Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

17 मार्च 2024 : PIB विश्लेषण

विषयसूची:

  1. “अभ्यास लमितिये-2024”:
  2. एडमिरल आरएल परेरा, पीवीएसएम, एवीएसएम (1923-1993) का शताब्दी समारोह:

17 March 2024 Hindi PIB
Download PDF Here

1. “अभ्यास लमितिये-2024”:

सामान्य अध्ययन: 2

अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध:

विषय: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक समूह और भारत से जुड़े और/ या भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।

प्रारंभिक परीक्षा: संयुक्त सैन्य अभ्यास लमितिये-2024″।

प्रसंग:

  • भारतीय सेना की टुकड़ी भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों (एसडीएफ) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास लमितिये-2024″ के दसवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स के लिए रवाना हुई।

उद्देश्य:

  • संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य शांति स्थापना संचालन पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत अर्ध-शहरी परिदृश्य में उप-पारंपरिक संचालन में अंतर संचालन को बढ़ाना है।
  • यह अभ्यास शांति स्थापना अभियानों के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहयोग और अंतर संचालन को बढ़ावा देगा।
  • यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच कौशल, अनुभव और अनुरूप अभ्यासों के आदान-प्रदान के अलावा द्विपक्षीय सैन्य संबंधों का निर्माण भी करेगा और उन्हें प्रोत्साहन देगा।

विवरण:

  • यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 18-27 मार्च 2024 तक सेशेल्स में आयोजित किया जाएगा।
    • क्रियोल भाषा में ‘लमितिये’ का अर्थ है ‘मित्रता’।
    • यह एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है और वर्ष 2001 से इसका आयोजन सेशेल्स में किया जा रहा है।
    • भारतीय गोरखा राइफल्स और सेशेल्स रक्षा बल (एसडीएफ) प्रत्येक से 45 कर्मी सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे।
  • दोनों सैन्य पक्ष आधुनिक उपकरणों और प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन और पराक्रम को दर्शाते हुए, अर्ध-शहरी वातावरण में आने वाले संभावित खतरों को विफल करने के लिए पूर्ण रूप से विकसित सामरिक अभ्यासों की एक श्रृंखला को संयुक्त रूप से प्रशिक्षित, योजित और कार्यान्वित करेंगे।
  • 10 दिवासीय संयुक्त सैन्य अभ्यास में फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास, युद्ध चर्चा, व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल होंगे, इसका समापन दो दिवासीय सत्यापन अभ्यास के साथ होगा।
  • यह सैन्य अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ विकसित करने और संयुक्तता में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा।
  • यह अभ्यास सहयोगात्मक साझेदारी को भी बढ़ावा देगा और दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने में सहयोग करेगा।

प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

1. एडमिरल आरएल परेरा, पीवीएसएम, एवीएसएम (1923-1993) का शताब्दी समारोह:

  • एडमिरल आरएल परेरा, परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) सेवा से सम्मानित (1923-1993) के शताब्दी समारोह के उपलक्ष में, भारतीय नौसेना और सेंट जोसेफ स्कूल (नॉर्थ पॉइंट), दार्जिलिंग ने संयुक्त रूप से 15 मार्च 24 को विद्यालय परिसर में स्मारक कार्यक्रम आयोजित किए।
  • ‘रॉनी पी’ के नाम से लोकप्रिय एडमिरल परेरा, वर्ष 1979 में नौसेना स्टाफ के 9वें प्रमुख बने।

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*