दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय फिल्म जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है | यह भारतीय फिल्म जगत के पितामह कहे जाने वाले महाराष्ट्र के फिल्म निर्माता, निर्देशक व पट-कथा लेखक
Explore The Ultimate Guide to IAS Exam Preparation
Download The E-Book Now!
धुन्दिराज गोविन्द फाल्के के सम्मान में दिया जाता है | 2019 के लिए यह सम्मान प्रसिद्द अभिनेता रजनीकांत को तमिल एवं हिंदी सीनेमा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है | यह सम्मान पाने वाले वह 51वें कलाकार हैं | उन्हें 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के अवसर पर सम्मानित किया गया |
नीचे तालिका में अब तक के सभी दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले कलाकारों की सूचि दी गई है | अंग्रेजी माध्यम में इस लेख को पढने के लिए देखें Dada Saheb Phalke Award
पाठक लिंक किए गए लेख में आईएएस हिंदी के बारे में जानकारी पा सकते हैं।
1969 से अब तक के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्तकर्ता
| दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले विजेताओं की सूचि | ||
| क्रम | वर्ष | कलाकार एवं सम्बद्ध भाषा |
| 1 | 1969 | देविका रानी चौधरी,अभिनेत्री ( हिन्दी) |
| 2 | 1970 | बी॰ एन॰ सरकार,निर्माता (बंगाली) |
| 3 | 1971 | पृथ्वी राज कपूर (मरणोंपरांत),अभिनेता (हिन्दी) |
| 4 | 1972 | पंकज मलिक,संगीतकार (बंगाली /हिंदी ) |
| 5 | 1973 | रूबी मेयर्स सुलोचना,अभिनेत्री (हिन्दी) |
| 6 | 1974 | बोम्मि रेड्डी नरसिम्हा रेड्डी,निर्देशक (तेलगु) |
| 7 | 1975 | धीरेन्द्रनाथ गांगुली,अभिनेता, निर्देशक (बंगाली) |
| 8 | 1976 | कानन देवी,अभिनेत्री (बंगाली) |
| 9 | 1977 | नितिन बोस,छायाकार, निर्देशक, लेखक ( बंगाली) |
| 10 | 1978 | राय चन्द बोराल,संगीतकार, निर्देशक ( बंगाली) |
| 11 | 1979 | सोहराब मोदी,अभिनेता, निर्देशक, निर्माता (हिन्दी) |
| 12 | 1980 | पैडी जयराज,अभिनेता, निर्देशक (तेलुगु/हिन्दी) |
| 13 | 1981 | नौशाद अली ,संगीतकार (हिन्दी) |
| 14 | 1982 | एल॰ वी॰ प्रसाद,अभिनेता, निर्माता, निर्देशक (तेलगु/तमिल ) |
| 15 | 1983 | दुर्गा खोटे ,अभिनेत्री ( हिन्दी/मराठी) |
| 16 | 1984 | सत्यजीत रे ,निर्देशक (बंगाली/हिंदी ) |
| 17 | 1985 | वी शांताराम ,अभिनेता, निर्माता, निर्देशक ( हिन्दी/मराठी) |
| 18 | 1986 | बी॰ नागि रेड्डी ,निर्माता (तेलगु) |
| 19 | 1987 | राज कपूर,अभिनेता, निर्देशक,निर्माता (हिन्दी) |
| 20 | 1988 | अशोक कुमार ,अभिनेता (हिन्दी) |
| 21 | 1989 | लता मंगेशकर ,पार्श्वगायिका |
| 22 | 1990 | अक्किनेनी नागेश्वर राव ,अभिनेता (तेलगु) |
| 23 | 1991 | भालजी पेंढारकर,निर्देशक, निर्माता, लेखक (मराठी ) |
| 24 | 1992 | भूपेन हजारिका ,पार्श्वगायक/संगीतकार (असमिया/बंगला /हिंदी) |
| 25 | 1993 | मजरुह सुल्तानपुरी ,गीतकार (हिन्दी) |
| 26 | 1994 | दिलीप कुमार,अभिनेता (हिन्दी) |
| 27 | 1995 | राजकुमार,अभिनेता (कन्नड़) |
| 28 | 1996 | शिवाजी गणेशन,अभिनेता (तमिल ) |
| 29 | 1997 | कवि प्रदीप,गीतकार (हिन्दी) |
| 30 | 1998 | बी. आर. चोपड़ा, निर्माता, निर्देशक (हिन्दी) |
| 31 | 1999 | हृषिकेश मुखर्जी , निर्देशक (हिन्दी ) |
| 32 | 2000 | आशा भोंसले,पार्श्व गायिका |
