Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

08 मार्च 2023 : PIB विश्लेषण

विषयसूची:

  1. भारतीय निर्वाचन आयोग ‘समावेशी चुनाव और चुनावों की सत्यनिष्ठा’ पर तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा:  
  2. फ्रांसीसी नौसेना के पोतों का कोच्चि दौरा: 

1. भारतीय निर्वाचन आयोग ‘समावेशी चुनाव और चुनावों की सत्यनिष्ठा’ पर तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा:

सामान्य अध्ययन: 2

अंतर्राष्ट्रीय संबंध/शासन:

विषय: भारतीय संवैधानिक योजना की अन्य देशों के साथ तुलना। 

प्रारंभिक परीक्षा: भारतीय निर्वाचन आयोग।  

मुख्य परीक्षा: ‘लोकतंत्र के लिए शिखर सम्मेलन’ के कार्य वर्ष के हिस्से के रूप में, भारत ECI के माध्यम से दुनिया के अन्य लोकतंत्रों के साथ अपने ज्ञान, तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवों को साझा करने के लिए ‘चुनावी सत्यनिष्ठा पर लोकतंत्र समूह’ का नेतृत्व कर रहा है। टिप्पणी कीजिए।    

प्रसंग: 

  • भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) 09 मार्च 2023 को वर्चुअल प्रारूप में ‘समावेशी चुनाव और चुनावों की सत्यनिष्ठा’ विषय पर तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जो ‘चुनावी सत्यनिष्ठा’ पर समूह के लिए प्रारंभिक तैयारी होगी।  

उद्देश्य:

  • ECI ‘चुनावी सत्यनिष्ठा’ पर समूह का नेतृत्व कर रहा है, जिसे दिसंबर, 2021 में वर्चुअल रूप से आयोजित ‘लोकतंत्र के लिए शिखर सम्मेलन’ के अनुवर्ती के रूप में स्थापित किया गया था।  

विवरण:   

  • इस सम्मेलन में 25 चुनाव प्रबंधन निकाय (EMB)/देश भाग लेंगे। 
  • मॉरीशस, ग्रीस और अंतर्राष्ट्रीय संगठन IFES; चुनावी सत्यनिष्ठा पर समूह के सह-नेतृत्वकर्ता के रूप में ECI के साथ होंगे। 
  • इसमें अंगोला, अर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चिली, कोस्टारिका, क्रोएशिया, डेनमार्क, डोमिनिका, जॉर्जिया, गुयाना, केन्या, कोरिया गणराज्य, मॉरीशस, मोल्दोवा, नॉर्वे, फिलीपींस, पुर्तगाल, रोमानिया, सेंटलूसिया, सूरीनाम, स्वीडन, स्विटजरलैंड और जाम्बिया के साथ-साथ इंटरनेशनल IDEA और इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्टोरल सिस्टम, जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों एवं इंडोनेशिया में जनरल इलेक्शन नेटवर्क फॉर डिसेबिलिटी एक्सेस और नेपाल में एसोसिएशन ऑफ यूथ ऑर्गेनाइजेशन, जैसे सिविल सोसाइटी संगठनों के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है। 
  • मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त श्री अनूप चंद्र पाण्डेय और श्री अरुण गोयल भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
  • समूह का पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 31 अक्टूबर – 01 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली में ‘चुनाव प्रबंधन निकायों की भूमिका, रूपरेखा और क्षमता’ विषय पर आयोजित किया गया था, जिसमें 11 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (EMB) के लगभग 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। 
  • ECI ने 23-24 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में ‘प्रौद्योगिकी का उपयोग और चुनावी सत्यनिष्ठा’ विषय पर दूसरे सम्मेलन की मेजबानी की, जिसमें 16 देशों के 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें नौ EMB के प्रमुख/उप प्रमुख और अंतर्राष्ट्रीय IDEA व IFES के प्रतिनिधि तथा नई दिल्ली स्थित 8 विदेशी मिशनों के राजनयिक शामिल थे। 

