भारतीय संविधान के अनुसार, भारत सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या प्रधानमंत्री सहित लोकसभा की कुल सदस्य संख्या की अधिकतम 15% हो सकती है। भारतीय संविधान में कुल 3 प्रकार के मंत्रियों का उल्लेख किया गया है, ये हैं- कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री। इन तीनों मंत्रियों के पूरे समूह को मिलाकर ‘मंत्रिपरिषद’ (Council of Ministers) कहा जाता है। इनमें से कुछ ऐसे प्रमुख मंत्रियों के समूह को ‘मंत्रिमंडल’ (Cabinet) कहा जाता है, जो सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने के पात्र मंत्री ‘कैबिनेट मंत्री’ कहलाते हैं। ये मंत्री संबंधित मंत्रालय के प्रमुख होते हैं। कैबिनेट मंत्रियों के अधीन कार्य करने वाले मंत्री ‘राज्य मंत्री’ (Minister of State) कहलाते हैं। भारत में सभी मंत्रियों की नियुक्ति प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। सभी मंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत कार्य करते हैं।
Explore The Ultimate Guide to IAS Exam Preparation
Download The E-Book Now!
IAS हिंदी से जुड़े हर अपडेट के बारे में लिंक किए गए लेख में जानें।
लिस्ट ऑफ़ कैबिनेट मिनिस्टर्स ऑफ़ इंडिया
वर्तमान में भारत सरकार में मौजूद मंत्री और उनसे संबंधित मंत्रालय निम्नानुसार हैं-
कैबिनेट मंत्री (Cabinet Ministers) :
1. श्री नरेंद्र मोदी : प्रधान मंत्री, कार्मिक जन शिकायत एवं पेंशन मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग।
सभी प्रमुख नीतिगत मामले एवं वे सभी मंत्रालय और विभाग, जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हों।
2. श्री राजनाथ सिंह : रक्षा मंत्री
3. श्री अमित शाह : गृह मंत्री, सहकारिता मंत्री
4. श्री नितिन गडकरी : सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री
5. श्रीमती निर्मला सीतारमण : वित्त मंत्री, कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री
6. श्री नरेंद्र सिंह तोमर : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री
7. श्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर : विदेश मंत्री
8. श्री अर्जुन मुंडा : जनजातीय मामलों के मंत्री
9. श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी : महिला एवं बाल विकास मंत्री
10. श्री पीयूष गोयल : वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री, कपड़ा मंत्री
11. श्री धर्मेंद्र प्रधान : शिक्षा मंत्री, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री
12. श्री प्रहलाद जोशी : संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री, खनन मंत्री
13. श्री नारायण राणे : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री
14. श्री अनुराग ठाकुर : सूचना और प्रसारण मंत्री, युवा मामले और खेल मंत्री
15. श्री सर्बानंद सोनोवाल : बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, आयुष मंत्री
16. श्री मुख्तार अब्बास नकवी : अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
17. श्री डॉ. वीरेंद्र कुमार : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
18. श्री गिरिराज सिंह : ग्रामीण विकास मंत्री, पंचायती राज मंत्री
19. श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया : नागरिक विमानन मंत्री
20. श्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह : इस्पात मंत्री
21. श्री अश्विनी वैष्णव : रेल मंत्री, संचार मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
22. श्री पशुपति पारस : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
23. श्री गजेंद्र सिंह शेखावत : जल शक्ति मंत्री
24. श्री किरण रिजिजू : कानून एवं न्याय मंत्री, संस्कृति मंत्री
25. श्री आर के सिंह : उर्जा मंत्री
26. श्री हरदीप सिंह पुरी : पेट्रोलियम मंत्री
27. श्री मनसुख मंडाविया : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, रासायन एवं उर्वरक मंत्री
28. श्री भूपेंद्र यादव : श्रम मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री
29. श्री महेंद्र नाथ पांडेय : भारी उद्योग मंत्री
30. श्री पुरुषोत्तम रुपाला : डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री
31. श्री जी किशन रेड्डी : पर्यटन मंत्रालय
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) :
1. श्री राव इंद्रजीत सिंह : सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
2. श्री डॉ. जितेंद्र सिंह : विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
राज्य मंत्री (Minister of State) :
1. श्री श्रीपद नाइक : बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री, पर्यटन राज्य मंत्री
