Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

IAS 2021 साक्षात्कार - प्रक्रिया, IAS साक्षात्कार संबंधित प्रश्न और मार्गदर्शन

IAS 2021 साक्षात्कार की तिथि: आयोग द्वारा अधिसूचित की गई है कि UPSC 2021 का साक्षात्कार, 5 अप्रैल 2022 और 26 मई 2022 के बीच आयोजित होगा। UPSC मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद साक्षात्कार की तिथि अधिसूचित की गई।

इस वर्ष UPSC मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 1823 प्रतियोगियों को व्यक्तित्व परीक्षण के दौरान UPSC पैनल के समक्ष पेश होना है।

सिविल सेवा साक्षात्कार 2021 दो टाइम स्लॉट में आयोजित किया जाएगा:

  • पूर्वाह्न – प्रातः 9 बजे
  • मध्यान्ह – दोपहर 1 बजे

यह लेख आपको IAS 2021साक्षात्कार, IAS साक्षात्कार से संबंधित प्रश्न, व्यक्तित्व परीक्षण की प्रक्रिया और UPSC साक्षात्कार रणनीति के मुख्य बिंदु प्रदान करेगा।

UPSC IAS 2021 साक्षात्कार अद्यतन बिन्दु 

  1. सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम चरण साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण होता है।
  2. IAS 2020 साक्षात्कार के दौरान, अनिवार्य रूप से चार दिन पुरानी RT PCR negative  रिपोर्ट प्रस्तुत करने की आवश्यकता थी; लेकिन इस वर्ष प्रतियोगियों को  RT PCR  negative रिपोर्ट लाने के लिये नहीं कहा गया है। इस बीच, आयोग ने UPSC साक्षात्कार में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को ‘आने-जाने के हवाई किराये’ की सबसे कम प्रतिपूर्ति करने की पेशकश की है।
  3. प्रतियोगी  सिविल सेवा परीक्षा साक्षात्कार के संबंध में नवीनतम UPSC नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु:

  1. ई-समन पत्र UPSC की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) से डाउनलोड कर सकते हैं।
  2. साक्षात्कार आयोजित करते समय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये व्यक्तित्व परीक्षण पैनल और साक्षात्कारकर्ता को किट (मास्क, दस्ताने, सैनिटाइज़र) दिया जाएगा।
  3. UPSC 2021 साक्षात्कार को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिये आयोग द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा और सावधानियों के उच्चतम मानकों को अपनाया जाएगा।

मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरणों के सफलतापूर्वक समापन के पश्चात; UPSC सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित करेगा। 

UPSC – IAS साक्षात्कार विवरण

स्थान: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069

समय: प्रतिदिन दो सत्र (पूर्वाह्न सत्र 9:00 पूर्वाह्न से, दोपहर सत्र 1:00 अपराह्न से)। इसका उल्लेख प्रतियोगी के कॉल लेटर पर किया जाएगा।

ड्रेस कोड: साधारण औपचारिक ड्रेस (पुरुषों के लिये  हल्के रंग की प्लेन शर्ट के साथ डार्क ट्राउजर और महिलाओं के लिये  साड़ी या चूड़ीदार कुर्ता)

अधिकतम अंक: 275 (मुख्य परीक्षा की तुलना में यह कम है, लेकिन यहां उच्च अंक प्राप्त करना किसी सेवा / पसंद के संवर्ग का मार्ग हो सकता है)।

रिक्तियां: 796 (UPSC 2020 अधिसूचना के अनुसार)

UPSC IAS साक्षात्कार प्रक्रिया

IAS साक्षात्कार में प्रश्न UPSC बोर्ड और प्रतियोगियों  के बीच चर्चा की तरह होता हैं। प्रायः एक IAS साक्षात्कार लगभग 20 मिनट तक चलता है और प्रतियोगियों को साक्षात्कार के सवालों का सामना करना पड़ता है, जो विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करते हैं। UPSC IAS साक्षात्कार पैनल का सामना करना एक कठिन कार्य है, लेकिन तथ्यों और सूचनाओं से युक्त, आत्मविश्वास और उपयुक्त कौशल वाला प्रतियोगी निश्चित रूप से साक्षात्कार में सफल हो सकता है।

