Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

विषयसूची:

  1. केंद्रीय बजट 2023-24 का अंतिम चरण शुरू हुआ: 
  2. विश्व के पहले इंट्रानेजल कोविड-19 टीका- इन्कोवैक को जारी किया गया:
  3. मिस्र के राष्ट्रपति 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि:  

1. केंद्रीय बजट 2023-24 का अंतिम चरण शुरू हुआ:

सामान्य अध्ययन: 2

शासन प्रणाली:

विषय:सरकारी बजट।  

मुख्य परीक्षा:देश के आर्थिक विकास एवं वित्त प्रबंधन में बजट के महत्व पर चर्चा कीजिए।    

प्रसंग: 

  • केंद्रीय बजट 2023-24 तैयार करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण को रेखांकित करने वाला हलवा समारोह नॉर्थ ब्लॉक में; केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण तथा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और डॉ. भागवत किसनराव कराड की उपस्थिति में आयोजित किया गया। 

उद्देश्य:

  • पिछले दो केंद्रीय बजटों के समान, केंद्रीय बजट 2023-24 भी कागज रहित रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। केंद्रीय बजट 2023-24; 1 फरवरी, 2023 को पेश किया जाना है।  

विवरण:  

  • संविधान के निर्देशों के तहत वार्षिक वित्तीय विवरण (आमतौर पर बजट के रूप में जाना जाता है), अनुदान मांग (DG), वित्त विधेयक समेत सभी 14 केंद्रीय बजट दस्तावेज “केन्द्रीय बजट मोबाइल ऐप” पर उपलब्ध होंगे, ताकि डिजिटल सुविधा के सरलतम रूप का उपयोग करके संसद सदस्य (सांसद) और आम जनता आसानी से बजट दस्तावेजों तक एक्सेस प्राप्त कर सकें।

2. विश्व के पहले इंट्रानेजल कोविड-19 टीका- इन्कोवैक को जारी किया गया:

सामान्य अध्ययन: 2

स्वास्थ्य: 

विषय: विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियां;देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास।  

प्रारंभिक परीक्षा: इंट्रानेजल कोविड-19 टीका- इन्कोवैक से सम्बंधित तथ्य।

प्रसंग: 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गणतंत्र दिवस पर कोविड-19 टीका इन्कोवैक को जारी किया।

उद्देश्य:

  • जायकोव-डी विश्व का पहला और भारत का स्वदेशी रूप से विकसित कोविड-19 के लिए डीएनए आधारित टीका है। 
    • इस टीके को 12 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को लगाया जाएगा। 
    • इसका भी विकास ‘मिशन कोविड सुरक्षा’ के तहत विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के साथ साझेदारी में BIRAC के माध्यम से किया गया है।      

विवरण:  

  • इन्कोवैक प्राथमिक रूप से तय दो खुराकों और एक बूस्टर खुराक के रूप में स्वीकृति प्राप्त करना वाला विश्व का पहला इंट्रानेजल कोविड-19 टीका है। 
    • इसे भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (BBIL) ने बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस (BIRAC) के सहयोग से विकसित किया है। 
    • बीआईआरएसी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PsU) है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात को भी रेखांकित किया कि विश्व में पहला टीका लॉन्च होने के एक महीने के भीतर BBIL ने ICMR के सहयोग से कोवैक्सीन को भारत में जारी किया था। 
  • इन्कोवैक एक लागत प्रभावी कोविड टीका है,जिसमें सीरिंज, सुई, अल्कोहल वाइप्स, बैंडेज आदि की जरूरत नहीं होती है। 
    • इसके अलावा खरीदारी, वितरण, भंडारण, और बायोमेडिकल अपशिष्ट निपटान से संबंधित लागतों की बचत करता है, जो इंजेक्टेबल टीकों के लिए नियमित रूप से जरूरी है। 
      • यह एक रोगवाहन-आधारित मंच का उपयोग करता है, जिसे कुछ महीनों के भीतर बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए उभरते वेरिएंट्स के साथ आसानी से अपडेट किया जा सकता है। 
      • लागत प्रभावी और आसान इंट्रानेजल डिलीवरी की क्षमता के साथ मिलकर ये तीव्र प्रतिक्रिया समय सीमाएं इसे भविष्य के संक्रामक रोगों से निपटने के संबंध में एक आदर्श टीका बनाता है।
  • अग्रिम ऑर्डर देने वाले निजी अस्पतालों में रोगियों को इन्कोवैक दिए जाने की उम्मीद है। 
    • इसके लिए हर साल कई लाख खुराक की शुरुआती निर्माण क्षमता स्थापित की गई है। 
    • इसे जरूरत के अनुसार 100 करोड़ खुराक तक बढ़ाया जा सकता है। 
    • भारत सरकार और राज्य सरकारों की ओर से बड़ी मात्रा में खरीद के लिए इन्कोवैक की कीमत 325 रुपये प्रति खुराक तय की गई है। 

पृष्ठ्भूमि:

  •  विश्व में आपूर्ति किए गए 65 फीसदी से अधिक टीके भारत से हैं। 
    • विश्व का पहला इंट्रानेजल कोविड- 19 टीका होने के कारण यह आत्मनिर्भऱ भारत के आह्वान के लिए एक शानदार उपलब्धि है।

प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

1.मिस्र के राष्ट्रपति 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि:

  • मिस्र अरब गणराज्य के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बने।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए मिस्र अरब गणराज्य के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को धन्यवाद दिया।
  • संस्कृति मंत्रालय का सांस्कृतिक कार्यक्रम वंदे भारतम कार्यक्रम गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रमुख आकर्षणों में से एक रहा। 
  • राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से चुने गए 479 कलाकारों ने ‘नारी शक्ति’ विषय पर पूरे देश के सामने प्रदर्शन किया।
  • वंदे भारतम कार्यक्रम के लिए संगीत राजा भवतारिणी और आलोकनंदा दास गुप्ता द्वारा तैयार किया गया था और रचना हिंदुस्तानी, कर्नाटक और समकालीन जैज तत्वों से ओत-प्रोत है।
  • गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर संस्कृति मंत्रालय की ‘शक्ति रूपेण संस्थिता’ शीर्षक वाली रंगीन झांकी भी दिखाई गई। 
    • झांकी देवी के ‘शक्ति’ रूप पर आधारित है। इस झांकी के माध्यम से कई लोकनृत्यों को एक मंच पर उतारा गया।
  • केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘वंदे भारतम् नृत्य उत्सव’ का आयोजन किया जाता है। 
    • यह एक अखिल भारतीय नृत्य उत्सव है, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा देना, नृत्य के माध्यम से पूरी दुनिया में इसकी जीवंतता को दर्शाना है।
    • इस प्रतियोगिता में तीन चरण – राज्य, अंचल एवं राष्ट्रीय थे तथा प्रतिभागिता हेतु निर्धारित आयु सीमा 17 से 30 वर्ष थी। 
  • प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागरिकों को बधाई दी है। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं।

 

26 January PIB :- Download PDF Here

सम्बंधित लिंक्स:

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*