंक आवक और जावक दोनों प्रकार के प्रेषण की सुविधा प्रदान करेंगे, जबकि एक्सिस बैंक और डीबीएस इंडिया केवल आवक प्रेषण की सुविधा प्रदान करेंगे।
- सिंगापुर में, डीबीएस-सिंगापुर और लिक्विड ग्रुप सिंगापुर में उपयोगकर्ताओं को समान सेवाएं प्रदान करेंगे।
- सूचीबद्ध बैंकों के खाताधारक अपने यूपीआई आईडी, मोबाइल नंबर, या वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) का उपयोग करके भारत से और भारत में धन हस्तांतरण कर सकते हैं।
- प्रारंभ में, भारतीय उपयोगकर्ता मोबाइल एप्लिकेशन या इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं के माध्यम से प्रति दिन 60,000 रुपए (1000 डॉलर (सिंगापुर) के बराबर)) तक भेज सकते हैं।
- वर्तमान में, केवल उस UPI IDs जो उस बैंक के साथ पंजीकृत है, जहां खाता है, का उपयोग भागीदार बैंकों के खातों में प्रेषण प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।
- यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि दोनों देशों के बीच P2P प्रेषण की अनुमति केवल “विदेश में रिश्तेदारों की सहायता” और “उपहार” देने जैसे उद्देश्यों के लिए है।
रीयल-टाइम भुगतान:
|
---|
संबंधित लिंक:
Linkage between UPI and Singapore’s PayNow: AIR Spotlight [UPSC Notes] Download PDF
सारांश:
|
---|
सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 3 से संबंधित:
अर्थव्यवस्था:
IMF ने वैश्विक ऋण संरचना को ठीक करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर बल दिया
विषय: वैश्विक आर्थिक संरचना
मुख्य परीक्षा: संप्रभु ऋण भेद्यताएं
संदर्भ:
- G-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक बेंगलुरु में हुई।
विवरण:
- कोविड-19 महामारी और यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध के कारण संप्रभु ऋण भेद्यताओं में वृद्धि हुई है।
- G-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के प्रबंध निदेशक ने सुझाव दिया कि दुनिया के सबसे कमजोर सदस्यों के लिए समाधान खोजने के लिए पूरे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक साथ आना चाहिए।
- सीमित नीति क्षेत्र और विशाल विकास आवश्यकताओं वाले विकासशील और कम आय वाले देशों को वित्तीय सुरक्षा की तत्काल आवश्यकता है।
- यह टिप्पणी श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे दक्षिण एशियाई देशों में तीव्र आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि में आई है।
- चीन (सबसे बड़ा द्विपक्षीय लेनदार) ने भी G-20 को वैश्विक ऋण के मुद्दों का निष्पक्ष, उद्देश्यपूर्ण और गहन विश्लेषण करने के लिए कहा है।
- बैठक में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया कि चूंकि वैश्विक विकास 2023 में मंदी का सामना सकता है, इसे देखते हुए आईएमएफ प्रमुख ने ऋण समाधान की गति और प्रभावशीलता में सुधार के प्रयासों के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
साथ ही, इसे भी पढ़िए: https://byjus.com/free-ias-prep/upsc-pib-summary-analysis-feb24-2023/#First%20meeting%20of%20Finance%20Ministers%20and%20Central%20Bank%20Governors%20under%20India’s%20G20%20Presidency
