कविता में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं–
चिड़िया, डाल, तिनके, सूरज, हवा, हाथ, मुन्ना, कविता
इनका प्रयोग करते हुए कोई कहानी या कविता लिखो।
माँ ने ठंडी हवा आने के लिए खिड़की खोली। उसमें से सूरज की रोशनी छन-छन कर आ रही थी। खिड़की खुलते ही चिड़िया अन्दर आ गई और अपना घोंसला बनाने के लिए तिनके लाने लगी। इससे तिनके इधर-उधर बिखरने लगे। माँ परेशान होकर चिड़िया को भगाने लगी। चिड़िया डाल पर फुदकती फिर वापस आ जाती। मुन्ना ने देखा तो बहुत खुश हुआ और खुश होकर दोनों हाथों से तालियाँ बजाने लगा साथ ही अपनी तोतली आवाज़ में कविता गाने लगा, "चिड़िया आई चिड़िया आई, दाल का दाना लाई।"