Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

ग्लोबल फायरपावर सूचकांक

वैश्विक  फायरपावर सूचकांक (Global Firepower Index) दुनिया के दशों की  सैन्य ताकतों का एक तुलनात्मक अध्ययन है | यह सूचकांक  ग्लोबल फायरपॉवर -G.F.P नाम की एक थिंकटैंक  संस्था  2006 से तैयार करती आ रही  है | यह संस्था विश्व के देशों की सैन्य व रक्षा शक्ति का विश्लेषण करती है | इसके तहत सम्बन्धित देश की हवा,समुद्र व स्थल में सम्भावित मारक क्षमता का ब्यौरा तैयार किया जाता है | इस सूचकांक में देशों की रैंकिंग को 50 मानकों के आधार पर निर्धारित किया जाता है, जिसमें सैन्य संसाधन, रक्षा बजट , अत्याधुनिक हथियारों की संख्या ,प्राकृतिक संसाधन, उद्योग, भौगोलिक विशेषताएँ और उपलब्ध मानव शक्ति शामिल है।  हाल ही में G.F.P ने 2022 के लिए यह सूचकांक प्रकाशित किया जिसमे  अमेरिका को सैन्य रूप से दुनिया का सबसे  शक्तिशाली देश बताया गया | रूस इस संस्था के अनुसार  दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली देश है,जबकि चीन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है | भारत को इस लिस्ट में चौथे स्थान पर रखा गया है | रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के आलोक में यह विश्लेषण और भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इस घटना ने दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की संभावनाओं के बारे में भी आगाह कर दिया है | इस सूचकांक के मुख्य तथ्यों की चर्चा इस लेख में की गई है | 

अंग्रेजी माध्यम में  इससे जुड़ी जानकारी के लिए देखें Global Firepower Index

अभ्यर्थी लिंक किए गए लेख से IAS हिंदी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी माध्यम में अन्य परीक्षोपयोगी सम्बन्धित लेख देखें :

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स – 2022 के मुख्य बिंदु 

  • इस लिस्ट में सबसे पहले स्थान  पर अमेरिका है जिसे सैन्य रूप से  दुनिया का सर्वाधिक  शक्तिशाली देश माना गया  है। इस लिस्ट में अमेरिका को सैनिकों की क्षमता के आधार पर 0.0453 अंक दिए गये  हैं। अमेरिका के पास 14 लाख से ज्यादा सक्रिय सैनिक हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष  2020 में अमेरिका ने अपने सुरक्षा बजट पर 700  बिलियन डॉलर की राशी  खर्च की है |
  • इस लिस्ट में दुनिया का सबसे दूसरा शक्तिशाली देश रूस है। रूस का स्कोर  0.0501 है। रूस का रक्षा बजट 46 अरब डॉलर है। रूस के पास 8,50,000 सक्रिय सैनिक हैं। इसके अलावा रूस के पास 772 लड़ाकू विमानों के साथ 4100 से अधिक विमान हैं।
  • चीन 0.0511 अंकों  के साथ दुनिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश है। चीन का रक्षा बजट लगभग 209 अरब डॉलर है। चीन के पास 20 लाख से ज्यादा सक्रिय सैनिक हैं जो की  दुनिया भर  में सबसे ज्यादा है।
  • इस लिस्ट में भारत को चौथे स्थान पर रखा गया है | 2021 की तुलना में इस वर्ष भारत के अंकों  में सुधार हुआ है | पिछले वर्ष  भारत का स्कोर 0.1214 था जबकि इस वर्ष यह  0.0979 है | भारत के पास वर्तमान में  14.5 लाख से ज्यादा सक्रिय सैनिक हैं जो की अमेरिका के बराबर है । इसमें सेना के तीनों अंगों के सैनिकों की संख्या शामिल है। भारत के पास लगभग 564 लड़ाकू विमान,4614टैंक ,1 विमानवाहक पोत -INS विक्रमादित्य  हैं (गौरतलब है कि दुनिया भर में केवल 13 देशों की नौसेनाएँ ही  विमान वाहक पोत संचालित करती हैं), 17 पनडुब्बी हैं  और इसका रक्षा बजट लगभग 70 अरब डॉलर का है | हालांकि, चीन का स्थान भारत से बेहतर है , लेकिन कई मोर्चे ऐसे हैं जहां भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। भारत के पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी, 25 लाख की  पैरा-मिलिट्री (अर्द्धसैनिक बल) है,जबकि चीन के पास केवल 6 लाख  ।
  • जापान को इस लिस्ट में  0.1195 अंक मिले हैं और इसी के साथ जापान पांचवें पायदान पर है। जापान की सेना में 2 लाख से ज्यादा सैनिक हैं।
  • इस सूचकांक में 6ठा ,7वां ,8वां ,9वां एवं 10वां स्थान क्रमशः द.कोरिया,फ्रांस ,UK, पाकिस्तान तथा ब्राज़ील को दिया गया है |
  • पाकिस्तान की सैन्य शक्ति इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में मजबूत हुई है | 2021 की रैंकिंग में वह 10 वें स्थान पर था | 
  • जितने भी 142 देशों की सैन्य शक्तियों का अध्ययन इस सूचकांक में किया गया उनमे आइसलैंड को सबसे कम शक्तिशाली देश माना गया है | उसे 78 अंक मिले | 

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स – 2022 के अनुसार दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देश 

देश एवं उनका स्थान  स्कोर 
1.अमेरिका  0.0453
2.रूस 0.0501
3.चीन  0.0511
4.भारत  0.1214 
5.जापान  0.1195
6.द.कोरिया  0.1261 
7.फ्रांस  0.1283
8.यूनाइटेड किंगडम  0.1382
9.पाकिस्तान  0.1572
10.ब्राज़ील  0.1695
नोट: इस सूचकांक में किसी देश को प्राप्त स्कोर शून्य के जितना करीब होगा रैंकिंग उतनी ही अच्छी मानी जाएगी |

अन्य सम्बंधित लिंक:

UPSC Syllabus in Hindi UPSC Full Form in Hindi
UPSC Books in Hindi UPSC Prelims Syllabus in Hindi
UPSC Mains Syllabus in Hindi NCERT Books for UPSC in Hindi

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*