CameraIcon
CameraIcon
SearchIcon
MyQuestionIcon
MyQuestionIcon
1
You visited us 1 times! Enjoying our articles? Unlock Full Access!
Question

क्या अक्क महादेवी को कन्नड़ की मीरा कहा जा सकता है? चर्चा कीजिए।

Open in App
Solution

'हाँ' अक्क महादेवी को कन्नड़ की मीरा कहा जा सकता है। मीरा ने राजघराने में विवाह किया था मगर उनके लिए उनके पति कृष्ण थे। उन्होंने अपनी भक्ति के मध्य आने वाले राजपरिवार से विद्रोह कर दिया। अंततः उन्होंने राजघराने को छोड़ कृष्ण के प्रेम में जीवनयापन किया। अक्क महादेवी का विवाह भी राजघराने में हुआ था। उन्होंने राजघराने से विद्रोह कर सबकुछ त्याग दिया और ईश्वर के प्रेम में डूब गईं। वे मीरा से भी बढ़कर थीं। उन्होंने उस समय वस्त्रों तक का त्याग कर दिया था। अतः उन्हें कन्नड़ की मीरा कहा जा सकता है। मीरा और अक्क दोनों ही विद्रोही रही हैं। उस समय जब स्त्री को कुछ कहने का अधिकार नहीं था, तब उन्होंने अपनी मर्जी से जीवनयापन किया। ईश्वर प्रेम को अपनाया और संसार तथा उसमें व्याप्त सुख-सुविधाओं का मोह त्याग दिया।

flag
Suggest Corrections
thumbs-up
23
Join BYJU'S Learning Program
similar_icon
Related Videos
thumbnail
lock
Land Revenue
CIVICS
Watch in App
Join BYJU'S Learning Program
CrossIcon