CameraIcon
CameraIcon
SearchIcon
MyQuestionIcon
MyQuestionIcon
1
You visited us 1 times! Enjoying our articles? Unlock Full Access!
Question

'ईमानदारी और सत्य की राह आत्म सुख प्रदान करती है' इस विषय पर कक्षा में परिचर्चा कीजिए।

Open in App
Solution

'ईमानदारी और सत्य की राह आत्म सुख प्रदान करती है' यह बात बहुत अच्छी कही गई है। एक बेईमान और झूठ बोलने वाला व्यक्ति सफलता की सीढ़िया चढ़ सकता है, इस तरह वह धनवान बन सकता है परन्तु अपने हृदय में वह कभी सुखी नहीं रह पाता। उसका मन उसे धिक्कारता रहता है। वह लोगों से कितना छुपाए परन्तु उसकी आँच हमेशा उसे हृदय में जलाती रहती है। इसका उदाहरण हम अपने जीवन में देख सकते हैं। यदि हम अपने स्वार्थ के लिए किसी से झूठ बोलते हैं, तो हम स्वयं को कचोटते रहते हैं। हर समय यह डर लगा रहता है कि कहीं हमारी पोल न खुल जाए। इसके विपरीत जब हम ईमानदारी से सत्य के साथ अपनी बात कहते हैं, तो सुनने वालों को वह कड़वी अवश्य लगती है लेकिन हम स्वयं अपने हृदय में प्रसन्न होते हैं और किसी प्रकार का भय हमें भयभीत नहीं कर पाता। सत्य बोलने वालों का जीवन सरल हो जाता है। सत्य उन्हें ईमानदारी की भावना की ओर प्रवृत करता है। इन दोनों भाव से जीवन में शांति और आत्म सुख प्रदान होता है। गांधी जी ने पूरी ईमानदारी और सत्य से अपना कर्तव्य निभाया था। यही कारण है कि आज लोगों द्वारा उन्हें पूजा जाता है।
(नोट: इस प्रकार विद्यार्थी अपना पक्ष रखते हुए परिचर्चा कर सकते हैं।)

flag
Suggest Corrections
thumbs-up
5
Join BYJU'S Learning Program
similar_icon
Related Videos
thumbnail
lock
Air and Atmosphere
SCIENCE
Watch in App
Join BYJU'S Learning Program
CrossIcon