विषयसूची:

  1. नीति आयोग की संचालन परिषद की सातवीं बैठक संपन्न:
  2. अमेरिकी नौसेना जहाज ‘चार्ल्स ड्रू’ एलएंडटी कट्टूपल्ली शिपयार्ड में पहुंचा:
  3. एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के लिए आईटीयू की क्षेत्रीय मानकीकरण फोरम (आरएसएफ) का उद्घाटन:
  4. आकाश एयर की मुंबई से अहमदाबाद तक पहली उड़ान:
  5. श्री जगदीप धनखड़ भारत के 14वें उपराष्ट्रपति:
  6. राष्ट्रीय मासिक विज्ञान पत्रिका “विज्ञान जट्टारा” के डोगरी संस्करण का विमोचन:
  7. 8वाँ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस:
  1. नीति आयोग की संचालन परिषद की सातवीं बैठक संपन्न:

    सामान्य अध्ययन: 2
    शासन:
    विषय:  देश के विकास में नीति आयोग की नीतियां,संस्थान उनमे हस्तक्षेप एवं डिजाइन और कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे।
    प्रारंभिक परीक्षा: नीति आयोग
    प्रसंग: 

    • नीति आयोग की संचालन परिषद की सातवीं बैठक संपन्न हुई इस बैठक को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया।

    उद्देश्य:

    • नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमनबेरी ने दोहराया कि भारत में बदलाव राज्यों के विकास से होगा।
    •  उन्होंने कोविड महामारी के बाद भारत के पुनरुत्थान की सोच को साकार करने के लिए केंद्र और राज्यों के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

    विवरण:

    • कोविड महामारी की शुरुआत के बाद से संचालन परिषद की यह पहली सशरीर उपस्थिति के साथ बैठक थी, इससे पहले 2021 की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी।
      • इस बैठक में 23 मुख्यमंत्रियों,3 उपराज्यपालों,2 प्रशासकों और केंद्रीय मंत्रियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने किया।

    इस वर्ष नीति आयोग की संचालन परिषद ने चार प्रमुख एजेंडों पर चर्चा की:

    • फसल विविधीकरण और दलहन, तिलहन तथा अन्य कृषि उपजों में आत्म-निर्भरता प्राप्त करना;
    • स्कूली शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का कार्यान्वयन;
    • उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का कार्यान्वयन; और
    • शहरी शासन।
    • प्रधानमंत्री ने उपरोक्त सभी मुद्दों के महत्व पर प्रकाश डाला।
      • उन्होंने विशेष रूप से भारत को आधुनिक कृषि,पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला ताकि भारत कृषि क्षेत्र में आत्म-निर्भर और वैश्विक मार्ग-दर्शक बन सकें।
      • शहरी भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए जीवन की सुगमता,पारदर्शी सेवा वितरण और जीवन की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर तेजी से बढ़ते शहरीकरण को कमजोरी के बजाय भारत की ताकत बनाया जा सकता है।
    • पीएम ने 2023 में भारत के जी20 की अध्यक्षता करने के बारे में भी बात की।
    • पीएम ने कहा कि हमें जी-20 के इर्द-गिर्द एक जन आंदोलन विकसित करना चाहिए। इससे हमें देश में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं की पहचान करने में मदद मिलेगी।
      • उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल से अधिकतम संभव लाभ प्राप्त करने के लिए राज्यों में जी20 के लिए एक समर्पित टीम होनी चाहिए।
    • जी20 के इतिहास में पहली बार,भारत न केवल दिल्ली में बल्कि हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश मेंजी20 बैठकों की मेजबानी करेगा।
    • प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक राज्य को दुनिया भर में अपने 3टी- ट्रेड (व्यापार), टूरिज्म (पर्यटन), टेक्नोलॉजी (प्रौद्योगिकी) को बढ़ावा देने पर ध्यान देना चाहिए।
      • उन्होंने कहा कि राज्यों को आयात कम करने, निर्यात बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।
    • यह हमारी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए महत्वपूर्ण है।
      • राष्ट्रीय शिक्षा नीति परपीएम ने कहा कि एनईपी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) काफी विचार-विमर्श के बाद तैयार की गई है।
  2. अमेरिकी नौसेना जहाज ‘चार्ल्स ड्रू’ एलएंडटी कट्टूपल्ली शिपयार्ड में पहुंचा:

