CameraIcon
CameraIcon
SearchIcon
MyQuestionIcon
MyQuestionIcon
3
You visited us 3 times! Enjoying our articles? Unlock Full Access!
Question

अपने घर और विद्यालय के आस-पास हो रहे उन बदलावों के बारे में लिखें जो सुविधाजनक और आधुनिक होते हुए भी बुज़ुर्गों को अच्छे नहीं लगते। अच्छा न लगने के क्या कारण होंगे?

Open in App
Solution

ये बदलाव इस प्रकार हैं-

(क) बच्चों का खेलने के स्थान पर विडियो गेम या कंप्यूटर गेम में लगे रहना।– बुज़ुर्गों को यह अच्छा नहीं लगता है। आज के बच्चे खेलने के स्थान पर विडियो गेम या कंप्यूटर गेम में लगे रहते हैं। उनके अनुसार यह स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है। इससे बच्चे उल्टा ही सीखते हैं। यह उनका शारीरिक तथा मानसिक विकास बाधित करता है।
(ख) बाहर का खाना घर में मंगाकर खाना तथा जंकफूड का प्रचलन- बुज़ुर्गों का मानना है कि बाहर खाना सही नहीं होता है। इससे सेहत पर असर पड़ता है। पिज़्ज़ा, बर्गर, पास्ता इत्यादि व्यंजन से उन्हें सख्त नफ़रत है। चाहे वे फिर घर बैठे ही क्यों न आया हो।
(ग) मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग- बुज़ुर्गों का मानना है कि माँ-पिता द्वारा बच्चों को मोबाइल फोन देना उचित नहीं है। बच्चे अन्य कामों को छोड़कर इसी में लगे रहते हैं। इस तरह उनकी सोच विकास नहीं कर पाती है। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी हानिकारक होता है।
(घ) माइक्रोवेव का प्रयोग- बुज़ुर्गों का मानना है कि परंपरागत तरीके से खाना पकाना चाहिए या गर्म करना चाहिए। इस प्रकार से माइक्रोवेव का प्रयोग करना उचित नहीं है। पता नहीं यह सेहत के लिए अच्छा है भी या नहीं।
(ड़) विद्यालय के मैदान के स्थान पर स्कूल की इमारत- हमारे विद्यालय में मैदान के स्थान पर इमारत बन रही है। मेरे दादाजी इससे नाराज़ है। उन्हें लगता है कि इससे बच्चों के खेलने का स्थान समाप्त हो जाएगा। यह उनके विकास के लिए सही नहीं है।

flag
Suggest Corrections
thumbs-up
27
Join BYJU'S Learning Program
similar_icon
Related Videos
thumbnail
lock
Guru Angad Dev
HISTORY
Watch in App
Join BYJU'S Learning Program
CrossIcon