wiz-icon
MyQuestionIcon
MyQuestionIcon
1
You visited us 1 times! Enjoying our articles? Unlock Full Access!
Question

(क) तुम्हारे घर के पास कौन-कौन से पेड़-पौधे, पशु-पक्षी आमतौर पर नज़र आते हैं? उनकी सूची बनाओ।

(ख) अपने आस-पास पता करके ऐसे किसी व्यक्ति से बात करो जिसने कोई पेड़ या पौधा लगाया है। उससे पूछकर निम्नलिखित जानकारी प्राप्त करो-

(i) पेड़/पौधे का नाम

(ii) कब लगाया था?

(iii) देखभाल की या नहीं?

(iv) क्या वह पेड़/पौधा अब भी मौजूद है?

Open in App
Solution

(क) इनकी सूची इस प्रकार है-

1. पेड़ों की सूची- आम, पपीता, कटहल, बेलपथरी का पेड़, शहतूत, अमरूद्ध का पेड़, अशोक वृक्ष आदि।

2. पौधों की सूची- मेंहदी, कड़ी पत्ता, ऐलोवेरा, कॉमन लारेल, नींबू का पौधा, चमेली का पौधा आदि।

3. पशु- सांड, गाय, कुत्ता, बिल्ली, बकरी, भैंस आदि।

4. पक्षी- तोता, कबूतर, मैना, छोटी चिड़िया, चील आदि।

(ख) 1. हमारे एक अंकल ने अपने घर के पास आम का पेड़ लगाया है। यह सिंदूरी आम की प्रजाति का है।

2. इसे लगे हुए तीन साल हो गए हैं।

3. अंकल ने इसकी बहुत देखभाल की है। वह इसे बराबर खाद-पानी देते रहते हैं। जब वह पौधा छोटा था तब उन्होंने उसके आस-पास लकड़ी का बाड़ा लगाकर उसकी रक्षा की थी। अब यह पेड़ मनुष्य आकार से बड़ा हो गया है और आज भी मौजूद है।

(नोटः विद्यार्थी इसे अपने अनुभव के आधार पर स्वयं करें।)


flag
Suggest Corrections
thumbs-up
24
Join BYJU'S Learning Program
similar_icon
Related Videos
thumbnail
lock
Summary
GEOGRAPHY
Watch in App
Join BYJU'S Learning Program
CrossIcon