‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल से भारतीय नागरिकों और अफगान सहयोगियों को सुरक्षित भारत लाने के लिए भारतीय वायु सेना द्वारा किये गए जटिल मिशन का नाम है। यह अभियान 16 अगस्त 2021 को शुरू हुआ जब अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तलिबान के कब्जे के बाद वहां से भारतियों को सुरक्षित दिल्ली लाने की प्रक्रिया शुरू हुई | भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारतीय वायु सेना और एयर इंडिया के प्रयासों की सराहना करते हुए इस निकासी प्रक्रिया को ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ का नाम दिया। एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान में दुशांबे (ताजिकिस्तान) से 25 भारतीय नागरिकों सहित 78 लोगों को भारत लाए जाने के बाद यह घोषणा की गई। 23 अगस्त को भी अफगानिस्तान से 75 नागरिकों को भारत लाया गया । इस अभियान के तहत कुल 800 से भी अधिक भारतियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है |
नीचे तालिका में भारत सरकार द्वारा अतीत में चलाए गए कुछ अन्य सैन्य अभियानों की जानकारी दी गई है |
हिंदी माध्यम में यूपीएससी से जुड़े मार्गदर्शन के लिए अवश्य देखें हमारा हिंदी पेज आईएएस हिंदी |
तालिबान क्या है ?
तालिबान (जिसका शाब्दिक अर्थ होता है ‘छात्र’) 1990 के दशक की शुरुआत में अफगानिस्तान से सोवियत रूस के सैनिकों की वापसी के बाद उत्तरी पाकिस्तान में उभरा एक कट्टर आतंकवादी संगठन है। गठन के बाद दक्षिण-पश्चिम अफ़ग़ानिस्तान से तालिबान ने जल्द ही अपना प्रभाव बढ़ाया | 1995 में तालिबान ने ईरान सीमा से लगे हेरात प्रांत पर कब्ज़ा कर लिया | 1996 में तालेबान ने बुरहानुद्दीन रब्बानी सरकार को सत्ता से हटाकर अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल पर क़ब्ज़ा किया और 1998 तक लगभग 90 %अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान का नियंत्रण हो चुका था | 2001 में अमरीका ने तालिबान /अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया और तालिबान इसके बाद कमज़ोर पड़ा | लेकिन पिछले कुछ समय में यह फिर से ताकतवर बन कर उभरा है | उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान में अमेरिका की 19 साल से अधिक समय की मौजूदगी का अंत हो गया जिसके बाद तालिबान ने फिर से इस शहर पर अपने नियंत्रण की घोषणा कर दी | |
भारत सरकार के अन्य प्रमुख सैन्य ऑपरेशन
ऑपरेशन पोलो (1948) | भारतीय सेना द्वारा दक्षिण भारत में हैदराबाद के निज़ाम मीर उस्मान अली के शासन का अंत किया और हैदराबाद रियासत को भारतीय संघ में विलीन किया गया । |
ऑपरेशन विजय (1961) | गोवा, दमन और दीव और अंजिदिव द्वीपों को पुर्तगालियों के शासन से छुड़ाकर भारत सरकार के कब्जे में लिया गया । |
ऑपरेशन कैक्टस लिलि (1971) | भारतीय वायु सेना द्वरा बांग्लादेश की मुक्ति के लिए चलाया गया | |
ऑपरेशन ब्लू स्टार (1984) | भारतीय सेना द्वारा 1984 में अमृतसर स्थित हरिमंदिर साहिब परिसर को ख़ालिस्तान समर्थक जनरैल सिंह भिंडरावाले और उनके समर्थकों से मुक्त कराने के लिए चलाया गया | |
ऑपरेशन पवन (1987) | 1987 के अंत में श्रीलंका में LTTE (Liberation Tigers of Tamil Elam) को निशस्त्र कर जाफना को नियंत्रण में लेने के लिए भारतीय शांति सेना द्वारा किया गया अभियान | |
ऑपरेशन कैक्टस (1988) | पैराकमांडोज़ (भारत) और मार्कोस द्वारा किराये के तमिल राष्ट्रवादी सैनिकों को मालदीव की राजधानी माले में सत्ता परिवर्तन करने से रोकने के लिए चलाया गया । |
ऑपरेशन राहत (2013) | 2013 के उत्तराखंड बाढ़ के दौरान भारतीय वायु सेना द्वारा चालाया गया बचाव अभियान | |
ऑपरेशन मैत्री (2015) | भूकंपग्रस्त नेपाल में भारतीय सेना का राहत व बचाव कार्य | |
ऑपरेशन ऑल आउट (2015) | असम के बोडो नक्सलियों को साफ करने के लिए | |
अन्य सम्बंधित लिंक :
UPSC Syllabus in Hindi | UPSC Full Form in Hindi |
UPSC Books in Hindi | UPSC Prelims Syllabus in Hindi |
UPSC Mains Syllabus in Hindi | NCERT Books for UPSC in Hindi |