संबंधित लिंक:
International Monetary Fund (IMF) – History, Functions | UPSC Notes
सारांश:
|
---|
प्रीलिम्स तथ्य:
- एज़्टेक हमिंगबर्ड, भारतीय सनबर्ड
सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 3 से संबंधित:
विषय: पर्यावरण
प्रारंभिक परीक्षा: जैव विविधता; विलुप्तप्राय प्रजातियां
मुख्य विवरण:
- हमिंगबर्ड छोटे, रंगीन पक्षी हैं जो संपूर्ण अमेरिका में पाए जाते हैं। ये अपने पंखों को तेजी से फड़फड़ाकर मध्य हवा में मंडराने की अपनी अनूठी क्षमता के लिए जाने जाते हैं। ये प्रति सेकंड 50 बार तक अपने पंख को फड़फड़ा सकते हैं।
- हमिंगबर्ड की 300 से अधिक प्रजातियां हैं, और ये आकार में 2.25 इंच (बी हमिंगबर्ड) से लेकर 8 इंच (बड़े हमिंगबर्ड) तक लंबे होते हैं।
- अपने छोटे आकार के बावजूद, हमिंगबर्ड अविश्वसनीय रूप से सक्रिय और ऊर्जावान होते हैं, और अपने हवाई करतब के लिए जाने जाते हैं। ये पीछे की ओर, उल्टा उड़ने में भी सक्षम हैं, और अधिक समय तक एक ही जगह पर मंडरा भी सकते हैं।
- उनके पंखों में हाथ की हड्डियाँ (hand bones) पायी जाती हैं जो बहुत लंबी होती हैं लेकिन उनमें पायी जाने वाली बाँह की हड्डियाँ बहुत छोटी होती हैं जो असाधारण रूप से लचीले बॉल-एंड-सॉकेट जोड़ों के माध्यम से शरीर से जुड़ी होती हैं।
- ये जोड़ पंखों को प्रत्येक आधे स्ट्रोक के बाद घुमाने में मदद करते हैं, जिससे हवाई करतब और उल्टी उड़ान में मदद मिलती है।
- हमिंगबर्ड पुष्पों के पराग कणों से अपना भोजन प्राप्त करते हैं, और कई पौधों की प्रजातियों के लिए महत्वपूर्ण परागणकर्ता हैं। ट्यूबलर फूल जो चमकीले लाल या नारंगी (जैसे लैंटाना और रोडोडेंड्रोन) रंग के होते हैं, इनके पसंदीदा पुष्प हैं।
- एक ही स्थान पर मंडराने के लिए बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। कशेरुकियों में हमिंगबर्ड की चयापचय दर (प्रति मिनट कैलोरी बर्न), उनके शारीरिक द्रव्यमान के सापेक्ष, सबसे अधिक होती है।
- इस आवश्यक ऊर्जा का अधिकांश भाग पराग कणों से प्राप्त होता है। उनका पाचन तंत्र तेजी से चीनी का सेवन सुनिश्चित करता है ताकि वे कुछ मिनट पहले ही ग्रहण किए गए पराग कणों से ऊर्जा का उपयोग कर सकें।
- समान आकार के स्तनधारियों की तुलना में उनके फेफड़े हवा से ऑक्सीजन को अवशोषित करने में 10 गुना बेहतर होते हैं।
- रात के दौरान या खराब मौसम की अवधि के दौरान, हमिंगबर्ड निष्क्रियता की स्थिति में चले जाते हैं, जिससे ऊर्जा बचाने के लिए उनके शरीर का तापमान और चयापचय दर काफी कम हो जाती है।
- हमिंगबर्ड तोते के समान मौखिक मिमिक्री करने में सक्षम होते हैं।
चित्र स्रोत: BBC
भारतीय सनबर्ड के साथ समानताएं:
- भारतीय सनबर्ड छोटे, चमकीले रंग के पक्षी हैं जो दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाते हैं। ये Nectariniidae परिवार से संबंधित हैं, जिसमें अन्य सनबर्ड और स्पाइडरहंटर्स भी शामिल हैं। भारतीय सनबर्ड की लगभग 15 प्रजातियां हैं, जिनका आकार 8-15 सेमी. के बीच है।
