CameraIcon
CameraIcon
SearchIcon
MyQuestionIcon
MyQuestionIcon
1
You visited us 1 times! Enjoying our articles? Unlock Full Access!
Question

(क) दिनेश की माँ मशीन चलाते-चलाते बोलीं, "बेटा, कहाँ जा रहे हो?"

• दिनेश की माँ कौन-सी मशीन चला रही होंगी?

• तुमने इस मशीन को कहाँ-कहाँ देखा है?

(ख) दिनेश ने सारी सीताफल की बेल छान मारी।

• दिनेश क्या खोज रहा था?

• दिनेश को कैसे पता चला होगा कि क्यारी में वही चीज़ गिरी है?

(ग) दिनेश अच्छी तरह जानता था कि गेंद दीपक की नहीं है।

• दिनेश को यह बात कैसे पता चली कि गेंद दीपक की हो ही नहीं सकती?

• दीपक बार-बार गेंद को अपनी क्यों बता रहा होगा?

Open in App
Solution

(क)

• दिनेश की माँ सिलाई मशीन चला रही होंगी।

• हमने इस मशीन को अपने घर, पड़ोसियों के घर व दर्ज़ी की दुकानों पर देखा है।

(ख)

• दिनेश क्रिकेट की गेंद खोज रहा था।

• दिनेश को क्यारी में किसी चीज़ के गिरने की आवाज़ सुनाई दी थी। उसने उससे अंदाजा लगाया कि यहाँ गेंद गिरी होगी।

(ग)

• दिनेश को जो गेंद मिली थी। वह नई चमचमाती गेंद थी। दीपक ने बताया कि पाँच महीने पहले उसकी गेंद खोई थी। इससे पता चला कि गेंद दीपक की नहीं थी।

• दीपक बार-बार गेंद को अपनी इसलिए बता रहा होगा क्योंकि वह गेंद लेना चाहता था।


flag
Suggest Corrections
thumbs-up
25
Join BYJU'S Learning Program
similar_icon
Related Videos
thumbnail
lock
The Prelude
HISTORY
Watch in App
Join BYJU'S Learning Program
CrossIcon