पृष्ठ्भूमि:

  • ‘लोकतंत्र के लिए शिखर सम्मेलन’, अमेरिकी राष्ट्रपति की एक पहल थी और दिसंबर 2021 में इसका आयोजन हुआ था। 
    • भारत के प्रधानमंत्री ने 9 दिसंबर, 2021 को राजनेताओं के पूर्ण सत्र को संबोधित किया था। 
    • इस शिखर सम्मेलन के बाद, लोकतंत्र से संबंधित विषयों पर कार्यक्रम और संवाद के लिए “कार्य वर्ष” प्रस्तावित किया गया था। 
    • शिखर सम्मेलन ने कार्य वर्ष में भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए दो प्लेटफॉर्म – ‘फोकल ग्रुप’ और ‘डेमोक्रेसी कॉहोर्ट्स’ भी विकसित किए। 
    • लोकतंत्र के लिए दूसरा शिखर सम्मेलन 29-30 मार्च 2023 को आयोजित किया जाएगा, जिसकी सह-मेजबानी कोस्टा रिका, कोरिया गणराज्य, नीदरलैंड, जाम्बिया और अमेरिका की सरकारों द्वारा की जाएगी।
  • ECI ने, ‘चुनावी सत्यनिष्ठा’ पर समूह के नेतृत्वकर्ता के रूप में, एक सहयोगी दृष्टिकोण अपनाया है तथा ग्रीस, मॉरीशस और IFES को समूह का सह-नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया है। 
    • ECI ने दुनिया भर में चुनावों के संचालन करने वाले EMB और सरकारी समकक्षों के अलावा इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्टोरल सिस्टम्स और इंटरनेशनल IDEA को भी आमंत्रित किया है।
  • ‘लोकतंत्र के लिए शिखर सम्मेलन’ के कार्य वर्ष के हिस्से के रूप में, भारत ECI के माध्यम से दुनिया के अन्य लोकतंत्रों के साथ अपने ज्ञान, तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवों को साझा करने के लिए ‘चुनावी सत्यनिष्ठा पर लोकतंत्र समूह’ का नेतृत्व कर रहा है। 
  • ECI ने इसके नेतृत्व में, दुनिया भर में 46 चुनाव प्रबंधन निकायों (EMB) के 60 से अधिक अधिकारियों के समूह के तत्वावधान में नवंबर 2022 से मार्च 2023 के दौरान चार प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रम भी आयोजित किए हैं।

प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

1.फ्रांसीसी नौसेना के पोतों का कोच्चि दौरा:

  • फ्रांसीसी नौसेना के हेलीकॉप्टर वाहक पोत FS डिक्समुडे और युद्धपोत ला फेयेट 06 से 10 मार्च 2023 तक कोच्चि के दौरे पर हैं। 
  • यह यात्रा सर्कविगेशन मिशन, जीन डी’आर्क के हिस्से के रूप में की जा रही है। 
  • वर्तमान यात्रा के दौरान, फ्रांसीसी दल पेशेवर प्रशिक्षण संस्थानों और दक्षिणी नौसेना कमान के युद्धपोतों का दौरा कर रहा है। 
    • क्रॉस ट्रेनिंग विजिट, स्पोर्ट्स फिक्स्चर सहित पेशेवर व असैन्य विचार-विमर्श भी इस यात्रा के अन्य कुछ मुख्य आकर्षण थे। 
    • युद्धपोतों पर सवार फ्रांस की नौसेना भारतीय सेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास भी करेगी।
  • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा और स्थिरता को सशक्त करने के लिए भारत-फ्रांस नौसेना सहयोग इस दिशा में एक प्रमुख कार्यक्रम है। 
  • फ्रांसीसी युद्धपोतों की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

 

08 March PIB :- Download PDF Here

लिंक किए गए लेख में 07 मार्च 2023 का पीआईबी सारांश और विश्लेषण पढ़ें।

सम्बंधित लिंक्स:

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*