- पराग कणों का भक्षण: हमिंगबर्ड और भारतीय सनबर्ड दोनों पराग कणों का भक्षण करते हैं, और कई पौध प्रजातियों के परागण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- छोटा आकार: दोनों ही छोटी पक्षी प्रजातियाँ हैं, जिनमें हमिंगबर्ड का आकार 2-8 इंच के बीच और भारतीय सनबर्ड का आकार 3-6 इंच के बीच होता है।
- सक्रिय और चुस्त उड़ान: दोनों प्रजातियां अत्यधिक सक्रिय और फुर्तीली हैं, और हवाई करतब के लिए जानी जाती हैं। ये मध्य हवा में एक ही स्थान पर मंडरा सकती हैं, पीछे की ओर उड़ सकती हैं, और पराग कणों तथा कीड़ों की तलाश में उल्टा भी उड़ सकती हैं।
- चमकीले पंख: दोनों प्रजातियों में चमकीले रंग का पंख होता है, दोनों प्रजातियों के नर मादाओं की तुलना में अधिक जीवंत और आकर्षक रंग के होते हैं। इनके रंग प्रायः इंद्रधनुषी होते हैं और प्रकाश के कोण के आधार पर विभिन्न रंगों को प्रतिबिंबित कर सकते हैं।
- न्यूट्रिनो
सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 3 से संबंधित:
विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
प्रारंभिक परीक्षा: प्रतिकण
मुख्य विवरण:
- हाल ही में जापान में हुए एक प्रयोग में इस तथ्य के संदर्भ में “ठोस सबूत” प्राप्त नहीं हुए कि न्यूट्रिनो स्वयं के ही प्रतिकण (anti-particles) हैं।
- प्रत्येक मूल कण का एक प्रतिकण होता है। यदि दोनों मिलते हैं, तो वे ऊर्जा निर्मुक्त करते हुए एक-दूसरे को नष्ट कर देंगे।
- इलेक्ट्रॉन का प्रतिकण पॉज़िट्रॉन है। उन्हें अलग किया जा सकता है क्योंकि उन पर विपरीत आवेश होता है।
- इसी तरह, न्यूट्रिनो का प्रतिकण एंटी-न्यूट्रिनो है। हालांकि, ये न तो विद्युत रूप से आवेशित होते हैं, और न ही उनके बीच अंतर करने के लिए कोई अन्य गुण होता है।
- हालाँकि, जापान में कैमोका लिक्विड सिंटिलेटर एंटीन्यूट्रिनो डिटेक्टर (कामलैंड) की सहायता से काम करने वाले भौतिकविदों ने हाल ही में बताया कि दो साल के डेटा का विश्लेषण करने के बाद, उन्हें ऐसे संकेत नहीं मिले कि न्यूट्रिनो स्वयं के ही प्रतिकण हैं।
- कामलैंड न्यूट्रिनोलेस डबल बीटा क्षय नामक एक घटना की पड़ताल करता है।
- दोहरे बीटा-क्षय की सामान्य घटना में, एक परमाणु में दो न्यूट्रॉन, दो इलेक्ट्रॉन और दो एंटी-न्यूट्रिनो उत्सर्जित करके दो प्रोटॉन में बदल जाते हैं।
- न्यूट्रिनोलेस डबल बीटा-क्षय में, एंटी-न्यूट्रिनो उत्सर्जित नहीं होते हैं, जो केवल तभी हो सकता है जब एंटी-न्यूट्रिनो विभिन्न प्रकार के न्यूट्रिनो हों।
- न्यूट्रिनो ब्रह्मांड में दूसरा सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला कण हैं। ये सर्वव्यापी हैं और इनके गुणों का ब्रह्मांड की संरचना पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।
- यह प्रयोग न्यूट्रिनो के कई रहस्यमय गुणों को समझाने वाले कुछ सिद्धांतों को खारिज करता है।
भारत-आधारित न्यूट्रिनो वेधशाला के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहाँ क्लिक कीजिए: India-Based Neutrino Observatory
महत्वपूर्ण तथ्य:
- 2023 मार्कोनी पुरस्कार:
