Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

यूपीएससी मेन्स इतिहास प्रश्न पत्र

यूपीएससी मेन्स के सामान्य अध्ययन पेपर 1 में इतिहास, कला और संस्कृति, भूगोल और समाज के व्यापक विषय शामिल हैं। Civil Services Exam के पेपर में इतिहास एक महत्वपूर्ण विषय है जिसमें स्वतंत्रता संग्राम, विश्व इतिहास और स्वतंत्रता के बाद के भारत से प्रश्न पूछे जाते हैं।

इस लेख में, हमने 2013 से 2021 तक IAS मुख्य परीक्षा में पूछे गए सभी इतिहास के प्रश्नों को संकलित किया है।

यूपीएससी मेन्स इतिहास प्रश्न पत्र:

Download PDF Here Download PDF

यूपीएससी मेन्स इतिहास प्रश्न पत्र 2013 से 2021 तक

बेहतर UPSC Exam की तैयारी के लिए उम्मीदवार 2013 से 2021 तक यूपीएससी मेन्स हिस्ट्री पेपर में पूछे गए प्रश्नों की जांच कर सकते हैं ।

आधुनिक इतिहास

2021

  1. यंग बंगाल एवं ब्रह्मो समाज के विशेष संदर्भ में सामाजिक-धार्मिक सुधार आन्दोलनों के उत्थान तथा विकास को रेखांकित कीजिए ।

 

2019

  1. 1857 का विप्लव ब्रिटिश शासन के पूर्ववर्ती सौ वर्षों में बार-बार घटित छोटे एवं बड़े स्थानीय विद्रोहों का चरमोत्कर्ष था । सुस्पष्ट कीजिए ।
  2. उन्नीसवीं शताब्दी के भारतीय पुनर्जागर्ण और राष्ट्रीय पहचान के उद्भव के मध्य सहलग्नताओं का परीक्षण कीजिए ।

 

2018

  1. वर्त्तमान समय में महात्मा गाँधी के विचारों के महत्व पर प्रकाश डालिए |
  2. अंग्रेज़ किस कारण भारत से करारबद्ध श्रमिक अन्य उपनिवेशों में ले गए थे ? क्या वे वहां पर अपनी सांस्कृतिक पहचान को परिरक्षित रखने में सफ़ल रहे हैं ?

 

2017

  1. परीक्षण कीजिए कि औपनिवेशिक भारत में पारम्परिक कारीगरी उद्योग के पतन ने किस प्रकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अपंग बना दिया ।
  2. आधुनिक भारत में, महिलाओं से संबंधित प्रश्न 19 वीं शताब्दी के सामाजिक सुधार आंदोलन के भाग के रूप में उठे थे । उस अवधि में महिलाओं से संबद्ध मुख्य मुद्दे और विवाद क्या थे ?

 

2014

  1. भारत में अठारहवीं शताब्दी. के-मध्य से.स्वतंत्रता तक अंग्रेज़ों की आर्थिक नीतियों के विभिन्न पक्षों का…“: समालोचनात्मक परीक्षण कीजिजबकि अंग्रेज़ बागान-मालिकों ने असम से हिमाचल प्रदेश तक शिवालिक पर्वतमालां और निम्न
  2. हिमालय के साथ-साथ-चाय बागान विकसित किए थे, परिणाम में वे द्वार्जिलिंग क्षेत्र से बाहर सफले नहीं हुए ।.स्पष्ट कीजिए ।

 

2013

  1. स्वतंत्रता-पूर्व व स्वतंत्रता उपरांत भारत में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के योगदानों की विवेचना कीजिए।

 

स्वतंत्रता संग्राम

2021

  1. नस्मपंथियों की भूमिका ने किस सीमा तक व्यापक स्वतंत्रता आन्दोलन का आधार तैयार किया ? टिप्पणी कीजिए ।
  2. असहयोग आन्दोलन एवं सविनय अवज्ञा आन्दोलन के दौरान महात्मा गाँधी के रचनात्मक कार्यक्रमों को स्पष्ट कीजिए ।

 

2020

  1. लॉर्ड कर्जन की नीतियों एवं राष्ट्रीय आंदोलन पर उनके दूरगामी प्रभावों का मूल्यांकन कीजिए ।
  2. 1920 के दशक से राष्ट्रीय आंदोलन ने कई वैचारिक धाराओं को ग्रहण किया और अपना सामाजिंक आधार बढ़ाया । विवेचना कीजिए ।

 

