Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

विषय सूची:

  1. वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन
  2. राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022
  3. भारतीय रेलवे अयोध्या से जनकपुर के बीच ‘भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन’ शुरू करेगा

1.वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन

सामान्य अध्ययन 2:

अन्तर्राष्ट्रीय संबंध:

विषय: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार 

प्रारंभिक परीक्षा: वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन के बारे में।

संदर्भ:

  • दो दिवसीय ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन’ के हिस्से के रूप में पर्यावरण मंत्रियों का सत्र वर्चुअल रूप से आयोजित किया गया।

विवरण:

  • इस शिखर सम्मेलन का विषय “पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली के साथ विकास को संतुलित करना” था। 
  • इस सत्र में ग्लोबल साउथ के चौदह देशों के मंत्रियों ने भाग लिया।
  • सम्मेलन में ऐसी नीतियों को विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया गया जो समावेशी एवं टिकाऊ हों, ताकि असमानता को कम किया जा सके और लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके तथा उनके सशक्तिकरण में योगदान दिया जा सके। 
  • विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं से निपटने में ग्लोबल साउथ की आवाज को समर्थन देने एवं उसे उठाने में भारत की भूमिका का भी उल्लेख किया गया।
  • जलवायु परिवर्तन के कारण छोटे द्वीपीय विकासशील देशों के सामने आने वाली समस्याओं और इस संबंध में भारत द्वारा की गई आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढाँचे के लिए गठबंधन, लचीला द्वीप राज्यों के लिए बुनियादी ढांचा, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन आदि जैसी पहल का भी जिक्र किया गया।
  • ग्लोबल साउथ के मंत्रियों को G20 की अध्यक्षता और नील अर्थव्यवस्था, चक्रीय अर्थव्यवस्था तथा भूमि की बहाली से जुड़े विषयों के बारे में जानकारी दी गई।
  • ग्लोबल साउथ के मंत्रियों ने छोटे द्वीपीय विकासशील देशों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं को उठाया। उनके द्वारा उठाए गए कुछ साझा मुद्दों में खाद्य सुरक्षा, समुद्र स्तर में वृद्धि, तटीय क्षरण, कोविड-19 महामारी के कारण आर्थिक मंदी आदि शामिल थे।
  • विकासशील तटीय देशों ने भी जलवायु परिवर्तन के भयावह प्रभावों के बारे में चर्चा की।
  •  कई देशों ने हरितगृह गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) लक्ष्यों और पहल पर प्रकाश डाला।

ग्लोबल साउथ:

  • ग्लोबल साउथ यानी वैश्विक दक्षिण शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। 
  • यह एक व्यापक शब्द है जिसमें अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के विभिन्न स्तरों के आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक प्रभाव वाले विभिन्न देश शामिल हैं।
  • ‘ग्लोबल साउथ’ के अंतर्गत एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के देश शामिल हैं। इससे विकासशील विश्व के हितों के पक्ष में माहौल बनाने का उपयुक्त मंच तैयार हुआ है।

प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

1.राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022:

  • राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 के नतीजों की घोषणा 16 जनवरी 2023 को की जाएगी।
  • राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022, जो कि इन पुरस्कारों का तीसरा संस्करण होगा, के तहत न केवल वित्तीय लाभ के संदर्भ में, बल्कि समाज पर व्यापक सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए भी असाधारण क्षमता दर्शाने वाले उत्कृष्ट स्टार्टअप और उनका नेतृत्‍व करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
  • इस अवसर पर ‘मार्ग’ प्लेटफॉर्म (मार्गदर्शन, परामर्श, सहायता, सुदृढ़ता और विकास) भी लॉन्च किया जाएगा, जो समस्‍त सेक्टरों, चरणों और कार्यों से जुड़े स्टार्टअप्स और उद्यमियों के बीच मार्गदर्शन (मेंटरशिप) को सुविधाजनक बनाएगा। पोर्टल के मैचमेकिंग चरण से स्टार्टअप्स को मेंटर्स के साथ जुड़ने और अपनी मेंटरशिप जरूरतों पर चर्चा करने में काफी मदद मिलेगी।
  • भारत के पहाड़ी और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के स्टार्टअप्‍स के उत्‍कृष्‍ट प्रयासों को सराहने के लिए इस वर्ष एक विशेष पुरस्कार श्रेणी शुरू की गई है। यह श्रेणी महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स, ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने वाले स्टार्टअप्स के लिए शुरू की गई विशेष श्रेणियों के अतिरिक्त है।  
  • राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 के लिए 17 क्षेत्रों में आवेदन आमंत्रित किए थे जिन्हें आगे 50 उप क्षेत्रों और 7 विशेष श्रेणियों में विभाजित किया गया था। इन क्षेत्रों में कृषि, पशुपालन, निर्माण, पेयजल, शिक्षा और कौशल विकास, ऊर्जा, उद्यम प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, फिनटेक, खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य और वेलनेस, मीडिया और मनोरंजन, उद्योग 4.0, सुरक्षा, अंतरिक्ष, परिवहन और यात्रा शामिल हैं।

2.भारतीय रेलवे अयोध्या से जनकपुर के बीच ‘भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन’ शुरू करेगा:

  • भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थलों को भारत और दुनिया के लोगों के सामने प्रदर्शित करने के प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने के लिए भारतीय रेलवे अयोध्या से जनकपुर (नेपाल) के बीच ‘भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन’ शुरू करेगा
  • यह पहल दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी बढ़ावा देगी।
  • भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की पहल “देखो अपना देश” के अनुरूप की गई है।

 

13 January PIB :- Download PDF Here

लिंक किए गए लेख में 12 जनवरी 2023 का पीआईबी सारांश और विश्लेषण पढ़ें।

सम्बंधित लिंक्स:

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*