- डॉ. हरि बालकृष्णन को 2023 मार्कोनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस विभाग में प्रोफेसर हैं।
- उन्हें “वायर्ड और वायरलेस नेटवर्किंग, मोबाइल सेंसिंग और डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम में मौलिक योगदान के लिए” सम्मानित किया गया है।
- उन्होंने 1993 में IIT मद्रास से कंप्यूटर विज्ञान में B.Tech के साथ स्नातक किया था।
- मार्कोनी पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार है जो संचार और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।
- इसका नाम एक इतालवी आविष्कारक और बेतार संचार के विकास में अग्रणी गुल्येल्मो मार्कोनी के नाम पर रखा गया है।
- मार्कोनी पुरस्कार दूरसंचार के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है और इसे प्रायः “दूरसंचार का नोबेल पुरस्कार” कहा जाता है।
- यह पुरस्कार मार्कोनी सोसाइटी द्वारा प्रशासित किया जाता है। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है जो संचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और तकनीकी मुद्दों के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देता है।
- मार्कोनी पुरस्कार में $100,000 का नकद पुरस्कार और एक स्मारक पदक शामिल है।
- मार्कोनी सोसाइटी अन्य पुरस्कार और छात्रवृत्ति भी प्रदान करती है, जिसमें मार्कोनी सोसाइटी पॉल बरन यंग स्कॉलर अवार्ड भी शामिल है, जो संचार और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण तकनीकी और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने वाले युवा शोधकर्ताओं को दिया जाता है।
- पुरस्कार के पिछले विजेताओं में सर टिम बर्नर्स-ली, गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन और विज्ञान-कथा लेखक आर्थर सी. क्लार्क शामिल हैं।
- प्रारंभिक समय में गैलेक्सी (आकाशगंगा) निर्माण:
- एक नए अध्ययन में, खगोल भौतिकीविदों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कॉप से प्राप्त छवियों में छिपी हुई कई रहस्यमय वस्तुओं की खोज की है: इसमें छह आकाशगंगाएं शामिल हैं जिनका निर्माण ब्रह्मांड के इतिहास में शुरूआती समय में हुआ था।
- टेलीस्कोप के द्वारा बिग बैंग के लगभग 500-700 मिलियन वर्ष बाद बनने वाली विशाल आकाशगंगाओं का अवलोकन किया गया है।
- ये आकाशगंगाएँ शुरुआती समय के अनुमान से अधिक विशाल हैं।
- ये अवलोकन प्रारंभिक आकाशगंगा निर्माण से संबंधित अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं।
- यदि यह स्पेक्ट्रोस्कोपी से सत्यापित हो जाता है, तो ये निष्कर्ष इस बात के सबूत प्रदान कर सकते हैं कि ब्रह्मांड के इतिहास की शुरुआत में आकाशगंगाओं का विकास अनुमान से अधिक तेजी से हुआ था।
- स्पेक्ट्रोस्कोपी पदार्थ और विद्युत चुम्बकीय विकिरण के बीच की अन्योन्यक्रिया का वैज्ञानिक अध्ययन है। इसमें उस तरीके का विश्लेषण करना शामिल है जिसमें विभिन्न प्रकार के विकिरण (जैसे दृश्य प्रकाश, एक्स-रे और रेडियो तरंगें) पदार्थ के साथ परस्पर क्रिया करते हैं, जैसे परमाणु और अणु।
