Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

26 मई 2022 : PIB विश्लेषण

विषयसूची:

  1. सर्वेक्षण पोत (बृहद्) परियोजना के दूसरे पोत ‘निर्देशक’ (यार्ड 3026) को लॉन्च किया गया
  2. राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन-2022
  3. भारत ड्रोन महोत्सव 2022

1. सर्वेक्षण पोत (बृहद्) परियोजना के दूसरे पोत ‘निर्देशक’ (यार्ड 3026) को लॉन्च किया गया

सामान्य अध्ययन: 3

आंतरिक सुरक्षा:

विषय: विभिन्न सैन्य उपकरण।

प्रारंभिक परीक्षा: सर्वेक्षण पोत (बृहद्) परियोजना के बारे में। 

संदर्भ:

  • भारतीय नौसेना के लिए L&T पोत निर्माण के सहयोग से GRSE द्वारा निर्माणाधीन चार सर्वेक्षण पोत (बृहद्) (SVL) परियोजना में से दूसरे जहाज निर्देशक को चेन्नई के कट्टूपल्ली में लॉन्च किया गया। 

विवरण:

  • इस पोत का नाम पूर्ववर्ती निर्देशक से लिया गया है, जो कि एक भारतीय नौसेना का सर्वेक्षण पोत था और दिसंबर, 2014 में 32 साल तक सेवा करने के बाद इसे हटा दिया गया था। 
  • SVL के चार पोतों में से तीन का आंशिक निर्माण कट्टूपल्ली स्थित L&T में GRSE और L&T द्वारा सयुंक्त रूप से किया जा रहा है। प्रथम श्रेणी के जहाज ‘संध्याक’ को 5 दिसंबर, 2021 को कोलकाता के जीआरएसई में लॉन्च किया गया था।
  • सार्वजनिक-निजी भागीदारी का यह मॉडल भारत में युद्धपोत निर्माण के लिए भविष्य में सफल सहयोग का अगुआ होगा।
  • इस सर्वेक्षण पोत (बृहद्) का भार लगभग 3400 टन है और इसमें 226 कर्मियों के बैठने की क्षमता है। 
  • इस पोत को 14 समुद्री मील की क्रूज गति और 18 समुद्री मील (नॉट) की अधिकतम गति पर परिचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है। 
  • उथले पानी के सर्वेक्षण कार्यों के दौरान आवश्यक कम गति पर बेहतर कुशलता के लिए बो और स्टर्न थ्रस्टर्स को लगाया गया है। इन पोतों के पतवार स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित DMR 249-A इस्पात से बनाए गए हैं।

महत्त्व:

  • चार सर्वेक्षण मोटर नौकाओं और एक एकीकृत हेलीकॉप्टर को ले जाने की क्षमता के साथ पोतों की प्राथमिक भूमिका पत्तनों व नौवहन चैनलों के पूर्ण पैमाने पर तटीय और गहरे जल के हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने की होगी। 
  • रक्षा के साथ-साथ नागरिक अनुप्रयोगों के लिए समुद्र विज्ञान और भूभौतिकीय डेटा एकत्र करने के लिए भी इन पोतों को तैनात किया जाएगा। वहीं, आपात स्थिति के दौरान पोतों को अस्पताल के रूप में उपयोग करने के अलावा इनकी द्वितीयक भूमिका सीमित सुरक्षा प्रदान करना है।

प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

2. राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन-2022:

  • भारत के राष्ट्रपति ने तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन-2022 का उद्घाटन किया।
  • सम्मेलन का आयोजन केरल विधानसभा ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत किया है।
  • यह सम्मेलन विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका को चिन्हित करता है।

3. भारत ड्रोन महोत्सव 2022:

  • प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत के सबसे बड़े ड्रोन उत्सव – भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया।
  • भारत ड्रोन महोत्सव 2022 दो दिवसीय कार्यक्रम है। 
  • प्रदर्शनी में 70 से अधिक प्रदर्शक ड्रोन के विभिन्न उपयोगों के बारे में प्रदर्शन करेंगे। 
  • महोत्सव में अन्य कार्यक्रमों के अलावा ड्रोन पायलट प्रमाणपत्र का वर्चुअल वितरण, उत्पादों की लॉचिंग, पैनल चर्चा, उड़ान प्रदर्शन, मेड इन इंडिया ड्रोन टैक्सी प्रोटोटाइप की प्रदर्शनी आदि को भी शामिल किया गया है।

26 May 2022 : PIB विश्लेषण  :-Download PDF Here
लिंक किए गए लेख में 25 May 2022 का पीआईबी सारांश और विश्लेषण पढ़ें।

सम्बंधित लिंक्स:

UPSC Syllabus in Hindi UPSC Full Form in Hindi
UPSC Books in Hindi UPSC Prelims Syllabus in Hindi
UPSC Mains Syllabus in Hindi NCERT Books for UPSC in Hindi

लिंक किए गए लेख से IAS हिंदी की जानकारी प्राप्त करें।

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*