बादलों के आगमन से प्रकृति में होने वाले किन-किन परिवर्तनों को कविता रेखांकित करती है?
Open in App
Solution
बादलों के आगमन से आकाश बादलों से भर जाता है। आकाश में गर्जना होने लगती है तथा बिजली चमकने लगती है। चारों तरफ भयंकर आँधी आती है। बिजली की गर्जना पृथ्वी का हृदय कंपकपा देती है। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश आरंभ होने लगती है। वर्षा का जल पाकर धरती के अंदर सुप्त बीजों में अंकुर फूट पड़ते हैं। छोटे पौधों में नई जान आ जाती है। हवा के ज़ोर से वह हिलने लगते हैं। किसान वर्षा का जल पाकर प्रसन्नता से भर जाता है।