आसीमोव की कहानी 2155 यानी भविष्य में आने वाले समय के बारे में है। फिर भी कहानी में 'थे' का इस्तेमाल हुआ है जो बीते समय के बारे में बताता है। ऐसा क्यों है?
ऐसा लिखने का कारण है कि कहानी बेशक भविष्य की हो। परन्तु इसमें वर्तमान समय दिखाया गया है। वहाँ के बच्चे आज के समय के बारे में बात कर रहे हैं, जो बीत गया है। इसलिए इसमें बीते समय को दर्शाने वाले क्रिया शब्द 'थे' का प्रयोग किया गया है।