  • प्रतियोगीआमतौर पर उचित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते हैं और UPSC के सामने उनको सुरक्षा कतार में व्यवस्थित होना होता है और प्रारंभिक सत्यापन (साक्षात्कार कॉल लेटर और उनकी सूची में प्रतियोगी के नाम की क्रॉस-चेकिंग) होता है। साथ ही सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र को ले जाने की सिफारिश की जाती है।
  • सुरक्षा चेकिंग के पश्चात प्रतियोगियों को UPSC मुख्य गेट के अंदर ले जाया जाता हैं; उन्हें अपने बैग और मोबाइल फोन को चेक-इन करना होता हैं। फिर प्रतियोगियों  को एक हॉल में बैठने के लिये कहा जाता है, जहां दस्तावेजों का वास्तविक सत्यापन (शिक्षा दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र) होता है। आमतौर पर, यह एक सहज प्रक्रिया होती है और UPSC के कर्मचारी विनम्र और मदद के लिये तत्पर रहते हैं। प्रतियोगियों के लिये  चाय/पानी और बिस्कुट के साथ समाचार पत्र भी मौजूद रहता हैं। प्रतियोगियों को भरने के लिये  एक प्रश्नावली भी दी जाती है (यूपीएससी के अनुसंधान और विश्लेषण उद्देश्यों के लिये  बुनियादी पृष्ठभूमि की जानकारी से संबंधित)।
  • एक बार दस्तावेज जमा होने के बाद, प्रतियोगियों को पैनल की संख्या और क्रम संख्या दी जाती है, जिसमें वे पैनल के समक्ष उपस्थित होंगे। उदाहरण के लिये  एक प्रतियोगी को बताया जा सकता है कि उसे पैनल संख्या 5 के समक्ष उपस्थित होना है और उस पैनल के लिये, वह उस सत्र के लिये  तीसरे व्यक्ति के रूप में शामिल होगा। वे उस समय पैनल के अध्यक्ष के नाम का खुलासा नहीं करते हैं।
  • कुछ हद तक घबराए हुए प्रतियोगियों को पुनः भवन परिसर के केंद्र में एक बड़े गोलाकार हॉल में ले जाया जाता है। यहां, प्रतियोगियों  को उनके पैनल नंबर के आधार पर समूहबद्ध कर बैठाया जाता है (जैसे कि पैनल नंबर 5 के समक्ष उपस्थित होने वाले सभी प्रतियोगी एक समूह में बैठेंगे)। इसके अतिरिक्त, यहाँ कुछ स्टाफ सदस्य शहर के बाहर से आये  प्रतियोगियों के लिये  यात्रा प्रतिपूर्ति के लिये  फॉर्म सौंपेंगे (वे द्वितीय श्रेणी में ट्रेन यात्रा के लिये  धनवापसी करते हैं)।
  • एक सत्र में, एक पैनल 5-6 प्रतियोगियों का साक्षात्कार लेते है। प्रारंभ में, हॉल काफी भरा हुआ होता है (कुल 5-6 पैनल, इसलिए 30-35 प्रतियोगियों बैठेकर प्रतीक्षा कर रहे होते हैं)। आमतौर पर, एक साक्षात्कार लगभग 20 मिनट तक चलता है, हालांकि इसकी कोई समय सीमा तय नहीं है। 
  • एक-एक करके, नाम बुलाए जाते हैं और प्रतियोगी अपने संबंधित पैनल में जाते हैं (एक अन्य सुरक्षा जांच के पश्चात जहां किसी को कोई शेष दस्तावेज/कागजात/कलम छोड़ना होता है)। आमतौर पर, एक स्टाफ का सदस्य यहां से पैनल के चेयरपर्सन के कमरे में ले जाते है।

इसलिए, प्रतियोगी आमतौर पर पूर्वाह्न सत्र के लिये  लगभग 8:45 बजे साक्षात्कार स्थल पर पहुंचते हैं। औपचारिकताओं के पश्चात, पैनल के समक्ष उपस्थित होने वाले प्रथम प्रतियोगी को लगभग 10:15 बजे बुलाया जाता है। किसी के अनुक्रम संख्या के आधार पर, किसी भी प्रतीक्षा अवधि का अनुमान लगाया जा सकता है। इसलिए, यह आवश्यक है कि आप खाली पेट या नींद से वंचित साक्षात्कार स्थल पर न आएं।

