Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2023

वर्ष 2023 के लिए अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार पाने वाले जोर्जी गोस्पोंदिनोव प्रथम बुलगारिआई लेखक बन गये हैं । उन्हें यह पुरस्कार “Time Shelter” के लिए दिया गया है जिसका अंग्रेजी अनुवाद एंजेला रोडेल ने किया है । 2022 में  गीतांजलि श्री को उनके उपन्यास “रेत समाधी”  (‘Tomb of Sand’)  के लिए इस पुरस्कार से  सम्मानित किया गया था । अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित होने वाली, किसी भी  भारतीय भाषा में लिखी जाने वाली यह  पहली पुस्तक  थी और गीतांजलि इस सम्मान को पाने वाली हिंदी की प्रथम लेखिका हैं । यह पुस्तक मूल रूप से हिंदी में ‘रेत समाधि’ के नाम से  प्रकाशित हुई थी  और डेज़ी रॉकवेल ने  अंग्रेजी में इसका अनुवाद किया है ।

Explore The Ultimate Guide to IAS Exam Preparation

Download The E-Book Now!

Download Now! Download Now

अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार क्या है ?

अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार या मैन बुकर , नोबेल पुरस्कार के बाद साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला  विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है | यह  प्रतिवर्ष  किसी ऐसी फिक्शन  पुस्तक (कल्पनिक ) को प्रदान किया जाता है जिसका अंग्रेज़ी में अनुवाद किया गया हो और जो यूनाइटेड किंगडम  या आयरलैंड में प्रकाशित हुई  हो | इसके तहत पुस्तक के  लेखक एवं इसके अनुवादक को संयुक्त रूप से £50,000 की राशी दी जाती है |

अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार की शुरुआत 2005 में मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज के रूप में हुई थी | यह शुरू में एक द्विवार्षिक पुरस्कार था, और इसमें  शर्त  थी कि विजेता लेखक यूनाइटेड किंगडम  का नागरिक होना  चाहिए | किंतु 2015 में यह शर्त हटा ली गई और यह दुनिया भर के लेखकों के लिए मुक्त हो गया | इस्माइल कादरी इस पुरस्कार के प्रथम विजेता थे । 2019 में “मैन ग्रुप” ने इसका प्रायोजन बंद कर दिया और तब से यह केवल अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के नाम से जाना जाता है | यह पुरस्कार बुकर पुरस्कार से भिन्न है |

अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के विजेताओं का चयन करने के लिए बुकर  फाउंडेशन एक सहायक समिति  का गठन  करती है। इस सहायक समिति में लेखक , 2 प्रकाशक , 1 साहित्यिक एजेंट, 1 पुस्तक  बिक्रेता ,1  पुस्तकालय प्रबंधक और 1  अध्यक्ष  होते हैं। उसके बाद यह सहायक समिति एक  पैनल को चुनती है  जो कि अंतिम निर्णय देते हैं | नीचे तालिका -1 में 2005 से अब तक के सभी अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के विजेताओं की सूचि दी गई है | बुकर पुरस्कार के विजेताओं की जानकरी के लिए तालिका -2 देखें |

हिंदी माध्यम में यूपीएससी से जुड़े मार्गदर्शन के लिए अवश्य देखें हमारा हिंदी पेज  आईएएस हिंदी |

तालिका -1 :अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के अब तक के विजेता 

क्रम  वर्ष  विजेता 
1 2005 इस्माइल कादरी 
2 2007 चिनुआ अचेबे 
3 2009 ऐलिस मुनरो 
4 2011 फिलिप रोथ 
5 2013 लीडिया डेविस 
6 2015  क्रास्ज़नाहोर्काई
7 2016 हान कांग
8 2017 डेविस ग्रोस्स्मन 
9 2018  टी.ओल्गा 
10 2019 जोका अल-हर्थी 
11 2020 एम. लुकास 
12 2021 डेविस डायोप
13 2022 गीतांजलि श्री 
तालिका -2 : 1969 से अब तक के बुकर पुरस्कार विजेता 
1969 पी.एच.न्यूबी   Something to Answer For
1970 बेर्निस रूबेंस   The Elected Member
1971 वी.एस.नैपौल  In a Free State
1972 जॉन बर्गर  G.
1973 जे.जी.फार्रेल     The Siege of Krishnapur
1974 एन.गोर्डिमर

एस.मिडल्टन 

The Conservationist

Holiday

1975 आर.पी.झावाला  Heat and Dust
1976 डेविड स्टोरी Saville
1977 पॉल स्कॉट Staying On
1978 आइरिस मर्डोक    The Sea, the Sea
1979 पेनेलोप Offshore
1980 विलियम गोल्डिंग Rites of Passage
1981 सलमान रुश्दी   Midnight’s Children
1982 थॉमस केनेली     Schindler’s Ark
1983 जे.एम.कोट्जी  Life & Times of Michael K
1984 अनीता ब्रूक्नर     Hotel du Lac
1985 केरी हालमे  The Bone People
1986 के. आमिस   The Old Devils
1987 पी.लिवेली   Moon Tiger
1988 पीटर कर्री      Oscar and Lucinda
1989 के.इसिगुरो    The Remains of the Day
1990 ए.एस. बाईट Possession
1991 बेन ओकरी  The Famished Road
1992 माइकल 

 बी.अन्स्वर्थ 

The English Patient

Sacred Hunger

1993 रोड्डी डोयले    Paddy Clarke Ha Ha Ha
1994 जेम्स केलमन       How Late It Was, How Late ?
1995 पैट बार्कर   The Ghost Road
1996 ग्रैहम स्विफ्ट  Last Orders
1997 अरुंधती रॉय    The God of Small Things
1998 इआन मकेवान  Amsterdam
1999 जे.एम.कोट्जी    Disgrace
2000 मार्गरेट अट्वुड  The Blind Assassin
2001 पीटर कर्री   True History of the Kelly Gang
2002 यन्न मार्टेल  Life of Pi
2003 डी.बी.सी. पैरी      Vernon God Little
2004 एलन एच.   The Line of Beauty
2005 जे.बन्विल्ले  The Sea
2006 किरण देसाई  The Inheritance of Loss
2007 ऐनी एन्राईट The Gathering
2008 अरविन्द अडिग  The White Tiger
2009 हिलेरी मैंटल  Wolf Hall
2010 एच.जकोब्सन  The Finkler Question
2011 जे.बार्नेस  The Sense of an Ending
2012 हिलेरी मैंटल  Bring Up the Bodies
2013 इ.कटन  The Luminaries
2014 एफ.रिचर्ड   The Narrow Road to the Deep North
2015 जेम्स मार्लोन    A Brief History of Seven Killings
2016 पॉल बिट्टी  The Sellout
2017 जॉर्ज सौन्दर्स    Lincoln in the Bardo
2018 एना बर्न्स  Milkman
2019 मार्गरेट अट्वुड 

बी.ईवारिस्तो 

The Testaments

Girl, Woman, Other

2020 डगलस एस्टूअर्ट   Shuggie Bain
2021 डेमोन जी.    The Promise
नोट : भारतीय लेखकों  के नाम रेखांकित किये गए हैं |

अन्य सम्बंधित लिंक:

UPSC CSE Full Form in Hindi CSAT Books for UPSC in Hindi
UPSC Books in Hindi UPSC Prelims Syllabus in Hindi
UPSC Mains Syllabus in Hindi NCERT Books for UPSC in Hindi

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*