Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

CSE फुल फॉर्म

भारत में सिविल  सेवा परीक्षा का इतिहास बहुत पुराना है | समय के साथ यह परीक्षा पद्धति कई बदलाव के दौर से गुजरी है  जो इसके नामों में परावर्तित होते हैं | सिविल सेवा की परीक्षा सर्वप्रथम 1855 में  प्रारंभ हुई | तब इसे ICS (भारतीय सिविल सेवा ) के नाम से जाना जाता था | उस समय यह परीक्षा केवल लन्दन में आयोजित की जाती थी | 1864 में श्री सत्येन्द्र नाथ टैगोर इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले प्रथम भारतीय बने | 1922 से यह परीक्षा भारत में भी आयोजित की जाने लगी और   आज़ादी के बाद इसे CSE (सिविल सेवा परीक्षा ) या मुख्यतः IAS (जो की भारतीय प्रशासनिक सेवा का संक्षिप्त रूप है ) के नाम से जाना जाने लगा | 2011 में इस परीक्षा पद्धति में एक और बदलाव देखने को मिला जब प्रारंभिक परीक्षा से वैकल्पिक विषय (द्वितीय प्रश्न पत्र  ) को हटा कर उसके स्थान पर  सीसैट (CSAT -Civil Services Aptitude Test) की शुरुआत की गई | इस पत्र में सामान्य गणित व मानसिक क्षमता से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं और कई बार  इस पत्र के कारण ही प्रारम्भिक परीक्षा को सीसैट परीक्षा के नाम से भी  जाना जाता है | 

सीएसई का फुल फॉर्म

CSE का पूर्ण रूप सिविल सेवा परीक्षा है।

नीचे तालिका में इस परीक्षा से जुड़ी कुछ शब्दावलियों के विस्तार (full form) दिए गये हैं |

अधिक जानकारी के लिए हमारे आईएएस हिंदी पेज को अवश्य देखें |

यूपीएससी संबंधित – सम्बद्ध शब्दावली 
UPSC संघ लोक सेवा आयोग 
CSE सिविल सेवा परीक्षा 
CSAT सिविल सेवा अभिरुचि  परीक्षा 
IAS  भारतीय प्रशासनिक सेवा
IPS भारतीय पुलिस  सेवा
IFoS भारतीय वन सेवा 
IFS भारतीय विदेश सेवा 
AIS  अखिल भारतीय सेवा 
PCS प्रांतीय सिविल सेवा 

नोट : “सिविल” अर्थात नागरिक (Civilian या असैनिक) शब्द का प्रयोग इसे रक्षा या सैनिक सेवा (Defence) से अलग करने के लिये किया जाता है |

अन्य महत्वपूर्ण लिंक :

यूपीएससी योग्यता मापदंड UPSC परीक्षा कैलेंडर 2022
यूपीएससी (UPSC) फुल फॉर्म UPSC प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*