Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

21 मई 2023 : PIB विश्लेषण

विषयसूची:

  1. श्रीनगर में 22 से 24 मई, 2023 तक ‘G-20 पर्यटन कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक’ आयोजित होगी: 
  2. प्रधानमंत्री पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट मोरेस्बी पहुंचे:

1.श्रीनगर में 22 से 24 मई, 2023 तक ‘G-20 पर्यटन कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक’ आयोजित होगी:

सामान्य अध्ययन 2: 

अंतर्राष्ट्रीय संबंध:

विषय: वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।

प्रारंभिक परीक्षा: G-20 पर्यटन कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक से संबंधित जानकारी।

प्रसंग:

  • ‘G-20 पर्यटन कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक’ का आयोजन 22 से 24 मई, 2023 तक जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में किया जाएगा।

विवरण:

  • पर्यटन मंत्रालय के सचिव ने बताया कि अंतिम डिलिवरेबल्स (वितरण योग्य) पर चर्चा व विचार-विमर्श के लिए मंच तैयार है और पर्यटन कार्यकारी समूह के दो प्रमुख डिलिवरेबल्स हैं, जिनमें सतत विकास लक्ष्यों (SDG) व G-20 पर्यटन मंत्रियों की घोषणा को प्राप्त करने के लिए एक साधन के रूप में पर्यटन के लिए गोवा रोडमैप शामिल है।
  • सभी सदस्य देशों से प्राप्त उत्कृष्ट प्रतिक्रिया के साथ G-20 प्रयास के एक हिस्से के तहत श्रीनगर में हो रही यह कार्यकारी समूह की एकमात्र बैठक है। इसमें कच्छ के रण और सिलीगुड़ी में आयोजित पहली दो पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठकों की तुलना में सभी आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की ओर से अधिकतम भागीदारी दर्ज की जा रही है।
  • G-20 के सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की ओर से इन दो प्रारूप दस्तावेजों पर बहुमूल्य जानकारी व प्रतिक्रिया दी जाएगी और इन प्रस्तावों पर G-20 सदस्य देशों के साथ विचार-विमर्श के बाद इसे अंतिम संस्करण यानी ‘चौथी पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक’ में रखा जाएगा।
  • ‘पर्यटन कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक’ में हरित पर्यटन, डिजिटलीकरण, कौशल, MSME और स्थल प्रबंधन जैसे पांच प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। ये प्राथमिकताएं पर्यटन क्षेत्र के परिवर्तन को गति देने और 2030 SDG के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रमुख आधार हैं।
  • जम्मू और कश्मीर में फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए 22 व 23 मई, 2023 को ‘आर्थिक विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए फिल्म पर्यटन’ पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
    • इस आयोजन में G-20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और उद्योग जगत के हितधारकों की भागीदारी होगी।
    • पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने में फिल्मों की भूमिका का उपयोग करने को लेकर एक रोडमैप प्रदान करने के लिए ‘फिल्म पर्यटन पर राष्ट्रीय रणनीति’ का एक प्रारूप तैयार किया जाएगा।
  • जम्मू और कश्मीर में साल 2022 में सबसे अधिक संख्या में पर्यटकों (1.88 करोड़) का आगमन हुआ था। 
  • पर्यटकों की संख्या को देखते हुए जम्मू और कश्मीर में 300 नए पर्यटन केंद्र खुलेंगे और हर एक केंद्र पर्यटकों को पर्याप्त सुविधा प्रदान करेगा।
  • जम्मू और कश्मीर में सबसे अधिक संख्या में विदेशी पर्यटकों का आना, यहां के पर्यटन के लिए एक अच्छा संकेत है।
  • श्रीनगर में इस G-20 पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक का उद्देश्य आर्थिक विकास को मजबूत करना, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और क्षेत्र के स्थायी विकास को बढ़ावा देना है।

प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

1.प्रधानमंत्री पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट मोरेस्बी पहुंचे:

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 21 मई 2023 की शाम पोर्ट मोरेस्बी पहुंचे। विशेष भावनाएं व्‍यक्‍त करते हुए, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री, महामहिम श्री जेम्स मारापे ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। प्रधानमंत्री मोदी को 19 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
  • पापुआ न्यू गिनी में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। यह यात्रा प्रशांत द्वीप देशों के साथ भारत की घनिष्ठ मित्रता को रेखांकित करती है।

 

21 May PIB :- Download PDF Here

लिंक किए गए लेख में 20 May 2023 का पीआईबी सारांश और विश्लेषण पढ़ें।

सम्बंधित लिंक्स:

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*