2019

  1. गाँधीवादी प्रावस्था के दौरान विभिन्न स्वरों ने राष्ट्रवादी आन्दोलन को सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाया था । विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए ।
  2. 1940 के दशक के दौरान सत्ता हस्तान्तरण की प्रक्रिया को जटिल बनाने में ब्रिटिश साम्राज्यिक सत्ता की भूमिका का आकलन कीजिए ।

 

2017

  1. क्या कारण था कि उन्नीसवीं शताब्दी के अंत तक आते-आते नरमदलीय” अपनी घोषित विचारधारा एवं राजनीतिक लक्ष्यों के प्रति राष्ट्र के विश्वास को जगाने में असफल हो गए थे ?
  2. पिछली शताब्दी के तीसरे दशक से भारतीय स्वतंत्रता की स्वप्न दृष्टि के साथ सम्बद्ध हो गए नए उद्देश्यों के महत्त्व को उजागर कीजिए ।

 

2016

  1. यह स्पष्ट कीजिए कि 857 का विप्लव किस प्रकार औपनिवेशिक भारत के प्रति ब्रिटिश नीतियों के विकासक्रम में एक महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक मोड़ है।
  2. स्वतंत्रता संग्राम में, विशेष तौर पर गाँधीवादी चरण के दौरान महिलाओं की भूमिका का विवेचन कीजिए।
  3. स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में सुभाषचन्द्र बोस एवं महात्मा गाँधी के मध्य दृष्टिकोण की भिन्नताओं पर प्रकाश डालिए।

 

2015

  1. महात्मा गांधी के बिना भारत की स्वतंत्रता की उपलब्धि कितनी भिन्‍न हुई होती ? चर्चा कीजिये।
  2. अपसारी उपागमों और रणनीतियों के होने के बावजूद, महात्मा गांधी और डॉ. बी.आर. अम्बेडकर का दलितों की बेहतरी का एक समान लक्ष्य था। स्पष्ट कीजिये।

 

2014

  1. किन प्रकारों से नौसैनिक विंद्रोह भारत में अंग्रेज़ों की औपनिवेशिक महत्त्वाकांक्षाओं की शब-पेटिकां मेंः लगी अंतिम कील साबित हुआ था ?

 

2013

  1. अनेक विदेशियों ने भारत में बसकर, विभिन्न आन्दोलनों में भाग लिया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनकी भूमिका का विश्लेषण कीजिए।
  2. “अनेक प्रकार से लॉर्ड डलहौज़ी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी।” व्याख्या कीजिए।
  3. आचार्य विनोबा भावे के भूदान व ग्रामदान आन्दोलनों के उद्देश्यों की समालोचनात्मक विवेचना कीजिए और उनकी सफलता का आकलन कीजिए।

 

आजादी के बाद

2021

  1. भारतीय रियासतों के एकीकरण की प्रक्रिया में मुख्य प्रशासनिक मुद्दों एवं सामाजिक-सांस्कृतिक समस्याओं का आकलन कीजिए ।

 

2018

  1. चर्चा करें कि क्या हाल के समय में नये राज्यों का निर्माण, भारत की अर्थव्यवस्था के लिए लाभप्रद है या नहीं है ।

 

2017

  1. स्वतंत्रता के बाद अनुसूचित जनजातियों (एस.टी.) के प्रति भेदभाव को दूर करने के लिए, राज्य द्वारा की गई दो मुख्य विधिक पहलें क्या हैं ?
  2. स्वतंत्र भारत में धार्मिकता किस प्रकार साम्प्रदायिकता में रूपांतरित हो गई, इसका एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए धार्मिकता एवं साम्प्रदायिकता के मध्य विभेदन कीजिए ।

 

2016

  1. क्या भाषाई राज्यों के गठन ने भारतीय एकता के उद्देश्य को मजबूती प्रदान की है?
  2. सिन्धु जल संधि का एक विवरण प्रस्तुत कीजिए तथा बदलते हुए द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में उसके पारिस्थितिक, आर्थिक एवं राजनीतिक निहितार्थों का परीक्षण कीजिए।

 

2015

  1. स्वतंत्र भारत के लिए संविधान का मसौदा केवल तीन साल में तैयार करने के ऐतिहासिक कार्य को पूर्ण करना संविधान सभा के लिए कठिन होता, यदि उनके पास भारत सरकार अधिनियम, 1935 से प्राप्त अनुभव नहीं होता। चर्चा कीजिये।

 

2014

  1. क्या. कारण है कि भारत में हरित क्रांति पूर्वी प्रेदेश में उर्वरक मूंदा और जंल-की बंढ़िया उपलब्धता के.बावजूद, असंलियंत में उससे बच कर आगे निकल गई ?

