Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

लॉरियस खेल पुरस्कार

हाल ही में स्पेन के सेविले में लॉरियस फाउंडेशन के द्वारा 23वें लॉरियस विश्व  खेल पुरस्कार -2022 की घोषणा की गई | यह पुरस्कार खेल जगत में दिए जाने वाले पुरस्कारों में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण पुरस्कार है और यही कारण है कि इसे खेल जगत का ऑस्कर पुरस्कार  कहा जाता है | यह पुरस्कार पहली बार  वर्ष  2000 में  आयोजित किए गए थे और तब से प्रतिवर्ष  7  श्रेणियों में दिए जाते  हैं :-

  1. पुरुष खिलाड़ी
  2. महिला खिलाड़ी
  3. टीम
  4. ब्रेकथ्रू 
  5. कमबैक 
  6. डिसेबिलिटी
  7. एक्शन  

विजेताओं का निर्णय सबसे अधिक मतों के आधार पर किया जाता है | लॉरियस विश्व  खेल अकादमी में प्रत्येक नामित  श्रेणी में शामिल उम्मीदवारों  के लिए खेल जगत के पुरोधाओं  के एक  समूह से वोट प्राप्त किये जाते हैं | नीचे तालिका में 2000 से अब तक सभी  लॉरियस विश्व  खेल पुरस्कार के  विजेताओं की सूचि दी गई है | उम्मीदवार लिंक किए गए लेख में आईएएस हिंदी के बारे में जानकारी पा सकते हैं। इस लेख को अंग्रेजी माध्यम में पढने के लिए देखें Laureus World Sports Award

लॉरियस विश्व  खेल पुरस्कार 2022 के विजेता 

1.पुरुष खिलाड़ी श्रेणी : रेड बुल रेसिंग के फार्मूला 1 (F1) विजेता  मैक्स  वेरस्टैपेन, जिन्होंने 2021  में अबू धाबी ग्रांड प्रिक्स में मर्सिडीज के लुई हैमिल्टन को हरा कर  अपनी पहली विश्व चैम्पियनशिप जीती थी , इस वर्ष पुरुष वर्ग में लॉरियस विश्व  खेल पुरस्कार 2022 जीता है | F1 जीतने वाले वह नीदरलैंड के प्रथम खिलाड़ी है |

2.महिला खिलाड़ी श्रेणी : जमैका की ओलंपिक स्प्रिंटर एलेन थोमसन हेरा ने महिला वर्ग में यह पुरस्कार जीता है | उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक  में 100 मीटर और 200 मीटर में अपने ओलंपिक खिताब का बचाव किया था और 4×100 मीटर रिले में तीसरा स्वर्ण जीता था |

3.टीम श्रेणी : इटली की राष्ट्रीय पुरुष  फुटबॉल टीम को दूसरी बार यह पुरस्कार दिया गया है | इससे पहले इस टीम ने 2007 में  यह पुरस्कार जीता था |

4.ब्रेकथ्रू श्रेणी : UK की टेनिस खिलाड़ी एमा रादुकानु को ब्रेकथ्रू श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया है  | 2021 में केवल 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने US ओपन ख़िताब जीत कर इतिहास रचा था | एम्मा रादुकानू 1968 के बाद यूएस ओपन का महिला सिंगल्स खिताब जीतने वाली पहली ब्रिटिश महिला हैं। इससे पहले 1968 में वर्जिनिया वेड ने ब्रिटेन के लिए यूएस ओपनन का खिताब जीता था, जबकि 1977 में विंबलडन अपने नाम किया था। वह ब्रिटेन के लिए ग्रैंड स्लैम जीतने वाली आखिरी महिला थीं। यानी 44 वर्ष बाद किसी ब्रिटिश महिला ने ग्रैंड स्लैम जीता।