    सामान्य अध्ययन: 2
    अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध:
    विषय: अंर्तष्ट्रीय संबंधों के जरिये ‘मेक इन इंडिया’ और ‘रक्षा में आत्मनिर्भरता’ में स्वदेशीकरण को बढ़ावा।
    प्रारंभिक परीक्षा: अमेरिकी नौसेना का जहाज ‘चार्ल्स ड्रू’।
    मुख्य परीक्षा: अमेरिकी नौसेना के जहाज की भारत में पहली बार मरम्मत ‘मेक इन इंडिया’ और ‘रक्षा में आत्मनिर्भरता’ को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए  भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में एक नया आयाम हैं। टिप्पणी कीजिए।
    प्रसंग: 

    • ‘मेक इन इंडिया’ और ‘रक्षा में आत्मनिर्भरता’ को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए एवं भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में एक नया आयाम जोड़ते हुए, अमेरिकी नौसेना का जहाज़ (यूएसएनएस) चार्ल्स ड्रू दिनांक 07 अगस्त 2022 को चेन्नई के कट्टुपल्ली में मरम्मत और संबंधित सेवाओं के लिए एलएंडटी शिपयार्ड पहुंचा।

    उद्देश्य:

    • यह घटना जहाज मरम्मत के वैश्विक बाजार में भारतीय शिपयार्ड की क्षमताओं की प्रतीक है।
      • भारतीय शिपयार्ड उन्नत समुद्री प्रौद्योगिकी प्लेटफार्मों का इस्तेमाल करते हुए व्यापक व लागत प्रभावी जहाज मरम्मत और रखरखाव सेवाएं मुहैया कराते हैं।
    •  भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में भी भारत की पहल का विशेष महत्व है ।

    विवरण:

    •  यह भारत में अमेरिकी नौसेना के जहाज की पहली मरम्मत है। अमेरिकी नौसेना ने जहाज के रखरखाव के लिए कट्टुपल्ली में एलएंडटी के शिपयार्ड से एक अनुबंध किया था ।
    • मरम्मत के लिए अमेरिकी नौसेना के जहाज चार्ल्स ड्रू के आगमन को एक परिपक्व होते भारतीय जहाज निर्माण उद्योग का संकेत है।
      • आज भारत में लगभग 2 अरब डॉलर का कारोबार करने वाली 6 प्रमुख शिपयार्ड हैं।
      • हम न केवल अपनी जरूरतों के लिए जहाज बना रहे हैं ।
      • हमारा अपना डिज़ाइन हाउस है जो सभी प्रकार के अत्याधुनिक जहाज बनाने में सक्षम है।
        • देश का पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत विक्रांत भारतीय जहाज निर्माण उद्योग के विकास का एक शानदार उदाहरण है।
      • नये इनोवेशन इकोसिस्टम के तहत, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड और हमारे कुछ स्टार्ट-अप द्वारा स्वायत्त मिशन करने में सक्षम जहाजों का निर्माण किया गया है ।
    • भारत और अमेरिका के बीच संबंध मजबूत हो  रहे हैं और भारत-प्रशांत और शेष वैश्विक सामान्य प्रणालियों में एक खुली, समावेशी और नियम-आधारित व्यवस्था के सामान्य मूल्यों और विश्वासों पर आधारित हैं ।
      •  पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग सहयोग में जबरदस्त वृद्धि हुई है ।
    • अप्रैल में, यूएस-इंडिया 2 + 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने अमेरिकी नौसेना के जहाजों की मरम्मत के लिए भारतीय शिपयार्ड का उपयोग करने के अपने इरादे को जताया था।
    • अमेरिकी नौसेना का युद्धपोत चार्ल्स ड्रू 11 दिनों की अवधि के लिए कट्टुपल्ली शिपयार्ड में रहेगा।

