Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का अध्यक्ष कौन है?

न्यायमूर्ति श्री अरुण कुमार मिश्र वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) के अध्यक्ष हैं । वह 2 जून, 2021 से इस पद पर कार्यरत हैं ।

भारत में  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) एक केन्द्रीय मानवाधिकार संस्था है । इसमें एक अध्यक्ष व पांच सदस्य होते हैं । आयोग का अध्यक्ष भारत का कोई सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश होना चाहिए । एक सदस्य उच्चतम न्यायालय में कार्यरत अथवा सेवानिवृत्त न्यायाधीश, एवं एक उच्च न्यायालय का कार्यरत या सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश होना चाहिए । दो अन्य व्यक्तियों को मानवाधिकार से संबंधित जानकारी अथवा कार्यानुभव होना चाहिए । आयोग में एक महिला सदस्य भी होनी चाहिए । इन सदस्यों के अतिरिक्त आयोग में चार अन्य पदेन सदस्य होते हैं । ये हैं – राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जन- जाति आयोग व राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष । आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गठित छह सदस्यीय समिति की सिफारिश पर की जाती है । समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के उप- सभापति, संसद के दोनों सदनों के मुख्य विपक्षी दल के नेता व केंद्रीय गृहमंत्री होते हैं । आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों का कार्यकाल पांच वर्ष अथवा 70 वर्ष की उम्र (जो भी पहले हो), का होता है ।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अब तक के अध्यक्ष/सदस्यों की सूचि
क्र.सं. नाम पद कार्यकाल पृष्ठभूमि
1 न्याय मूर्ति श्री रंगनाथ मिश्रा अध्यक्ष 12.10.1993 से 24.11.1996 तक  भारत के मुख्य न्यायाधीश
2 न्याय मूर्ति श्री एम एन वेंकटचलैया अध्यक्ष 26.11.1996 से 24.10.1999 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश
3 न्याय मूर्ति श्री जे एस वर्मा अध्यक्ष 04.11.1999 से 17.1.2003 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश
4 डॉ न्याय मूर्ति ए एस आनंद अध्यक्ष 17.2.2003 से 31.10.2006 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश
5 न्याय मूर्ति डॉ शिव राज वी. पाटिल कार्यवाहक अध्यक्ष 01.11.2006 से 01.04.2007 तक न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय
6 श्री न्याय मूर्ति एस राजेन्द्र बाबू अध्यक्ष 02.04.2007 से 31.05.2009 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश
7 श्री न्याय मूर्ति गोविन्द प्रसाद माथुर कार्यवाहक अध्यक्ष 01.06.2009 से 06.06.2010 तक न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय
8 न्याय मूर्ति श्री के जी बालाकृष्णन अध्यक्ष 07.06.2010  से 11/05/2015 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश
9 न्याय मूर्ति एम फातिमा बीवी सदस्य 03.11.1993 से 24.01.1997 तक न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय
10 न्याय मूर्ति श्री एस एस कंग सदस्य 12.10.1993 से 24.01.1997 तक जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
11 न्याय मूर्ति श्री वीरेंद्र दयाल सदस्य 16.11.98  से 11.10.1998  तक अवर सचिव संयुक्त राष्ट्र और शेफ डी कैबिनेट
12 न्याय मूर्ति श्री वी एस मालिमत सदस्य 14.09.1994 से 11.06.1999 तक केरल और कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
13 न्याय मूर्ति डॉ के रामास्वामी सदस्य 16.11.1998 से 12.07.2002 तक न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय
14 न्याय मूर्ति श्री सुदर्शन अग्रवाल सदस्य 30.10.1998 से 18.06.2001 तक महासचिव, राज्य सभा
15 न्याय मूर्ति श्रीमती सुजाता वी मनोहर सदस्य 21 .02.2000 से 27.08.2004 तक न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय और केरल उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश
16 न्याय मूर्ति डॉ शिवराज वी. पाटिल सदस्य 02.04.2007 से 04.02.2008 तक न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय
17 न्याय मूर्ति याराबती भास्कर राव सदस्य 10.10.2003 से 25.06.2008 तक अध्यक्ष, आंध्र प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग
18 श्री आर एस कलहा सदस्य 12.9.2003 से 11.9.2008 तक सचिव (पश्चिम), विदेश मंत्रालय
19 श्री पी सी शर्मा सदस्य 25.03.2009 से 27.06.2012 तक निदेशक, सीबीआई
20 श्री न्याय मूर्ति गोविन्द प्रसाद माथुर सदस्य 15.04.2008  से 18.01.2013 तक न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय
21 श्री न्याय मूर्ति बाबू लाल चंदूलाल पटेल सदस्य 23.07.2008  से 22.07.2013 तक दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
22 न्याय मूर्ति श्री सत्यब्रत पाल सदस्य 02.03.2009  से 01 .03.2014 तक पाकिस्तान में भारत के उच्च आयुक्त
23 श्री न्याय मूर्ति सीरिअस जोसफ सदस्य 27.05.2013 से 27.01.2017 तक न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय
24 न्याय मूर्ति श्री शरद चंद्र सिन्हा सदस्य 08.04.2013 से 07.04.2018 तक महानिदेशक, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण
25 श्री न्याय मूर्ति ध. मुरुगेसन सदस्य 21.09.2013 से 20.09.2018 तक दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
26 श्री न्याय मूर्ति एच एल दत्तू अध्यक्ष 29.02.2016 से 02.12.2020 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश
27 श्री न्याय मूर्ति पिनाकी चन्द्र घोष सदस्य 29.06.2017 से 22.03.2019 तक न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय
28 श्री न्याय मूर्ति प्रफुल्ल चंद्र पंत सदस्य 22.04.2019 से 11.09.2021 तक न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय
29 न्याय मूर्ति श्रीमती ज्योति कालरा सदस्य 05.04.2017 से 04.04.2022 तक एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड, उच्चतम न्यायालय
30 न्याय मूर्ति महेश मित्तल सदस्य 02/06/2021 से 04.01.2023 तक मुख्य न्यायाधीश, जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय

राजनीती विज्ञान पर हमारे अन्य हिंदी लेख पढ़ें :

  1. फर्स्ट पास्ट द पोस्ट सिस्टम
  2. 1853 का चार्टर अधिनियम 
  3. प्राचीन भारत के 16 महाजनपद
  4. संविधान का 42वां संशोधन  
  5. लोक सभा उपाध्यक्ष का पद 

नोट : UPSC 2023 परीक्षा की तिथि करीब आ रही है, आप खुद को नवीनतम UPSC Current Affairs in Hindi से अपडेट रखने के लिए BYJU’S के साथ जुड़ें, यहां हम महत्वपूर्ण जानकारियों को सरल तरीके से समझाते हैं ।

हिंदी माध्यम में UPSC से जुड़े मार्गदर्शन के लिए अवश्य देखें हमारा हिंदी पेज  IAS हिंदी

अन्य महत्वपूर्ण लिंक :

UPSC Syllabus in Hindi UPSC Full Form in Hindi
UPSC Books in Hindi UPSC Prelims Syllabus in Hindi
UPSC Mains Syllabus in Hindi NCERT Books for UPSC in Hindi

 

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*