CameraIcon
CameraIcon
SearchIcon
MyQuestionIcon
MyQuestionIcon
1
You visited us 1 times! Enjoying our articles? Unlock Full Access!
Question

(क) पाँच साला बेटू ने हमें फिर से आगाह किया। 'आगाह किया' का मतलब क्या हो सकता है?

सचेत किया

मनोरंजन किया

बताया

समझाया

(ख) कविता में इनमें से कौन-सा भाव झलकता है?

(ग) किन-किन पंक्तियों/शब्दों से ये भाव व्यक्त हो रहे हैं?

  • आश्चर्य
  • डर
  • अविश्वास

(घ) जब हम कविता के ज़रिए कोई बात कहते हैं तो आम तौर पर शब्दों के क्रम को बदल देते हैं।

  • जैसे कविता का शीर्षक "बाघ आया उस रात" गद्य में "उस रात बाघ आया" होगा। ऐसा क्यों किया जाता होगा?
  • इस किताब की दूसरी कविताएँ भी पढ़ो और शब्दों के क्रम में आए बदलाव पर गौर करो। ऐसे ही कुछ वाक्यों की सूची भी बनाओ।
  • क्या शब्दों के क्रम में बदलाव अख़बार की ख़बरों में भी आता है? नीचे बने कोलाज को देखो और बताओ।

Open in App
Solution

(क) सचेत किया।

(ख) कविता में सचेत करने का भाव झलकता है।

(ग) आश्चर्य – वो इधर से निकला उधर चला गया।

डर – आप रात को बाहर न निकलो।

अविश्वास – "बाघ कहीं काम नहीं करता न किसी दफ्तर में न कॉलेज में पड़ता है।"

(घ)

कविता में लय, तुक, प्रवाह और गति को बनाए रखने के लिए ऐसा किया जाता होगा।

अन्य कवितओं में शब्दों के क्रम में आए बदलाव-

1. सीटी भी है कई तरह की।

2. गुरु एक थे था एक चेला।

3. थोड़ा घबराते भी थे हम उससे।

हाँ शब्दों के क्रम में बदलाव अखबार की खबरों में भी आता है। जैसे –

1. कोहरे के असर से मंद पड़ीं ट्रेन व बसें।
सही क्रम- कोहरे के असर से ट्रेन व बसें मंद पड़ीं।

2. इस बार कठिन होगा बच्चों को रिझाना।
सही क्रम- बच्चों को इस बार रिझाना कठिन होगा।

3. बाइक पर जाना स्कूल, पुलिस बोली- नहीं माकूल।
पुलिस बोली बाइक पर स्कूल जाना माकूल नहीं।

(नोटः समाचार पत्रों की सारी कंटिग में शब्दों के क्रम में बदलाव हुआ है। )


flag
Suggest Corrections
thumbs-up
2
Join BYJU'S Learning Program
similar_icon
Related Videos
thumbnail
lock
Spread of Bhakti Movement
HISTORY
Watch in App
Join BYJU'S Learning Program
CrossIcon