(क) हुदहुद का सारा शरीर रंग-बिरंगा और चटकीला होता है।
हुदहुद का रंग चटकीला बताया गया है। रंग कैसे हैं– यह बताने के लिए कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे, फीके रंग, चटकीले रंग आदि। बताओ कि ऐसे रंग किन-किन चीज़ों के होते हैं।
रंग का नाम |
इस रंग की चीज़ों के नाम |
गहरा................ |
.................................... |
फीका................ |
.................................... |
भड़कीला............ |
.................................... |
सुनहरा.............. |
.................................... |
(ख) यूनी ने आसमानी रंग की कमीज़ पहनी है।
'आसमानी' रंग का नाम कैसे बना होगा? सोचो।
ऐसे ही कुछ और रंगों के नाम लिखो जो किसी चीज़ के नाम पर पड़े हैं।
.................... |
.................... |
.................... |
.................... |
.................... |
.................... |
.................... |
.................... |
(संकेत– फल, सब्ज़ी, पत्तों आदि के नामों पर)
(क)
रंग का नाम |
इस रंग की चीज़ों के नाम |
गहरा |
पत्तियाँ, बाल, कौवा, भालू |
फीका |
आसमान, मिट्टी, हाथी, ऊँट |
भड़कीला |
तोता, मोर, पलाश के फूल |
सुनहरा |
सोने से बनी वस्तुएँ |
(ख) यूनी ने आसमानी रंग की कमीज़ पहनी है। यह रंग इसलिए आसमानी कहलाया क्योंकि आसमानी रंग आकाश (आसमान) का होता है।
ऐसे ही कुछ और रंगों के नाम इस प्रकार हैं–
रंग |
|
वस्तुएं (चीज़) |
बैंगनी रंग |
|
बैंगन |
सुनहरा रंग |
|
सोना |
रूपहला रंग |
|
चाँदी |
नारंगी रंग |
|
नारंगी (सतंरा) |
चंपई रंग |
|
चम्पा के फूल |
बादामी रंग |
|
बादाम |
मेंहदी रंग |
|
मेंहदी के पत्ते |
स्लेटी रंग |
|
स्लेट के पत्थर |
धानी रंग |
|
धनिया |
सिंदूरी रंग |
|
सिंदूर |
जामुनी रंग |
|
जामुन |
नीला रंग |
|
नीला थोथा |
तांबई रंग |
|
तांबा |
कत्थई रंग |
|
कत्था |
केसरी रंग |
|
केसर |