नीचे लिखे वाक्य पढ़ो-
• मैं बस में बैठकर स्कूल जाती हूँ।
• ख्वाजा सरा का बस चलता तो वे बीरबल को निकाल देते।
• बस! अब रुक जाओ।
• बस दो दिन की तो बात है। मैं आ जाऊँगी।
ऊपर लिखे वाक्यों में बस शब्द के अर्थ अलग-अलग हैं।
अब इसी तरह चल शब्द से वाक्य बनाओ।
(संकेत चल, चल-चल, चला, चलें, चलना, चलती, चलो)
बीच सड़क पर मत चल।
मैं तो चल-चल के थक गया।
तुम बैठो मैं तो चला।
चलो अब पढ़ाई करो।
अब हमें चलना चाहिए।
इसी को चलती का नाम गाड़ी कहते हैं।
कैसे चलें, राजीव तो आया ही नहीं।
यह फ़िल्म बहुत चलेगी।