Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

30 अप्रैल 2023 : PIB विश्लेषण

विषयसूची:

  1. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की मालदीव यात्रा:
  2. सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग़ शेट्टी की जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पुरुष डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रचा:

1.रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की मालदीव यात्रा:

सामान्य अध्ययन 2: 

अंतर्राष्ट्रीय संबंध: 

विषय: भारत एवं इसके पड़ोसी- संबंध। 

प्रारंभिक परीक्षा: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की मालदीव यात्रा से संबंधित तथ्य।   

प्रसंग:

  • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 1 से 3 मई, 2023 तक मालदीव की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

विवरण:

  • यात्रा के दौरान, श्री राजनाथ सिंह मालदीव की रक्षा मंत्री सुश्री मारिया अहमद दीदी और विदेश मंत्री श्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
  • विचार-विमर्श के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों से संबंधित सभी क्षेत्रों की समीक्षा की जाएगी।
  • मित्र देशों और क्षेत्र के साझीदारों की क्षमता निर्माण के लिए भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप, श्री राजनाथ सिंह मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बलों को एक फास्ट पेट्रोल वेसल जहाज और एक लैंडिंग क्राफ्ट उपहार में देंगे।
  • भारत और मालदीव समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद, कट्टरपंथीकरण, समुद्री डकैती, तस्करी, संगठित अपराध और प्राकृतिक आपदाओं सहित साझा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
  • भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के साथ-साथ सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) विजन तथा मालदीव की ‘भारत पहले’ नीति में हिंद महासागर क्षेत्र के भीतर क्षमताओं को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए मिलकर कार्य करने की इच्‍छा जताई गई है।

प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

1.सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग़ शेट्टी की जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पुरुष डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रचा:

  • सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग़ शेट्टी की जोड़ी ने दुबई में बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पुरुष डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।
  • यह कारनामा करने वाली यह पहली भारतीय पुरुष जोड़ी है।
  • फाइनल में इस भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के तेओ ई यी और ऑग यूव सिन की जोड़ी को 21-16, 17-21, 21-19 से हराया।

 

30 April PIB :- Download PDF Here

लिंक किए गए लेख में 29 April 2023 का पीआईबी सारांश और विश्लेषण पढ़ें।

सम्बंधित लिंक्स:

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*