2. श्री रामदास अठावले : सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री
3. श्री प्रहलाद सिंह पटेल : जल शक्ति राज्य मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री
4. श्री फग्गनसिंह कुलस्ते : इस्पात राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
5. श्री अर्जुन राम मेघवाल : संसदीय कार्य राज्य मंत्री, संस्कृति राज्य मंत्री
6. श्री जनरल वी के सिंह (सेवानिवृत्त) : सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री, नागरिक विमानन राज्य मंत्री
7. श्री अश्विनी कुमार चौबे : उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री
8. श्री कृष्ण पाल : विद्युत राज्य मंत्री, भारी उद्योग राज्य मंत्री
9. श्री दानवे रावसाहेब दादाराव : रेल राज्य मंत्री, कोयला राज्य मंत्री, खनन राज्य मंत्री
10. श्री डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई : महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, आयुष राज्य मंत्री
11. श्री डॉ. संजीव कुमार बालियान : मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री
12. श्री नित्यानंद राय : गृह राज्य मंत्री
13. श्री पंकज चौधरी : वित्त राज्य मंत्री
14. श्री निसिथ प्रमाणिक : गृह राज्य मंत्री, युवा मामले और खेल राज्य मंत्री
15. श्री एस पी सिंह बघेल : कानून और न्याय राज्य मंत्री
16. श्री राजीव चंद्रशेखर : कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री
17. श्री शांतनु ठाकुर : बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री
18. श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री
19. श्री दर्शन विक्रम जरदोश : कपड़ा राज्य मंत्री, रेल राज्य मंत्री
20. श्री वी मुरलीधरन : विदेश राज्य मंत्री, संसदीय कार्य राज्य मंत्री
21. श्री शोभा करंदलाजे : कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री
22. श्रीमती मीनाक्षी लेखी : विदेश राज्य मंत्री, संस्कृति राज्य मंत्री
23. श्रीमती प्रतिमा भौमिक : सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री
24. श्रीमती अनुप्रिया सिंह पटेल : वाणिज्य राज्य मंत्री
25. श्रीमती अन्नपूर्णा देवी : शिक्षा राज्य मंत्री
26. श्रीमती रेणुका सिंह सरुता : जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री
27. सुश्री साध्वी निरंजन ज्योति : उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
28. श्री रामेश्वर तेली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री, श्रम और रोजगार राज्य मंत्री
29. श्री कैलाश चौधरी : कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री
30. श्री ए नारायण स्वामी : सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री
31. श्री कौशल किशोर : आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री
32. श्री अजय भट्ट : रक्षा राज्य मंत्री, पर्यटन राज्य मंत्री
33. श्री बी एल वर्मा : उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री, सहकारिता राज्य मंत्री
34. श्री अजय कुमार : गृह राज्य मंत्री
35. श्री देवसिंह चौहान : संचार राज्य मंत्री
36. श्री सोम प्रकाश : वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री
37. श्री भगवंत खुबा : नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री, रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री
38. श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल : पंचायती राज राज्य मंत्री
39. श्री जॉन बारला : अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री
40. श्री डॉ. एल. मुरुगन : मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री
41. श्री डॉ. सुभाष सरकार : शिक्षा राज्य मंत्री
42. श्री डॉ. भागवत किशनराव कराड : वित्त राज्य मंत्री
43. श्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह : विदेश राज्य मंत्री, शिक्षा राज्य मंत्री
44. श्री डॉ. भारती प्रवीण पवार : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री
45. श्री बिश्वेश्वर दुडू : जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री, जल शक्ति राज्य मंत्री
इस प्रकार, हमने वर्तमान समय में भारत सरकार में मौजूद समस्त मंत्रियों और उनसे संबंधित मंत्रालयों का विवरण जाना। इसके साथ ही, हमने यह भी समझा कौन से व्यक्ति कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री के पद पर नियुक्त हैं।
सम्बंधित लिंक्स:
| 42nd Amendment Act in Hindi | Abraham Accords in Hindi |
|---|---|
| Ayushman Bharat Diwas in Hindi | Calling Attention Motion in Hindi |
| IAS Interview Questions with Answers in Hindi | CSAT Book for UPSC in Hindi |