| 33 | 2001 | यश चोपड़ा,निर्माता, निर्देशक (हिन्दी) |
| 34 | 2002 | देव आनंद,अभिनेता, निर्माता, निर्देशक (हिन्दी) |
| 35 | 2003 | मृणाल सेन,निर्देशक (बंगाली) |
| 36 | 2004 | अदूर गोपालकृष्णन ,निर्देशक (मलयालम) |
| 37 | 2005 | श्याम बेनेगल,निर्देशक (हिन्दी) |
| 38 | 2006 | तपन सिन्हा ,निर्देशक ( बंगाली/हिंदी ) |
| 39 | 2007 | मन्ना डे, पार्श्व गायक |
| 40 | 2008 | वी के मूर्ती ,छायाकार |
| 41 | 2009 | डी रामानायडू,निर्माता, निर्देशक (तेलगु) |
| 42 | 2010 | के बालाचंदर,निर्देशक ( तमिल/तेलगु) |
| 43 | 2011 | सौमित्र चटर्जी,अभिनेता (बंगाली) |
| 44 | 2012 | प्राण,अभिनेता (हिन्दी) |
| 45 | 2013 | गुलजार ,गीतकार ,निर्माता (हिन्दी) |
| 46 | 2014 | शशि कपूर ,अभिनेता (हिन्दी) |
| 47 | 2015 | मनोज कुमार ,अभिनेता (हिन्दी) |
| 48 | 2016 | कसीनथुनी विश्वनाथ ,निर्देशक (तेलगु) |
| 49 | 2017 | विनोद खन्ना ,अभिनेता (हिन्दी) |
| 50 | 2018 | अमिताभ बच्चन ,अभिनेता (हिन्दी) |
| 51 | 2019 | रजनीकांत ,अभिनेता (हिंदी/तमिल ) |
| रजनीकांत :
1975 में के.बालाचंदर की फिल्म “अपूर्व रागंगल” से अपने करियर की शुरुआत करने वाले तमिल सिनेमा के अभिनेता रजनीकांत जिनका मूल नाम शिवाजी राव गाएकवाड़ है अब हिंदी सिनेमा में भी एक स्थापित कलाकार हैं | उन्होंने 160 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है और उन्हें भारत सरकार के द्वारा कई बड़े सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है | |
परीक्षोपयोगी मुख्य बिंदु
- दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत 1969 से हुई.
- यह पुरस्कार भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के अवसर पर दिया जाता है.
- इसके तहत एक स्वर्ण कमल , शाल व 10 लाख रूपये की नकद राशी दी जाती है.
- हिंदी फिल्म अभिनेत्री देविका रानी चौधरी दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाली प्रथम विजेता थीं जिन्हें 17वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इससे सम्मानित किया गया.
- 2021 में यह सम्मान पाने वाले कलाकार अभिनेता रजनीकांत हैं | उन्हें यह पुरस्कार 2019 के लिए दिया गया है | 2019 के बाद से कोरोना वैश्विक महामारी के कारण यह समारोह स्थगित कर दिया गया है.
दादा साहब फाल्के कौन थे ?
धुन्दिराज गोविन्द फाल्के (1870-1944) जो कि दादा साहब फाल्के के नाम से अधिक लोकप्रिय हैं , को भारतीय फिल्म जगत का पितामह कहा जाता है | वह महाराष्ट्र के एक फिल्म निर्माता,निर्देशक व पट-कथा लेखक थे | उनकी फिल्म “राजा हरिश्चन्द्र” (1913 में बनी) को भारत की पहली फीचर फिल्म होने का गौरव प्राप्त है | दादा साहब ने कुल 95 फीचर फ़िल्में बनाई थीं जिनमे से कुछ प्रसिद्ध फ़िल्में हैं :- कालिया मर्दन, श्री कृष्ण जन्म , मोहिनी भस्मासुर, लंका दहन, सत्यवान सावित्री इत्यादि |
नोट : राजा हरिश्चन्द्र एक मूक (mute) फिल्म थी | भारत की पहली बोलती (sound) फिल्म अर्देशिर इरानी द्वारा निर्मित फिल्म “आलमआरा” (1931) थी |
अन्य महत्वपूर्ण लिंक :
| निपुण भारत मिशन | साहित्य अकादमी पुरस्कार सूचि |
| UPSC 2022 पाठ्यक्रम | UPSC परीक्षा कैलेंडर 2022 |
| UPSC प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम | यूपीएससी परीक्षा के योग्यता मापदंड. |
Comments