- यदि यह स्पेक्ट्रोस्कोपी से सत्यापित हो जाता है, तो ये निष्कर्ष इस बात के सबूत प्रदान कर सकते हैं कि ब्रह्मांड के इतिहास की शुरुआत में आकाशगंगाओं का विकास अनुमान से अधिक तेजी से हुआ था।
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कॉप के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहाँ क्लिक कीजिए: James Webb Space Telescope
- अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2023:
- यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स की 2023 अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक रिपोर्ट में भारत को 55 देशों में से 42वें स्थान पर रखा गया है।
- वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 90% का प्रतिनिधित्व करने वाली दुनिया की 55 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण का मूल्यांकन करता है।
- रिपोर्ट में पेटेंट और कॉपीराइट कानूनों से लेकर बौद्धिक संपदा संपत्तियों के मुद्रीकरण की क्षमता और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के अनुसमर्थन तक सब कुछ शामिल है।
- रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने “गतिशील” निषेधाज्ञा आदेश जारी करके कॉपीराइट चोरी में निरंतर मजबूत प्रयास जारी रखा है।
- रिपोर्ट के अनुसार, भारत बौद्धिक संपदा-संचालित नवाचार के माध्यम से अपनी अर्थव्यवस्था को बदलने के इच्छुक उभरते बाजारों हेतु अग्रणी बनने के लिए तैयार है।
- हालाँकि, वर्ष 2021 में बौद्धिक संपदा अपीलीय बोर्ड का विघटन और संसाधनों की कमी तथा अत्यधिक बोझ तले दबी न्यायपालिका जैसे मुद्दे गंभीर चिंताएँ पैदा करते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक:
- ‘आर्ट ऑफ द पॉसिबल’ शीर्षक के साथ 2020 यूएस चैंबर ‘अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक’ उन अर्थव्यवस्थाओं के लिये एक खाका तैयार करता है जो अधिक प्रभावी बौद्धिक संपदा सुरक्षा के माध्यम से 21वीं सदी की ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखते हैं।
- सूचकांक प्रत्येक अर्थव्यवस्था में 50 अनूठे संकेतकों के साथ बौद्धिक संपदा ढांचे का मूल्यांकन करता है जो सबसे प्रभावी बौद्धिक संपदा प्रणालियों के माध्यम से अर्थव्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्त्व करते हैं।
- ये संकेतक किसी अर्थव्यवस्था के समग्र आईपी पारिस्थितिकी तंत्र का एक ढाँचा तैयार करते हुए सुरक्षा की नौ श्रेणियाँ प्रदान करते हैं
- पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, अभिकल्पन का अधिकार, व्यापार में गोपनीयता, आईपी परिसंपत्तियों का व्यावसायीकरण, प्रवर्तन, प्रणालीगत दक्षता, सदस्यता और अंतर्राष्ट्रीय संधियों का अनुसमर्थन।
UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए अभ्यास प्रश्न:
प्रश्न 1. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए: (स्तर-कठिन)
GI उत्पाद राज्य/केंद्रशासित प्रदेश
- नील मृद्भाण्ड (‘ब्लू पॉटरी) राजस्थान
- पट्टचित्र चित्रकला ओडिशा
- बाघ चित्रकला छत्तीसगढ़
- जीराफूल धान मध्य प्रदेश
उपर्युक्त युग्मों में से कितना/कितने सुमेलित है/हैं?
