Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

UPSC - प्राणी विज्ञान / जंतु विज्ञान की पुस्तक सूचि

प्राणी विज्ञान अथवा जंतु विज्ञान (जूलॉजी) जीव विज्ञान (बायोलॉजी) की दो शाखाओं में से एक है | दूसरी शाखा  वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) है  | वनस्पति विज्ञान में हम जहाँ पेड़-पौधों के विकास एवं उनकी संरचनाओं का  अध्ययन करते हैं ,वहीं  प्राणी विज्ञान में जीव -जंतुओं की शारीरिक संरचना,उनकी क्रियाविधि  एवं उनके उद्भव व  विकास सम्बन्धी प्रक्रियाओं  का अध्ययन करते हैं ( हिंदी माध्यम में  वनस्पति विज्ञान के दोनों पत्रों के  सम्पूर्ण  पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकरी के लिए देखें  IAS वनस्पति विज्ञान का  पाठ्यक्रम 

Explore The Ultimate Guide to IAS Exam Preparation

Download The E-Book Now!

Download Now! Download Now

इस लेख में यूपीएससी मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय के तौर पर प्राणी विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकों की जानकारी दी गई है | इस विषय के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम की जानकारी  के लिए देखें हमारा हिंदी पेज जंतु विज्ञान का पाठ्यक्रम 

हिंदी माध्यम में यूपीएससी परीक्षा के मार्गदर्शन के लिए हमारे हिंदी पेज  आईएएस हिंदी को  अवश्य  देखें |

वैकल्पिक विषय के तौर पर प्राणी विज्ञान

स्नातक स्तर तक जीव विज्ञान का अध्ययन करने वाले,चिकित्साशास्त्र (MBBS) पृष्ठभूमि से आने वाले या 

पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान (Animal husbandry and veterinary science) के विद्यार्थियों के लिए प्राणी विज्ञान वैकल्पिक विषय के तौर पर एक  अच्छा विकल्प हो सकता है | इस विषय से सफल अभ्यर्थियों के द्वारा प्राणी विज्ञान की निम्नलिखित विशेषताएँ बताई जाती  हैं :-

  • अन्य वैज्ञानिक विषयों की तरह प्राणी विज्ञान को भी एक स्कोरिंग पेपर माना जाता है.
  • विषय का पाठ्यक्रम सटीक एवं सु-परिभाषित है और बहुत ज्यादा विस्तृत भी नहीं.
  • इस विषय को चुनने का एक लाभ यह भी है कि इस विषय के अभ्यर्थियों को भारतीय वन परीक्षा (Indian Forest Service) में भी  सहायता मिलती है.
  • विषय के कई ऐसे टॉपिक्स हैं जो आपको GS (सामान्य अध्ययन) के अन्य पत्रों में भी पढने हैं ,जैसे : पारिस्थितिकी,आनुवंशिकी,सामान्य जीव विज्ञान इत्यादि .

नीचे तालिका-2  में प्राणी विज्ञान के महत्वपूर्ण पुस्तकों की  सूचि गई है |

तालिका-1 : जूलॉजी विषय के आईएएस टॉपर
रैंक 1 अदपा कार्तिक  2007
रैंक 2 बसंत गर्ग  2004
रैंक 3 रचित राज  2013 

प्राणी विज्ञान पुस्तक सूचि:

तालिका-2 : प्राणी विज्ञान पुस्तक सूचि 
कशेरुकी प्राणी विज्ञान  आर.एल.कोटपाल
अकशेरुकी प्राणी विज्ञान  आर.एल.कोटपाल
वस्तुनिष्ट जंतु विज्ञान  आर. गुप्ता 
यूनिफाइड जंतु विज्ञान  जे.के.अवस्थी 
आर्थिक प्राणी विज्ञान शुक्ल एवं उपाध्याय
प्रायोगिक जंतु विज्ञान शिवलाल अग्रवाल प्रकाशन 
जंतु विज्ञान जे.शम्मी एवं पूजा सहाय
एकीकृत जंतु विज्ञान वी.के.तिवारी
आधुनिक जंतु विज्ञान रमेश गुप्ता 
जंतु विज्ञान एस.एम.सक्सेना / पी.के. ढाका 
पशु जीवाणु एवं विषाणु विज्ञान  मर्चेंट तथा पैकर (अनुवादक : शिवकुमार शांडिल्य) उत्तर प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित
अकशेरुकी प्राणी विज्ञान  ई.एल.जोर्डन 
पर्यावरण अध्ययन  माजिद हुसैन 
पारिस्थितिकी एवं पारितंत्र  इराक भरुचा 
पशुओं के रोग एवं रोकथाम  ICAR द्वारा प्रकाशित 
आनुवंशिकी के आधार वी.डी.सिंह 
आनुवंशिकी बी.बी.रस्तोगी 
NCERT 11वीं एवं 12वीं की जीव विज्ञान की किताबें 

सम्बंधित लिंक्स:

UPSC Syllabus in Hindi UPSC Full Form in Hindi
UPSC Books in Hindi UPSC Prelims Syllabus in Hindi
UPSC Mains Syllabus in Hindi NCERT Books for UPSC in Hindi

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*