 

2013

  1. “जय जवान जय किसान’ नारे के उद्भव और महत्ता पर एक समालोचनात्मक लेख लिखिए।
  2. उन परिस्थितियों का विश्लेषण कीजिए जिनके कारण वर्ष 966 में ताशकंद समझौता हुआ। समझौते की विशिष्टताओं की विवेचना कीजिए।
  3. उन परिस्थितियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए जिनके कारण भारत को बांग्लादेश के उदय में निर्णायक भूमिका का निर्वहन करना पड़ा।

 

विश्व इतिहास

2021

  1. “दोनों विश्व युद्धों के बीच लोकतंत्रीय राज्य प्रणाली के लिए एक गंभीर चुनौती उत्पन्न हुई ।” इस कथन का मूल्यांकन कीजिए ।

 

2019

  1. स्पष्ट कीजिए कि अमरीकी एवं फ्रांसीसी क्रांतियों ने आधुनिक विश्व की आंधारशिलाएँ किस प्रकार निर्मित की थीं |

 

2017

  1. मलय प्रायद्वीप में उपनिवेशन उन्मूलन प्रक्रम में सन्निहित क्या-क्या समस्याएँ थीं?

 

2016

  1. पश्चिमी अफ्रीका में उपनिवेश-विरोधी संघर्षों को पाश्चात्य-शिक्षित अफ्रीकियों के नव संभ्रांत वर्ग के द्वारा नेतृत्व प्रदान किया गया था। परीक्षण कीजिए।

 

2015

  1. क्या कारण था कि औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम इंग्लैण्ड में घटी थी ? औद्योगीकरण के दौरान वहाँ के लोगों की जीवन-गुणता पर चर्चा कीजिये। भारत में वर्तमान में जीवन-गुणता के साथ वह किस प्रकार तुलनीय है ?
  2. किस सीमा तक जर्मनी को दो विश्व युद्धों का कारण बनने का जिम्मेदार ठहराया जा सकता है ? समालोचनात्मक चर्चा कीजिये।

 

2014

  1. विश्व में. घटित . कौन-सीः :मुख्य. राजनीतिक, आर्थिक. और: सामाजिक, गतिविधियों ने : भारत में उपनिवेश-विशेधी (ऐंटी-कॉलोनियल) संघर्ष को प्रेरित किया ?.
  2. 1956 में स्वेज़ं संकंट को पैदा करने वाली घटनाएँ क्‍या थीं ? उसने एंक॑ विश्व शक्ति. के. रूप में ब्रिटेन की आत्म-छवि पर किस अंकार अंतिम प्रहार किया ?
  3. लेंनिन की नव आर्थिक नीति – 1921 ने स्वतंत्रता-केःशीघ्र पश्चात्‌ भारत-द्वारा अंपनाई:गई नीतियों को प्रभावित किया था । मूल्यांकन कीजिए ।

 

2013

  1. “विलम्ब से होने वाले जापानी औद्योगिक क्रान्ति में कुछ ऐसे कारक भी थे जो पश्चिमी देशों के अनुभवों से बिल्कुल भिन्न थे।” विश्लेषण कीजिए।
  2. “यूरोपीय प्रतिस्पर्धा की दुर्घटनाओं द्वारा अफ्रीका को कृत्रिम रूप से निर्मित छोटे-छोटे राज्यों में काट दिया गया।” विश्लेषण कीजिए।
  3. “अमरीकी क्रान्ति, वणिकवाद के विरुद्ध एक आर्थिक विद्रोह था।” इस कथन की पुष्टि कीजिए।
  4. आर्थिक महामंदी से निबटने के लिए किन नीतिगत साधनों का प्रयोग किया गया था?

पिछले वर्ष की भर्ती से IAS Toppers list देखें और प्रेरक सफलता की कहानियों से प्रेरित हों और तदनुसार आगामी परीक्षा की तैयारी करें।

आप इन प्रश्नों के उत्तर लिखने का अभ्यास कर सकते हैं और UPSC mains परीक्षा के लिए अपने उत्तर लेखन कौशल में सुधार कर सकते हैं। इसी तरह, अन्य सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्रों के लिए|

दैनिक समाचार

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*