- केवल एक युग्म
- केवल दो युग्म
- केवल तीन युग्म
- सभी चारों युग्म
उत्तर: b
व्याख्या:
- हाल ही में, ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (TRIFED) के ट्राइब्स इंडिया स्टोर उत्पादों को एक जिला एक उत्पाद (ODOP) और भौगोलिक संकेत (GI) के साथ टैग किया गया है।
- ODOP और GI टैगिंग उत्पादों की एक श्रृंखला के लिए किया गया था, जिसमें कुल्लू, हिमाचल प्रदेश से कुल्लू शॉल, दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल से दार्जिलिंग चाय, जयपुर, राजस्थान से ब्लू पॉटरी, बीदर, कर्नाटक से बिदरीवेयर, पुरी, ओडिशा से पट्टाचित्र पेंटिंग धार, मध्य प्रदेश से बाघ चित्रकारी, वायनाड, केरल से कॉफी, कोंडागांव, छत्तीसगढ़ से बस्तर शिल्प और बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से चावल-जीराफूल शामिल हैं।
- टैगिंग का उद्देश्य भारत के विभिन्न जिलों का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्पादों के स्रोतों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
प्रश्न 2. डेजर्ट फ्लैग युद्धाभ्यास (EX Desert Flag) एक वार्षिक बहु-राष्ट्रीय बड़ा युद्ध अभ्यास है जिसकी मेजबानी निम्नलिखित में से किस वायु सेना द्वारा की जाती है? (स्तर-कठिन)
- कतर एमिरी एयर फोर्स (QEAF)
- ओमान की रॉयल वायु सेना
- रॉयल सऊदी वायु सेना
- संयुक्त अरब अमीरात वायु सेना
उत्तर: d
व्याख्या:
- युद्धाभ्यास डेजर्ट फ्लैग संयुक्त अरब अमीरात वायु सेना द्वारा आयोजित एक वार्षिक बहुराष्ट्रीय युद्ध अभ्यास है, जिसमें बड़ी संख्या में सेनाएं भाग लेती हैं।
- इसका 2023 वाला संस्करण 27 फरवरी से 17 मार्च, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। भारतीय वायु सेना ने 2021 में पहली बार इस अभ्यास में भाग लिया था।
- संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, कुवैत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, बहरीन, मोरक्को, स्पेन, कोरिया और अमेरिका की वायु सेना भी अभ्यास में भाग ले रही है।
प्रश्न 3. नीति आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं? (स्तर-मध्यम)
- नीति आयोग की शासी परिषद् में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री; सभी राज्यों और विधायिका वाले केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री; अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपाल शामिल हैं।
- पदेन सदस्य: प्रधान मंत्री द्वारा केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अधिकतम 6 सदस्य मनोनीत किए जाते हैं।
- मुख्य कार्यकारी अधिकारी जो भारत सरकार के सचिव के पद की श्रेणी का होता है, की नियुक्ति एक निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधान मंत्री द्वारा की जाती है।
विकल्प:
- केवल 1
- केवल 3
- 1, 2 और 3
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: b
व्याख्या:
- कथन 1 गलत है: नीति आयोग की शासी परिषद में सभी राज्यों और विधानसभाओं वाले केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री तथा अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपाल शामिल होते हैं।
- कथन 2 गलत है: पदेन सदस्य: केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अधिकतम 4 सदस्य प्रधानमंत्री द्वारा मनोनीत किये जाते हैं।
- कथन 3 सही है: भारत सरकार का सचिव नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर एक निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त किया जाता है।
- सेवानिवृत्त सिविल सेवक बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम को हाल ही में नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे परमेश्वरन अय्यर का स्थान लेंगे, जिन्हें विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 4. भारतीय खान ब्यूरो (IBM) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं? (स्तर-कठिन)
- यह राष्ट्रीय खनिज नीति सम्मेलन की सिफारिशों के आधार पर 1948 में अस्तित्व में आया।