    पृष्ठ्भूमि

    • पिछले चार-पांच वर्षों में भारतीय रक्षा निर्यात में भारी वृद्धि देखी गई है।
      • निर्यात, जो 2015-16 में लगभग 1,500 करोड़ रुपये का था, अब 800% बढ़कर लगभग 13,000 करोड़ रुपये हो गया है । भारतीय निर्यात के लिए एक प्रमुख गंतव्य अमेरिका है ।
  3. एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के लिए आईटीयू की क्षेत्रीय मानकीकरण फोरम (आरएसएफ) का उद्घाटन:

    सामान्य अध्ययन: 2
    अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध:
    विषय: भारत के हितों पर विभिन्न अंर्तष्ट्रीय दूरसंचार समूहों की नीतियां और संरक्षण का प्रभाव।
    प्रारंभिक परीक्षा: अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार यूनियन के क्षेत्रीय मानकीकरण फोरम (आरएसएफ)
    प्रसंग: 

    • आजादी का अमृत महोत्सव के समारोह के हिस्से के रूप में संचार मंत्रालय 8 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली में एशिया तथा ओशिनिया क्षेत्र के लिए अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार यूनियन की क्षेत्रीय मानकीकरण फोरम (आरएसएफ) की मेजबानी कर रहा है।

    उद्देश्य:

    • फोरम का विषय है “दूरसंचार/आईसीटी के विनियामक तथा नीतिगत पक्ष”।
      • फोरम की बैठक के बाद अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार यूनियन-टी अध्ययन समूह 3 क्षेत्रीय समूह एशिया तथा ओशिनिया (आईटीयू-टी एसजी3आरजी-एओ) की चार दिवसीय बैठक 9 अगस्त, 2022 से 12 अगस्त, 2022 तक होगी।

    विवरण:

    • क्षेत्रीय मानकीकरण फोरम विचारों के रचनात्मक आदान-प्रदान का एक मंच है, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ सतत् डिजिटल परिवर्तन और आईटीयू मानकों की भूमिका, उभरते बाजारों में डिजिटल और वित्तीय समावेश के लिए टेक्नोलॉजी का दोहन, डाटा मूल्य श्रृखंला तथा डिजिटल स्वास्थ्य जैसे प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत के अनुभव सहित मानकीकरण विषयों पर चर्चा की जाती है।
    • पैनल चर्चा का उद्देश्य विभिन्न उप-विषयों के अंतर्गत नीति और नियामक दृष्टि से एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के अनुभव के लिए अंतर्दृष्टि प्रदान करना है।
      • क्षेत्रीय मानकीकरण फोरम को 15 प्रख्यात वक्ता संबोधित करेंगे, इनमें शैक्षिक जगत, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, आईसीटी क्षेत्र तथा भारत सरकार के प्रतिनिधि होंगे।
      • आईटीयू के सदस्य राज्य, क्षेत्र के सदस्यों, एसोसिएट्स, शैक्षणिक संस्थानों, आईटीयू के सदस्य तथा आईटीयू के सदस्य देश का कोई व्यक्ति जो आईटीयू के कार्य में योगदान देना चाहता है, उसके लिए फोरम में भागीदारी खुली है।
      • इसमें ऐसे व्यक्ति शामिल हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय, क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय संगठनों के सदस्य हैं।
      • क्षेत्रीय मानकीकरण फोरम की बैठक में 20 देशों के 250 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।
    • सदस्य राज्यों तथा आईटीयू-टी क्षेत्र सदस्यों के लिए यह बैठक खुली है और 130 से अधिक प्रतिभागी इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
    • कोविड-19 के कारण तीन वर्ष के अंतराल के बाद हो रही क्षेत्रीय समूह एशिया तथा ओशिनिया की बैठक वास्तविक रूप में हो रही है।
      • इस बैठक का उद्देश्य आईटीयू-टी अध्ययन समूह 3 के मानकीकरण कार्य में योगदान करना तथा एशिया तथा ओशिनिया क्षेत्र के हित को सुरक्षित रखना भी है।
    • क्षेत्रीय समूह बैठक में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के क्षमता निर्माण के लिए “मानकीकरण में प्रभाव” कार्यशाला मानकीकरण अंतर प्रशिक्षण को पाटने से प्रारंभ होगी।
  4. आकाश एयर की मुंबई से अहमदाबाद तक पहली उड़ान:

    सामान्य अध्ययन: 3
    आर्थिक विकास:
    विषय: भारतीय विमान उद्योग का लोकतंत्रीकरण/विकास।
    प्रारंभिक परीक्षा: आकाश एयर
    प्रसंग: 

    • नागर विमानन मंत्री ने आकाश एयर की मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहली उड़ान (क्यूपी 1101) का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया।

    विवरण:

    • एसएनवी एविएशन के ब्रांड नाम के साथ आकाश एयर 7वीं अनुसूचित विमानन कंपनी है, जिसका कॉर्पोरेट मुख्यालय मुंबई में है और उसके पास बोइंग मैक्स-8 एयरक्राफ्ट है।
      • आकाश एयर की सिंगल फ्लीट के साथ एक किफायती कैरियर बनने की है और इसकी सभी सीट इकोनॉमी क्लास की होंगी।
      • आकाश एयर की अगले पांच साल में अपनी गतिविधियों को 72 विमान तक बढ़ाने की है, जिससे भारत में घरेलू विमानन सेवाएं खासी बढ़ जाएंगी।

    पृष्ठ्भूमि:

    • पिछले आठ साल में भारत का नागर विमानन उद्योग पूरी तरह बदल गया है।
      • उड़ान योजना के अंतर्गत, हमारे पास अब 425 रूट हैं जिन्हें 1,000 रूट तक बढ़ाने का लक्ष्य है।
      • वहीं, अब 68 नए हवाई अड्डे हैं, जिन्हें बढ़ाकर 100 हवाई अड्डों तक ले जाना है।
      • अगले 4 साल में, भारत में नागर विमानन के जरिये हवाई यात्रियों की संख्या 40 करोड़ होने की उम्मीद हैं।
      • वह दिन दूर नहीं, जब रेल परिवहन और सड़क परिवहन के साथ नागर विमानन भी भारत में परिवहन का एक नया आधार बन जाएगा।
  5. भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के नौवें दिन 4 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य सहित 14 पदक जीते:

    सामान्य अध्ययन: प्रारंभिक परीक्षा:
    मिश्रित:
    विषय: समसामायकी (खेल)
    प्रारंभिक परीक्षा:  राष्ट्रमंडल खेल 2022
    प्रसंग: 

    • भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के नौवें दिन चार स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य सहित 14 और पदक जीते।

    विवरण:

    • कुश्ती में विनेश फोगाट, रवि दहिया और नवीन तथा पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने स्वर्ण पदक जीते।
    • प्रियंका गोस्वामी और अविनाश साबले ने एथलेटिक्स और पुरुषों की लॉन बॉल टीम (मेंस फोर) में रजत पदक जीता।
    • कुश्ती में पूजा गहलोत, पूजा सिहाग और दीपक नेहरा, बॉक्सिंग में जैस्मीन लैंबोरिया, रोहित टोकस और मोहम्मद हुसामुद्दीन तथा पैरा टेबल टेनिस में सोनलबेन मनुभाई पटेल ने कांस्य पदक जीता।
    • पदक तालिका में 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य पदक सहित भारत के 40 पदक हो गए हैं।
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देशभर के लोगों ने पदक विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी है।
    • राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रेसवॉकिंग में रजत पदक जीतने पर प्रियंका गोस्वामी को राष्ट्रपति ने बधाई दी।
    • रेस वॉकिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला है।
    • टोक्यो पैरालंपिक 2020 की रजत पदक विजेता भाविना पटेल ने भारत को फिर से गौरवान्वित किया है।
    • राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पैरा टेबल टेनिस में स्वर्ण जीता हैं।
    • रोहित टोकस को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता हैं।
    • राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पैरा टेबल टेनिस में कांस्य रोहित टोकस को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता हैं।
    • राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में दीपक नेहरा ने कांस्य  जीताहैं।
    • राष्ट्रमंडल खेल 2022 में मुक्केबाजी में मोहम्मद हुसामुद्दीन कांस्य पदक जीता हैं|
    • राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पूजा सिहाग ने कुश्ती में कांस्य जीता हैं।
    • राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में नवीन ने स्वर्ण पदक जीता हैं।
    • विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है।
    • विनेश ने इस जीत के साथ कुश्ती के महान खिलाड़ियों के हॉल ऑफ फेम में प्रवेश किया है।
      • वह लाखों लोगों, खासकर लड़कियों को प्रेरित करने वाली एक प्रतीक हैं।
      • विनेश फोगाट द्वारा जीता गया स्वर्ण पदक बहुत खास है।
      • वह भारत की सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक हैं और राष्ट्रमंडल खेल 2022 में यह उनका लगातार तीसरा स्वर्ण है।
      • वह खेल के प्रति उत्कृष्टता और उल्लेखनीय प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।
      • यह पहली बार है जब किसी भारतीय महिला एथलीट ने राष्ट्रमंडल खेल में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीते हैं।
    • रवि कुमार दहिया को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में असाधारण प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया हैं।  पिछले साल एक ओलंपिक रजत पदक मिलने के बाद, राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष पर पहुंचे हैं।
    • पूजा गहलोत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता हैं।
    • युवा मुक्केबाज जैस्मीन लैंबोरिया ने उनके पहले राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता हैं।
    • लॉन बाउल्स में टीम इंडिया सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार- को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में लॉन बाउल्स में रजत पदक जीता हैं।
    • मोहम्मद हुसामुद्दीन एक उत्कृष्ट मुक्केबाज हैं जो कई खेल आयोजनों में सफल रहे हैं। अद्भुत कौशल और दृढ़ता की भावना की बदौलत  इस प्रतिभावान एथलीट ने बर्मिंघम में पुरुषों की 57 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
    • रोहित टोकस ने बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता हैं।
    • पूजा सिहाग ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता है।
    • नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियन प्रियंका गोस्वामी ने प्रतिष्ठित रजत पदक जीता हैं।

