Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

यूपीएससी की तैयारी के लिए 10 महत्वपूर्ण टीवी कार्यक्रम

सिविल सेवा परीक्षा, एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है। यह तीन चरणों में होती है – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। इस परीक्षा का पाठ्यक्रम बहुत विस्तृत है, इसलिए तैयारी के लिए विश्वसनीय अध्ययन सामग्री का होना बहुत आवश्यक है। IAS या यूपीएससी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अध्ययन सामग्री के रूप में केवल किताबें या नोट्स हीं नहीं बल्कि इंटरनेट और टीवी भी बेहद उपयोगी हो सकते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को किताबें पढ़ने के साथ-साथ कुछ विशेष टीवी कार्यक्रमों को भी समय-समय पर देखते रहना चाहिए। इन टीवी कार्यक्रमों से उम्मीदवारों को गहन विषयों को समझने में मदद मिलेगी और एक नया दृष्टिकोण भी विकसित होगा। इस लेख में हम आपके लिए यूपीएससी की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण 10 टीवी कार्यक्रमों की सूची और उनका संक्षिप्त विवरण दे रहे हैं।

IAS परीक्षा के लिए 10 महत्वपूर्ण टीवी कार्यक्रम

मेड इन इंडिया (एपिक चैनल) – यह शो हर सोमवार को रात 10.30 बजे एपिक चैनल पर प्रसारित होता है। इसको नासिर खान द्वारा होस्ट किया जाता है। इस प्रोग्राम में भारत द्वारा किए गए आविष्कारों और दुनिया में भारत के योगदान के बारे में विस्तार से चर्चा की जाती है।

आप आपनी IAS परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले UPSC Prelims Syllabus in Hindi को गहराई से समझ लें और उसके अनुसार ही अपनी तैयारी की योजना बनाएं।

संविधान: द मेकिंग ऑफ इंडिया (राज्यसभा टीवी) – यह भारतीय संविधान के निर्माण पर आधारित एक 10 भाग की मिनी टीवी सीरीज है। इसका डायरेक्शन मशहूर फिल्म निर्देशक  श्याम बेनेगल ने किया है। वहीं, अतुल तिवारी और शमा जैदी ने इस श्रृंखला का लेखन किया हैं। इस शो का प्रीमियर 2 मार्च, 2014 को राज्यसभा टीवी चैनल पर हुआ था।

प्रधानमंत्री (एबीपी न्यूज) – प्रधानमंत्री, एक राजनीतिक डॉक्यूमेंट्री है। इसका प्रसारण हिंदी समाचार चैनल एबीपी न्यूज होता है। इस सीरिज को मशहूर अभिनेता-निर्देशक शेखर कपूर ने होस्ट किया है। प्रधानमंत्री सीरिज का प्रीमियर 13 जुलाई 2013 को हुआ था। इस शो में भारत की आजादी के बाद साल 1947 से लेकर आज तक के भारत के इतिहास के प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रमों को दर्शाया गया है।

इस शो का निर्देशन पुनीत शर्मा ने किया है। इस कार्यक्रम की शुरूआती कड़ियों  में कई प्रमुख रियासतों के भारत में विलय की कहानी बताई गई है। वहीं, आगे की कड़ियों में पिछले 65 वर्षों में 13 प्रधानमंत्रियों के चुनने और उनके कार्यकाल के दौरान देश में आए बदलावों को दिखाने का प्रयास किया गया है।

इंडिया वर्ल्ड (UPSC के लिए राज्यसभा टीवी कार्यक्रम) – यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए इंडिया वर्ल्ड एक बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस प्रोग्राम में अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों का विस्तृत, परिपक्व, निष्पक्ष और तार्किक विश्लेषण किया जाता है। यह कार्यक्रम हर सोमवार को रात 10 बजे राज्यसभा टीवी पर प्रसारित होता है। यह यूपीएससी के पेपर 3 (अंतर्राष्ट्रीय संबंध) के लिए बेहद उपयोगी हो सकता है।