- IBM का उद्देश्य देश के खनिज संसाधनों (तटीय और अपतटीय दोनों) के व्यवस्थित और वैज्ञानिक विकास और इष्टतम उपयोग को बढ़ावा देना है।
- यह खनन क्षेत्र के संबंध में राष्ट्रीय तकनीकी नियामक के रूप में कार्य करता है तथा राज्य सरकारों का मार्गदर्शन करने के लिए नियम, प्रक्रियाओं और प्रणालियों का निर्धारण करता है।
विकल्प:
- केवल 1 और 2
- केवल 2 और 3
- केवल 3
- 1, 2 और 3
उत्तर: d
व्याख्या:
- 1948 में स्थापित भारतीय खान ब्यूरो खान विभाग, खान मंत्रालय के तहत एक बहु-विषयक सरकारी संगठन है। यह कोयला पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, आण्विक खनिज और लघु खनिजों को छोड़कर, खनिज संसाधनों का संरक्षण, वैज्ञानिक विकास तथा खानों में पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने में कार्यरत है।
- यह खनन, भूवैज्ञानिक अध्ययन, अयस्क सज्जीकरण और पर्यावरण अध्ययन के विभिन्न पहलुओं में वैज्ञानिक, तकनीकी आर्थिक, अनुसंधान उन्मुख अध्ययन भी करता है।
- भारतीय खान ब्यूरो को खनन क्षेत्र के संबंध में राष्ट्रीय तकनीकी नियामक के रूप में कार्य करने और राज्य सरकारों (विनियमन का पहला स्तर) का मार्गदर्शन करने के लिए विनियम, प्रक्रियाएं और प्रणालियां निर्धारित करने, तकनीकी परामर्श सेवाएं प्रदान करने; खनिज क्षेत्र के विनियमन और विकास के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोगी परियोजनाओं में भाग लेने के लिए भी अधिदिष्ट किया गया है।
प्रश्न 5.भारत में, कोयला नियंत्रक संगठन (Coal Controller’s Organization -CCO) की क्या भूमिका है? (स्तर-कठिन) (PYQ-2022)
- CCO भारत सरकार में कोयला सांख्यिकी का प्रमुख स्रोत है।
- यह बद्ध कोयला/लिग्नाइट खंड के विकास की प्रगति की निगरानी करता है।
- यह कोयला युक्त क्षेत्रों के अधिग्रहण के संबंध में सरकार की अधिसूचना के प्रति किसी आपत्ति का अनुश्रवण करता है।
- यह सुनिश्चित करता है कि कोयला खनन कंपनियां विहित समय में अंतिम उपभोक्ताओं को कोयला वितरण करें।
निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए:
- 1, 2 और 3
- केवल 3 और 4
- केवल 1 और 2
- 1, 2 और 4
उत्तर: a
व्याख्या:
- कथन 1 सही है: 1916 में स्थापित कोयला नियंत्रक संगठन (पूर्व में कोयला आयुक्त), भारतीय कोयला क्षेत्र के सबसे पुराने कार्यालयों में से एक है। इस कार्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य प्रथम विश्व युद्ध के दौरान कोयले की आवश्यकता को पर्याप्त रूप से पूरा करने के लिए उस पर सरकारी नियंत्रण रखना था।
- सांख्यिकी संग्रहण अधिनियम, 2008 के अंतर्गत कोयला नियंत्रक को कोयला एवं लिग्नाइट के संबंध में सांख्यिकीय प्राधिकरण बनाया गया है।
- कथन 2 सही है: इसे कैप्टिव खानों की निगरानी का कार्य सौंपा गया है। कोयला खदानों को खोलने और पुनः खोलने की अनुमति… जैसे काम कोयला नियंत्रक संगठन को सौंपे गए हैं।
- कथन 3 सही है: कोयला धारक क्षेत्र (अर्जन और विकास) अधिनियम, 1957 के तहत, कोयला नियंत्रक कोयला धारक भूमि के अधिग्रहण से संबंधित केंद्र सरकार की अधिसूचना के प्रति किसी भी आपत्ति को सुनने और केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए इस अधिनियम के तहत सक्षम प्राधिकरण है।
- कथन 4 गलत है: यह सुनिश्चित करना कि कोयला खनन कंपनियां अंतिम उपयोगकर्ताओं को विहित समय में कोयला वितरित करें, कोयला नियंत्रक संगठन (CCO) का कार्य नहीं है।
UPSC मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यास प्रश्न:
प्रश्न 1. भारतीय सीमाओं से परे यूपीआई का विस्तार भारत की बढ़ती सॉफ्ट पावर का एक और संकेत है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द; 15 अंक) (GSII-अंतर्राष्ट्रीय संबंध)
प्रश्न 2. महामारी के बाद से बढ़ते वैश्विक कर्ज ने केवल उत्तर-दक्षिण विभाजन को बढ़ाया है। इस संदर्भ में, इस मुद्दे से निपटने के उपायों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द; 15 अंक) (GSIII-अर्थव्यवस्था)