Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

UPSC वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम (कैलेंडर) 2023

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में वर्ष 2023 के लिए अपना “वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम” (कैलेंडर) जारी किया। इसके तहत कुल 25 परीक्षाओं की तिथि की घोषणा की गई है जिसमें सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा -2023 भी शामिल है। सिविल सेवा (प्रा.) परीक्षा के लिए 28 मई 2023 (रविवार) की तिथि निर्धारित की गई है।

इस पेज पर आप 2023 में यूपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं की तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

उम्मीदवार लिंक किए गए लेख में आईएएस हिंदी के बारे में जानकारी पा सकते हैं।

यूपीएससी आगामी महत्वपूर्ण परीक्षाएं-2023

यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथि की जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

UPSC परीक्षा / भर्ती परीक्षण कार्यक्रम – 2023

परीक्षा का नाम  अधिसूचना की तिथि  आवेदन की अंतिम तिथि  परीक्षा की तिथि 
1. UPSC के भर्ती परीक्षण/ परीक्षा के लिए आरक्षित 15.01.2023

(रविवार)

2. इंजीनियरी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 19.02.2023 (रविवार)
3. सम्मिलित भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 19.02.2023 (रविवार)
4. UPSC के भर्ती परीक्षण/ परीक्षा के लिए आरक्षित 19.02.2023 (रविवार)
5. सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई,2023 30.11.2022 20.12.2022 11.03.2023 (शनिवार)
6. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमान्डेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा ,2023  30.11.2022 20.12.2022 12.03.2023 (रविवार)
7. UPSC के भर्ती परीक्षण/ परीक्षा के लिए आरक्षित 12.03.2023 (रविवार)
8. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी तथा नौ-सेना अकादमी परीक्षा (1), 2023 21.12.2022 10.01.2023 16.04.2023 (रविवार)
9. सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (1),2023 21.12.2022 10.01.2023 16.04.2023 (रविवार)
10. सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 01.02.2023 21.02.2023 28.05.2023 (रविवार)
11. सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के माध्यम से भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023  01.02.2023 21.02.2023 28.05.2023 (रविवार)
12. भारतीय आर्थिक सेवा / भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2023 19.04.2023 09.05.2023 23.06.2023 (शुक्रवार)
13. सम्मिलित भू-वैज्ञानिक (प्रधान) परीक्षा, 2023 24.06.2023 (शनिवार)
14. इंजीनियरी सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 25.06.2023 (रविवार)
15. UPSC के भर्ती परीक्षण/ परीक्षा के लिए आरक्षित 02.07.2023 (रविवार)
16. सम्मिलित चिकित्सा सेवा परीक्षा ,2023 19.04.2023 09.05.2023 16.07.2023 (रविवार)
17. केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमान्डेंट) परीक्षा ,2023 26.04.2023 16.05.2023 06.08.2023 (रविवार)
18. UPSC के भर्ती परीक्षण/ परीक्षा के लिए आरक्षित 20.08.2023 (रविवार)
19. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी तथा नौ-सेना अकादमी परीक्षा (2), 2023 17.05.2023 06.06.2023 03.09.2023 (रविवार)
20. सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (2),2023 17.05.2023 06.06.2023 03.09.2023 (रविवार)
21. सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 15.09.2023 (शुक्रवार)
22. UPSC के भर्ती परीक्षण/ परीक्षा के लिए आरक्षित 08.10.2023 (रविवार)
23. भारतीय वन सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 26.11.2023 (रविवार)
24. अनुभाग अधिकारी/ आशुलिपिक (ग्रेड “ख”/ ग्रेड-1) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा  13.09.2023 03.10.2023 09.12.2023 (शनिवार)
25. UPSC के भर्ती परीक्षण/ परीक्षा के लिए आरक्षित 17.12.2023 (रविवार)

 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023

सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाती है। इसे क्वालीफाई करना बहुत से युवाओं का सपना होता है। इस परीक्षा में चयन होने के बाद IAS, IPS, विदेश सेवा तथा भारतीय वन सेवा इत्यादि सहित कुल 19 सेवाओं में नियुक्ति की जाती है।

(नोट:- भारतीय वन सेवा के लिए प्रारंभिक परीक्षा अलग से आयोजित नहीं की जाती। यह परीक्षा सिविल सेवा के साथ ही संयुक्त रूप से ली जाती है, जिसे क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवार को अलग से मुख्य परीक्षा में शामिल होना होता है)

सिविल सेवा परीक्षा 3 चरणों में आयोजित की जाती है :

  • प्रारंभिक परीक्षा (PT) : यह परीक्षा वस्तुनिष्ट (OBJECTIVE) होती है जिसमें 200-200 अंक के 2 पेपर होते हैं | प्रथम पत्र में सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न जबकि द्वितीय पत्र में सामान्य मानसिक क्षमता (GENERAL APTITUDE) के 80 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • मुख्य परीक्षा : प्रारम्भिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होते हैं। यह पुर्णतः वर्णनात्मक (DESCRIPTIVE) होती हैं जिसमे कुल 9 पेपर होते हैं।
  • साक्षात्कार : मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवार साक्षात्कार (PERSONALITY TEST) के लिए बुलाये जाते हैं। मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार के अंकों को मिला कर अंतिम मेधा सूचि (MERIT LIST) बनाई जाती है।

इस परीक्षा के योग्यता मापदंडों से जुड़ी सभी शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए देखें हमारा हिंदी पेज यूपीएससी परीक्षा के योग्यता मापदंड

सम्मिलित रक्षा सेवा (CDS)

आर्मी ,नौसेना तथा वायु सेना में नियुक्ति के लिए यूपीएससी वर्ष में 2 बार CDS(1) तथा CDS(2) की परीक्षा भी आयोजित करता है। रक्षा क्षेत्र में जा कर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए 16 अप्रैल 2023 की तिथि निर्धारित की गई है जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2023 है।

केन्द्रीय सशत्र पुलिस बल (CAPF)

CAPF यूपीएससी द्वारा आयोजित एक अन्य महत्वपूर्ण परीक्षा है जिसमें भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 7 केन्द्रीय विभागों में सहायक समादेष्टा (AC) की नियुक्ति की जाती है | ये 7 विभाग निम्नलिखित हैं :-

  • CISF (केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल )
  • BSF (सीमा सुरक्षा बल )
  • NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड)
  • SSB (सशस्त्र सीमा बल )
  • AR (असम राइफल्स )
  • ITBP (भारत -तिब्बत सीमा सुरक्षा बल )
  • CRPF (केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल )

यह परीक्षा 6 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी।

अन्य महत्वपूर्ण लिंक :

IAS प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस

IAS इतिहास (वैकल्पिक विषय ) का सिलेबस
UPSC प्रश्न पत्र हिंदी माध्यम के लिए महत्वपूर्ण समाचार पत्र
IAS टॉपर टीना डाबी की सफलता की कहानी यूपीएससी मुख्य परीक्षा का सिलेबस

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*