वास्तविक UPSC साक्षात्कार से निपटना एक अलग चुनौती है। यह सभी के लिये  एक अनूठा अनुभव होता है, यहां तक कि अनुभवी उम्मीदवारों के लिये  भी; लेकिन कुछ आवश्यक तथ्य हैं जो उम्मीदवारों को पैनल का सामना करने से पहले विकसित करने की आवश्यकता होती है।

मुख्यतः एक विनम्र, सहज प्रतियोगी जो शांत और आत्मविश्वासी है, उसके पास पैनल, चेयरपर्सन, साक्षात्कार का माध्यम और प्रश्नों की संख्या की परवाह किये बिना उच्च अंक प्राप्त करने का सबसे अच्छा अवसर होता है।

IAS Hindi की विस्तृत तैयारी की जानकारी और अध्ययन सामग्री के लिये नीचे दिये  गए लिंक को देखें।

IAS साक्षात्कार प्रश्न

UPSC साक्षात्कार प्रश्न प्रतियोगियों की मानसिक तीक्ष्णता, सामान्य जागरूकता, सामाजिक शिष्टाचार और समग्र व्यक्तित्व का परीक्षण करते हैं। IAS साक्षात्कार में प्रश्न केवल सैद्धांतिक ज्ञान का पता लगाने के लिये  नहीं होते हैं, इसलिए प्रतियोगियों  को उलझने के बजाय अपने कौशल पर ध्यान देना चाहिए।

सिविल सेवा के प्रतियोगियों के सामने  IAS साक्षात्कार प्रश्न एक समान प्रतिरूप का पालन करते हैं। आइए,  IAS साक्षात्कार के संबंध में प्रश्नों की कुछ व्यापक श्रेणियों को देखें और प्रतियोगी  उनकी तैयारी कैसे कर सकते हैं?

परिचय संबंधित  IAS साक्षात्कार प्रश्न:-

  1. हमें अपने बारे में संक्षेप में बताएं।
  2. हमें अपने गृहनगर के बारे में बताएं।
  3. आपके नाम का अर्थ क्या है (पहला नाम / उपनाम)
  4. अपने परिवार के बारे में हमें बताएं। 

IAS साक्षात्कार में स्व-परिचय से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देने के लिये, जो खुले और सरल होते हैं, प्रतियोगियों को 30-40 सेकंड के सुसंगत उत्तर तैयार करने चाहिये। ये प्रश्न केवल एक आधार रेखा निर्धारित करने के लिये  होते हैं अर्थात UPSC बोर्ड आपके द्वारा दी गई जानकारी का उपयोग अनुवर्ती प्रश्न पूछने के लिये करेगा।

शिक्षा संबंधित IAS साक्षात्कार के प्रश्न:-

  1. आपने स्कूल/स्नातक के दौरान किन विषयों का अध्ययन किया और क्या आपको लगता है कि वे प्रशासन में प्रासंगिक हैं?
  2. आपका पसंदीदा/कम से कम पसंदीदा कौन सा विषय था?
  3. आपने ‘xyz’ कॉलेज/स्कूल क्यों चुना?
  4. आपने स्कूल/स्नातक/पीजी के दौरान किस तरह के प्रोजेक्ट किये?
  5. क्या आप स्वयं को एक औसत छात्र कहेंगे? क्यों?

UPSC CSE परीक्षा के लिये  बुनियादी शैक्षणिक योग्यता स्नातक है। IAS साक्षात्कार में प्रश्न आपके स्नातक विषय या उसी में नवीनतम रुझानों की ओर उन्मुख हो सकते हैं। हालाँकि, यदि आप किसी विशेष प्रश्न का उत्तर नहीं जानते हैं, तो आपको गलत उत्तर देने की कोशिश करने की सलाह नहीं दी जाती है। IAS साक्षात्कार में विनम्र और ईमानदार होना बेहतर है।

करेंट अफेयर्स (समसामयिक घटनाक्रम ) संबंधित IAS साक्षात्कार प्रश्न:-

  1. आज के मुख्य समाचार क्या हैं?
  2. पिछले कुछ महीनों में भारत/आपके राज्य/आपके गृहनगर के संबंध में खबरों में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे

समाचार पत्र पढ़ना और दैनिक समाचारों का पालन करना UPSC IAS साक्षात्कार के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। IAS साक्षात्कार प्रश्न नवीनतम समाचार विषयों को संदर्भित कर सकते हैं। जब तक प्रश्न अपेक्षाकृत सीधा या सरल न हो, एक-आयामी राय/सूचना देने से बचने का प्रयास कीजिये। 

करेंट अफेयर्स (समसामयिक घटनाक्रम) से संबंधित जानकारी के बारे में अधिक जानने के लिये, लिंक किये गए लेख को देखें।

कार्य प्रोफ़ाइल संबंधित IAS साक्षात्कार प्रश्न:-

  1. आपकी नौकरी में आपकी भूमिकाएं और जिम्मेदारियां क्या थीं?
  2. आप IAS/IPS/IFS अधिकारी क्यों बनना चाहते हैं?

अपने कार्य प्रोफ़ाइल में किसी भी अंतराल के संबंध में सवालों के उत्तर देने के लिये तैयार रहें और आपका पिछला अनुभव एक प्रशासक के रूप में कैसे मदद करेगा?

वैकल्पिक विषय संबंधित IAS साक्षात्कार प्रश्न:-

  1. आपने ‘xyz’ वैकल्पिक विषय क्यों चुना?
  2. आपने स्नातक विषय को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में क्यों नहीं चुना?

साथ ही, आपको अपने वैकल्पिक विषय पर आधारित विषयों/सिद्धांत/समकालीन मुद्दों से संबंधित IAS साक्षात्कार में कुछ प्रश्नों का सामना करना पड़ सकता है।

IAS इंटरव्यू की तैयारी की रणनीति

  • समसामयिक घटनाक्रम का  अनुसरण करते रहें। 
  • आपने DAF के आधार पर पूछे जा सकने वाले संभावित प्रश्नों की एक सूची तैयार कीजिये। 
  • दर्पण के सामने सवालों के जवाब देने का अभ्यास कीजिये । 
  • यदि संभव हो तो अभ्यास सत्र के दौरान प्रश्नों के उत्तर देते समय स्वयं को रिकॉर्ड कीजिये। 
  • अपने स्नातक विषय पर अपना ज्ञान बढ़ाएं। 

IAS साक्षात्कार में प्रश्नों का उद्देश्य प्रशासन में रहने के लिये  प्रतियोगियों  की उपयुक्तता की जांच करना है। यह बिल्कुल भी अनिवार्य नहीं है, कि UPSC व्यक्तित्व परीक्षण में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिये  सभी प्रश्नों का उत्तर देना होता हैं। प्रायः IAS साक्षात्कार इस संबंध में नहीं है, कि आप प्रश्न का सटीक उत्तर जानते हैं या नहीं, बल्कि किसी दबाव में आने पर आप वास्तव में एक व्यक्ति के रूप में कैसे सामने आते हैं?

IAS साक्षात्कार में गलतियों से बचने के लिये  कुछ महत्वपूर्ण बिंदु:-

  • IAS साक्षात्कार से एक दिन पहले तनाव न लें। बेहतर होगा कि आराम करें और शांत रहने का प्रयास कीजिये।
  • अपने तरफ से गलत उत्तर देने की कोशिश न करें। IAS साक्षात्कार किसी भी अन्य साक्षात्कार के विपरीत होता है, इसलिए गलत उत्तर देने की रणनीति का प्रयास न करें।
  • सैद्धांतिक प्रश्नों के बारे में चिंतित न हों। यह इस बारे में अधिक है, कि आप किसी भी प्रश्न से कैसे संपर्क करते हैं जो आपसे पूछा जा रहा है।
  • पैनल के सदस्यों के साथ बहस न करें। यह एक चर्चा है लेकिन प्रतियोगियों को हर समय मर्यादा बनाये रखनी चाहिये ।

सम्बंधित लिंक्स:

UPSC Syllabus in Hindi UPSC Full Form in Hindi
UPSC Books in Hindi UPSC Prelims Syllabus in Hindi
UPSC Mains Syllabus in Hindi NCERT Books for UPSC in Hindi

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*