प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

  1. श्री जगदीप धनखड़ भारत के 14वें उपराष्ट्रपति:
    • चुनाव आयोग ने दिनांक 29 जून, 2022 के अपने प्रेस नोट के माध्यम से सोलहवें उपराष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी और 6 अगस्त, 2022 को मतदान और मतगणना की तारीख तय की गई थी।
    • निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 6 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में संपन्न हुआ।
      • मतदान के लिए पात्र कुल 780 मतदाताओं में से, 725 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें से 15 मतपत्र अवैध घोषित किए गए।
      • उक्त चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर लोकसभा के महासचिव थे, जिन्होंने मतगणना समाप्त होने के बाद 6 अगस्त, 2022 को श्री जगदीप धनखड़ को भारत के अगले उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित घोषित किया।
      • राजपत्र में कार्यक्रम अधिसूचना के प्रकाशन के साथ, जो प्रक्रिया 05 जुलाई, 2022 को शुरू हुई थी, वह आज भारत गणराज्य के चौदहवें उपराष्ट्रपति के रूप में श्री जगदीप धनखड़ के चुनाव के प्रमाणन पर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त श्री अनूप चंद्र पांडे के हस्ताक्षर के साथ समाप्त हुई।
      • इसके पश्चात, इसकी एक हस्ताक्षरित प्रति वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त श्री धर्मेंद्र शर्मा और वरिष्ठ प्रधान सचिव श्री नरेंद्र एन. बुटोलिया द्वारा केंद्रीय गृह सचिव को सौंपी गई, जिसे 11 अगस्त, 2022 को भारत के नए उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पढ़ा जाएगा|
      • वर्तमान उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
      • श्री एम. वेंकैया नायडू ने 11 अगस्त 2017 को भारत के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी और 5 साल का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद उनके नाम कई उपलब्धियां जुड़ गई हैं।
      • श्री नायडू की अध्यक्षता में 13 सत्रों के दौरान, राज्यसभा की कुल उत्पादकता पहले पांच सत्रों के लिए 42.77 प्रतिशत से बढ़कर अगले आठ सत्रों के लिए 82.34 प्रतिशत हो गई।
      • मातृभाषाओं और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के पुरजोर समर्थक, श्री नायडू के कार्यकाल में उच्च सदन की कार्यवाही में भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली।
      • राज्यसभा में 1952 के बाद पहली बार डोंगरी, कोंकणी, कश्मीरी और संथाली भाषा का इस्तेमाल किया गया और राज्यसभा सचिवालय की ओर से एक साथ अनुवाद सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
      • इसी तरह असमिया, बोडो, गुजराती, मैथिली, मणिपुरी और नेपाली भाषाओं का लंबे समय बाद राज्यसभा में इस्तेमाल किया गया।
      • जब कोविड-19 महामारी ने दुनियाभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था, संसद के कामकाज को सुचारू ढंग से चलाने के लिए श्री नायडू के नेतृत्व में कई नई पहल की गई, जैसे संसदीय समितियों की रिपोर्ट वर्चुअल तरीके से पेश की गई।
      • भारतीय मूल्यों से दृढ़ता से जुड़े होने के नाते उन्होंने कई औपनिवेशिक प्रथाओं को भी बंद करा दिया, जैसे ‘मैं सदन के पटल पर रखने का निवेदन करता हूं’ को बदलकर ‘मैं दस्तावेज सभा पटल पर रखता हूं या यह कहने के लिए खड़ा हुआ हूं…’ किया गया। भारत के लोकतांत्रिक लोकाचार पर जोर देते हुए पुराने हो चुके ‘महामहिम’ शब्द को भी ‘माननीय उपराष्ट्रपति’ से बदल दिया गया।
  2. राष्ट्रीय मासिक विज्ञान पत्रिका “विज्ञान जट्टारा” के डोगरी संस्करण का विमोचन:
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मासिक विज्ञान पत्रिका “विज्ञान जट्टारा” के डोगरी संस्करण का विमोचन किया।
    • व्यापक रूप से पढ़ी जाने वाली इस राष्ट्रीय मासिक विज्ञान पत्रिका का प्रकाशन भारत सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय करता है।
      • इस पत्रिका का कश्मीरी भाषा संस्करण जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
    •  5 अगस्त, 2019 के बाद,जम्मू और कश्मीर देश का एकमात्र केंद्र शासित प्रदेश / राज्य बन गया, जिसके पास पांच आधिकारिक भाषाएं यानी अंग्रेजी,हिन्दी, उर्दू,डोगरी और कश्मीरी हैं।
  3. 8वाँ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस:
    • वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री ने 07 अगस्त ही के दिन 1905 में शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन को मनाने और इस प्राचीन भारतीय कला को पुनर्जीवित करने के लिए 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस घोषित किया था।
    • इसका उद्देश्य देशवासियों को स्वदेशी बुनकरों द्वारा बनाए गए हथकरघा उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।

07 अगस्त 2022 : PIB विश्लेषण –Download PDF Here

लिंक किए गए लेख में 04 अगस्त 2022 का पीआईबी सारांश और विश्लेषण पढ़ें।

सम्बंधित लिंक्स:

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*