5.कमबैक श्रेणी : 13 वर्ष की  स्काई ब्राउन को कमबैक श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया है | वह अब तक की सबसे कम उम्र की ब्रिटिश ओलंपियन हैं जिन्होंने  मार्जरी हिंटन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 1928 के खेलों में 13 साल और 43 दिन की उम्र में तैराकी में हिस्सा लिया था | 

6.डिसेबिलिटी श्रेणी : स्विट्ज़रलैंड के विकलांग व्हीलचेयर -रेसर मार्सेल हग  को दूसरी बार  वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एथलीट नामित किया गया है और 2022 का लॉरियस विश्व  खेल पुरस्कार डिसेबिलिटी श्रेणी में दिया गया है | उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में 800, 1,500 और 5,000 मीटर और मैराथन में चार स्वर्ण पदक अपने नाम किये हैं |  1,500 मीटर में विश्व रिकॉर्ड और 5,000 मीटर में पैरालंपिक रिकॉर्ड भी उनके नाम है | 

7.एक्शन  श्रेणी : बेथानी श्राइवर एक ब्रिटिश साइकिलिस्ट हैं |

लॉरियस विश्व  खेल पुरस्कार 2022
श्रेणी  विजेता  सम्बंधित खेल  देश 
1.पुरुष खिलाड़ी श्रेणी मैक्स  वेरस्टैपेन F1 रेसिंग  नीदरलैंड
2.महिला खिलाड़ी श्रेणी एलेन थोमसन हेरा स्प्रिंटर  जमैका 
3.टीम श्रेणी इटली की राष्ट्रीय पुरुष  फुटबॉल टीम फुटबॉल  इटली 
4.ब्रेकथ्रू श्रेणी एमा रादुकानु टेनिस  ब्रिटेन 
5.कमबैक श्रेणी स्काई ब्राउन  स्केटबोर्डिंग  ब्रिटेन/जापान 
6.डिसेबिलिटी श्रेणी मार्सेल एरिक  हग व्हीलचेयर रेसिंग  स्विट्ज़रलैंड
7.एक्शन  श्रेणी बेथानी श्राइवर साइकिलिंग  ब्रिटेन 

परीक्षोपयोगी तथ्य 

  • स्विस टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने यह पुरस्कार सबसे ज्यादा बार जीता है। उन्होंने 6 “स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर” का पुरस्कार जीता है। उन्हें 5 बार यह पुरस्कार पुरुष खिलाड़ी वर्ग में जबकि एक बार कमबैक वर्ग में दिया जा चुका है | 
  • विजेताओं को कार्टियर (Cartier) द्वारा बनाई गई  लॉरियस की प्रतिमा भेंट की जाती है जो कि एक  फ्रांसीसी लक्जरी सामान निर्माता कम्पनी  है। 1847 मे स्थापित  यह कंपनी घड़ियाँ, गहने इत्यादि  बनाती है।
  • 2020 में, सचिन तेंदुलकर ने लॉरियस मोमेंट वर्ग में यह पुरस्कार  जीता  था।
  • इस पुरस्कार की स्थापना 1999 में Laureus Sport for Good Foundation के द्वारा की गई थी | मर्सिडीज बेंज इसकी एक साझेदार कंपनी है |
  • 2020 में लिओनेल मेस्सी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जितने वाले प्रथम फुटबॉलर बने |
  • एथलेटिक्स (भाला फेंक) वर्ग  से भारत के नीरज चोपड़ा, को लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर श्रेणी के तहत 2022 के  लॉरियस विश्व  खेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। हलांकि  ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी एम्मा राडुकानू ने यह पुरस्कार  जीता है।

