Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

सिविल सेवा में विधिशास्त्र के लिए पुस्तक सूचि

विधि (लॉ) पृष्ठभूमि से आने वाले कई अभ्यर्थी सिविल सेवा मुख्य  परीक्षा में इस विषय को वैकल्पिक विषय के तौर पर चुनते हैं | मुख्य परीक्षा पूर्णतः  वर्णनात्मक (subjective) होती है जिसमें 250-250 अंकों के 2 प्रश्न पत्र होते हैं | इससे पहले कि हम   विषय की पुस्तक सूचि पर नज़र डालें , यह समझने का प्रयत्न करते हैं कि इस विषय को पढने के क्या क्या लाभ हैं | नीचे कुछ बिंदु हैं जो सफल अभ्यर्थियों द्वारा सुझाये जाते हैं :- 

  • विषय का पाठ्यक्रम सू-परिभाषित (well defined) है – अभ्यर्थी को एक निश्चित दिशा पता होती है कि उन्हें क्या पढना है 
  • अध्ययन सामग्रियों की संख्या सीमित है (अतः रिविज़न की अहम भूमिका होती है)
  • विषय का सक्सेस रेट काफी अच्छा है 
  • पेपर स्कोरिंग है 
  • पाठ्यक्रम में कई ऐसे टॉपिक्स हैं जिनसे हम आमतौर पर परिचित हैं और जो  सामान्य अध्ययन (GS Paper) में भी आते हैं (जैसे संविधान , IPC, RTI, संयुक्त राष्ट्र संघ, WTO, मूल अधिकार , बौद्धिक सम्पदा -IPR, देश की परमाणु नीति इत्यादि) 

विधि के अलावा आप किस  विषय को वैकल्पिक विषय के तौर पर चुन सकते हैं इसकी जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें | विधिशास्त्र के विस्तृत पाठ्यक्रम की जानकारी के लिए देखें हमारा हिंदी पेज वैकल्पिक विषय लॉ का पाठ्यक्रम:

IAS मुख्य परीक्षा के लिए वैकल्पिक विषयों की सूचि

मुख्य परीक्षा के लिए वैकल्पिक विषयों की सूचि 

(i) कृषि  विज्ञान (ii) पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान (iii) नृविज्ञान (iv) वनस्पति विज्ञान (v) रसायन विज्ञान (vi) सिविल इंजीनियरिंग (vii) वाणिज्य शास्त्र तथा लेखा विधि  (viii) अर्थशास्त्र (ix) विद्युत् इंजीनियरिंग (x) भूगोल (xi) भू-विज्ञान (xii) इतिहास (xiii) विधि 

(xiv) प्रबंधन (xv) गणित  (xvi) यांत्रिक  इंजीनियरिंग (xvii) चिकित्सा विज्ञान  (xviii) दर्शन  शास्त्र (xix) भौतिकी (xx) राजनीति विज्ञान एवं अतर्राष्ट्रीय  संबंध |

(xxi) मनोविज्ञान (xxii) लोक प्रशासन (xxiii) समाज  शास्त्र (xxiv) सांख्यिकी (xxv) प्राणी विज्ञान  (xxvi) निम्नलिखित भाषाओं में से किसी एक भाषा का साहित्य : असमिया , बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी,कन्नड़, कशमीरी, कोंकणी, मैथिलि , मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया , पंजाबी , संस्कृत, संथाली, सिन्धी , तमिल , तेलुगू, उर्दू व अंग्रेज़ी।

UPSC विधि की महत्वपूर्ण किताबें

अंतर्राष्ट्रीय विधि  डॉ. एस .के. कपूर 
प्रशासनिक विधि  सी. के . टकवानी
संविदा विधि  अवतार सिंह 
IPC (भारतीय दंड संहिता) मुरलीधर चतुर्वेदी 
अपकृत्य विधि (Tort) आर. के . बांग्या
संविदा विधि  आर. के . बांग्या
हिन्दू लॉ  आर. के . अग्रवाल 
हिन्दू लॉ  पारस दीवान 
भारतीय संविधान आचार्य दुर्गा दास बासु 
भारतीय संविधान सुभास कश्यप 
भारतीय संविधान पी.एम. बक्शी

अन्य महत्वपूर्ण लिंक:

यूपीएससी विधिशास्त्र का सिलेबस समाजशास्त्र पुस्तक सूचि 
NCERT महत्वपूर्ण किताबों की सूचि  IAS परीक्षा के लिए उपयोगी पुस्तकें 

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*