CameraIcon
CameraIcon
SearchIcon
MyQuestionIcon
MyQuestionIcon
1
You visited us 1 times! Enjoying our articles? Unlock Full Access!
Question

दुर्लभ गुणों को एक ही पात्र में दिखाने के पीछे कवि का क्या उद्देश्य है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

Open in App
Solution

प्रायः दुर्लभ गुणों का समावेश एक ही व्यक्ति में होना असंभव होता है। ऐसा व्यक्ति ढूँढकर भी नहीं मिलता। कवि के अंदर ऐसी क्षमता होती है कि वह ऐसे दुर्लभ गुणों से युक्त पात्र का निर्माण कर सकता है। यह मात्र मनोरंजन के लिए नहीं होता है। इसके पीछे खास उद्देश्य होता है। उसका उद्देश्य है, दिशाहीन मनुष्य को दिशा दिखाना। प्रायः कुछ गुण मनुष्य में जन्मजात होते हैं और कुछ गुणों का समावेश करवाया जाता है। अतः जब हम ऐसे पात्रों की रचना करते हैं, जिसमें दुर्लभ गुणों का समावेश होता है तो हमारा उद्देश्य समाज के आगे आदर्श पात्र रखना है। यह समाज में लोगों का आदर्श बन जाता है। यही आदर्श लोगों में दुर्लभ गुणों का विकास कर सकता है। कवि ने राम की कल्पना की तो उसका उद्देश्य था हर घर में राम जैसे गुणों वाली संतान, पति, मित्र तथा मनुष्य हो। इस तरह समाज में दुर्गुणों को समाप्त करके आदर्श स्थापित करने का प्रयास किया जाता है और समाज में व्याप्त रावण को समाप्त कर दिया जाता है।

flag
Suggest Corrections
thumbs-up
0
Join BYJU'S Learning Program
similar_icon
Related Videos
thumbnail
lock
Decimal 1 vs. Decimal 2
MATHEMATICS
Watch in App
Join BYJU'S Learning Program
CrossIcon