वर्ष 2000 से अब तक के सभी लॉरियस विश्व  खेल पुरस्कार विजेता 

वर्ष 2000 से अब तक के सभी लॉरियस विश्व  खेल पुरस्कार विजेता 
वर्ष  पुरुष खिलाड़ी महिला खिलाड़ी टीम  ब्रेकथ्रू  कमबैक 
2000 टाइगर वुड्स  मारिओन जोंस  मैन.यूनाइटेड  सर्जियो ग्रासिया लांस आर्मस्ट्रांग
2001 टाइगर वुड्स कैथी फ्रीमैन  फ्रांस राष्ट्रीय फुटबॉल टीम  मारत साफिन  जेनिफ़र सी.
2002 माइकल शुमाकर  जेनिफर सी. ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय फुटबॉल टीम जे.पी.मोंटोया गोरान आई.
2003 लांस आर्मस्ट्रांग  सेरेना विलिअम्स  ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम यो  मिंग  रोनाल्डो 
2004 माइकल शुमाकर अन्निका एस. इंग्लैंड राष्ट्रीय फुटबॉल टीम मिशेल वाई हरमन एम.
2005 रोजर फेडरर  केली होम्स  ग्रीस राष्ट्रीय फुटबॉल टीम लिऊ जिंग  अलेक्स ज़नार्दी 
2006 रोजर फेडरर  जनिका के. रेना F1 टीम राफेल नडाल  मार्टिना हिंगिस 
2007 रोजर फेडरर  येलेना  इटली राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ए.मौरेस्मो  सेरेना विलिअम्स 
2008 रोजर फेडरर  जस्टिन हेनिन  द.अफ्रीका राष्ट्रीय रग्बी यूनियन टीम  लेविस हैमिलटन  पौला रेडक्लिफ
2009 उसैन बोल्ट  येलेना  चीन ओलिंपिक टीम  रेबेका ए. विटाली के.
2010 उसैन बोल्ट सेरेना विलिअम्स ब्रॉन F1 टीम  जे. बटन  किम .सी.
2011 राफेल नडाल  वी.लिंडसे  स्पेन राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के.मार्टिन  वी.रोस्सी 
2012 नोवाक जोकोविक  सी.विवियन’ बार्सेलोना फुटबॉल क्लब  रोरी मैकलोरी  डी.क्लार्क 
2013 उसैन बोल्ट जेसिका एन्निस  यूरोप राइडर कप टीम  एंडी मर्रे  फेलिक्स.एक्स.
2014 सेबेस्टियन वी. मिस्सी फ्रेंक्लिन  म्युनिक बायेर्ण मार्क मार्केज  राफेल नडाल 
2015 नोवाक जोकोविक जि. दिबबा जर्मनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम डेनियल रिकार्डो  एस.बर्गर 
2016 नोवाक जोकोविक सेरेना विलिअम्स न्यू ज़ीलैंड राष्ट्रीय रग्बी यूनियन  टीम जॉर्डन एस. डान कार्टर 
2017 उसैन बोल्ट साइमन बाइल्स शिकागो कबस  निको रोसबर्ग  माइकल फेल्प्स 
2018 रोजर फेडरर सेरेना विलिअम्स  मर्सिडीज F1 टीम  सर्जियो ग्रासिया रोजर फेडरर 
2019 नोवाक जोकोविक साइमन बाइल्स फ्रांस राष्ट्रीय फुटबॉल टीम  नाओमी ओसाका  टाइगर वुड्स 
2020 लेविस हैमिलटन एवं लिओनेल मेस्सी  साइमन बाइल्स द.अफ्रीका राष्ट्रीय रग्बी यूनियन टीम  एगन बर्नल  सोफिया ऍफ़.
2021 राफेल नडाल नाओमी ओसाका म्युनिक बायेर्ण पैट्रिक एम . एम.पैरेट 
2022 मैक्स वस्टपिन इ.थोमसन  इटली राष्ट्रीय फुटबॉल टीम एमा रादुकानु  स्काई ब्राउन 

अन्य सम्बंधित लिंक :

Pulitzer Awards in Hindi Booker Prize in Hindi
Ramon Magsaysay Award in Hindi Nari Shakti Puraskar in Hindi

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*