द बिग पिक्चर (यूपीएससी के लिए राज्यसभा टीवी कार्यक्रम) – द बिग पिक्चर एक दैनिक प्रसारित होने वाला कार्यक्रम है। इसका प्रसारण पूरे सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक होता है। इस कार्यक्रम में वर्तमान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर गंभीर चर्चा होती है।

भारत एक खोज (दूरदर्शन) – भारत एक खोज, 53-एपिसोड का एक ऐतिहासिक धाराविहिक है। इसका प्रसारण दूरदर्शन पर होता था। यह शो भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिखित पुस्तक द डिस्कवरी ऑफ इंडिया‘ (1946) पर आधारित है। इस कार्यक्रम में भारत के 5000 साल के इतिहास को सिलसिलेवार ढंग से दिखाने की कोशिश की गई है। इसका निर्देशन, लेखन और निर्माण श्याम बेनेगल ने 1988 में सिनेमैटोग्राफर वी के मूर्ति के साथ राज्य के स्वामित्व वाले दूरदर्शन के लिए किया था। इस कार्यक्रम के मुख्य कलाकार ओम पुरी, रोशन सेठ, टॉम ऑल्टर और सदाशिव अमरापुरकर थे। इसमें रोशन सेठ ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की भुमिका निभाई थी।

नोट: UPSC 2023 परीक्षा नजदीक आ रही है, इसलिए आप अपनी तैयारी को बढ़ाने के लिए BYJU’S के The Hindu Newspaper के दैनिक वीडियो विश्लेषण का उपयोग करें।

सरकार की दुनिया (रियल टीवी) यह एक रियलिटी टीवी शो था, जिसका प्रसारण 2 मार्च, 2009 को रियल टीवी पर किया गया था। इस शो की मेजबानी मशहूर फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने की थी। यह कार्यक्रम कर्नाटक के करवार के मैंगो आइलैंड पर शूट किया गया था। इसके लिए पूरे देश से 18 प्रतियोगियों का चयन किया गया था। इस कार्यक्रम में हर हफ्ते एक कम्युनिटी लीडर को चुना जाता था, और उसे एक निश्चित बजट के साथ कार्य सौंपा जाता था। इस कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले का प्रसारण 3 जुलाई 2009 को हुआ था। इसके विजेता दिल्ली के पुनीश शर्मा थे। उन्हें इसके लिए एक करोड़ की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई थी।

पॉलिसी वॉच (राज्य सभा टीवी) – इस कार्यक्रम का प्रसारण राज्यसभा टीवी पर होता था। इस शो में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के साथ चर्चा की जाती थी। इस शो में चर्चा के लिए मुख्यतः आर्थिक मुद्दों का चयन किया जाता था।

साइंस मॉनिटर (राज्य सभा टीवी) – साइंस मॉनिटर एक विज्ञान और तकनीकि आधारित टीवी शो है। इसका प्रसारण राज्यसभा टीवी पर होता था। साइंस मॉनिटर में हमारे देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुए  विकास  और आविष्कारों के बारे में विस्तार से चर्चा की जाती थी।

स्टेट ऑफ द इकोनोमी (राज्यसभा टीवी) – यह एक साप्ताहिक कार्यक्रम है। इसका प्रसारण राज्यसभा टीवी पर  होता था। इस शो में प्रमुख निर्णय निर्माताओं और विश्लेषकों के साक्षात्कार लिए जाते थे।

सिक्योरिटी स्कैन (राज्यसभा टीवी)UPSC परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार इस शो के माध्यम से सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

नोट: आप नवीनतम UPSC Current Affairs in Hindi के साथ खुद को अपडेट रखने के लिए BYJU’S के साथ जुड़े, यहां हम प्रमुख जानकारियों को आसानी से समझ में आने वाले तरीकों से समझाते हैं।

अन्य संबंधिक लिंक्सः

42 Amendment Act in Hindi NCERT Books for UPSC in Hindi
Sociology Book For UPSC in Hindi UPSC Previous Year Paper in Hindi
Polity Questions For UPSC Prelims in Hindi UPSC Optional Subject List in Hindi
UPSC Political Science Optional Syllabus PDF Download in Hindi UPSC History Optional Question Paper in Hindi PDF

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*