Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए भूगोल की पुस्तक सूचि

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में कुल 26 वैकल्पिक विषयों की सूचि में भूगोल सबसे लोकप्रिय विषय है | एक अध्ययन के अनुसार मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले कुल अभ्यर्थियों में से लगभग 30% भूगोल का चयन करते हैं | मुख्य परीक्षा में इस विषय के 250-250 अंकों के 2 प्रश्न पत्र होते हैं | प्रथम पत्र में भौतिक एवं वैश्विक  भूगोल, जबकि द्वितीय पत्र में भारत के भूगोल तथा समसामयिक मुद्दों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं | अधिक जानकारी के लिए देखें हमारा हिंदी पेज यूपीएससी भूगोल का पाठ्यक्रम |

वैकल्पिक विषय के तौर पर भूगोल 

चूँकि विषय की प्रकृति वैज्ञानिक है, अतः  विज्ञान पृठभूमि से आने वाले कई अभ्यर्थी भी वैकल्पिक विषय के तौर पर भूगोल का चयन करते  हैं | हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के लिए भी इस विषय में  भरपूर अध्ययन सामग्री उपलब्ध है | भूगोल के विद्यार्थियों  को प्रारंभिक परीक्षा तथा मुख्य परीक्षा  के अलावा अर्थशास्त्र,पर्यावरण अध्ययन तथा निबंध लेखन में भी काफी मदद मिलती है |

किंतु इस विषय के चयन से पहले यह अवश्य ध्यान में रखना चाहिए कि भूगोल का पाठ्यक्रम काफी विस्तृत है | साथ ही, जैसा कि हम जानते हैं इस विषय में प्रतियोगिता बहुत ज्यादा है | अतः यदि आपने स्नातक स्तर पर भूगोल का अध्ययन किया है और विषय में आपकी अभिरुचि है तभी इसका चयन वैकल्पिक विषय के तौर पर करें |

पाठक  लिंक किए गए लेख में आईएएस हिंदी के बारे में जानकारी पा सकते हैं।

भूगोल के महत्वपूर्ण पुस्तकों की जानकारी के लिए  नीचे  दी गई तालिका देखें |

भूगोल के महत्वपूर्ण पुस्तकों की सूचि

भूगोल के महत्वपूर्ण पुस्तकों की सूचि 
NCERT 11वीं एवं 12वीं की किताबें 
भारत एवं विश्व का भूगोल  माजिद हुसैन 
मानव भूगोल माजिद हुसैन
भारत का भूगोल  माजिद हुसैन 
भौतिक एवं मानव भूगोल  शीलवंत सिंह / कीर्ति रस्तोगी /  सारिका 
भूगोल : एक समग्र अध्ययन  महेश वर्णवाल 
भौतिक,आर्थिक  एवं मानव भूगोल  डी.आर.खुल्लर 
भौतिक एवं मानव भूगोल  जी.सी.लिओंग
भारत का भूगोल  आर.सी.तिवारी 
मानचित्र  ऑक्सफ़ोर्ड/ओरिएंट  प्रकाशन 
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी  रवि अग्रहारी 
पर्यावरण अध्ययन  पी.सी.मिश्रा
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी माजिद हुसैन
पर्यावरण अध्ययन  इराक भरुचा 
नोट : भूगोल की तैयारी  में मानचित्र अध्ययन की अहम् भूमिका होती है |

अवश्य देखें ⇒ 2018 आईएएस टॉपर (भूगोल विषय के साथ AIR 3) जुनैद अहमद की सफलता की कहानी 

अन्य महत्वपूर्ण लिंक :

यूपीएससी भूगोल का पाठ्यक्रम मुख्य परीक्षा में GS -1 का पाठ्यक्रम

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*