निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए -
फ़िल्म 'श्री 420' के गीत 'रातों दसों दिशाओं से कहेंगी अपनी कहानियाँ' पर संगीतकार जयकिशन ने आपत्ति क्यों की?
'रातों दसों दिशाओं से कहेंगी अपनी कहानियाँ' पर संगीतकार जयकिशन को आपत्ति थी क्योंकि सामान्यत: दिशाएँ चार होती हैं। वे चार दिशाएँ शब्द का प्रयोग करना चाहते थे लेकिन शैलेन्द्र तैयार नहीं हुए। वे दर्शकों के सामने उथलेपन को परोसना नहीं चाहते थे। वे तो दर्शकों की रूचि को परिष्कृत करना चाहते थे।