CameraIcon
CameraIcon
SearchIcon
MyQuestionIcon
MyQuestionIcon
1
You visited us 1 times! Enjoying our articles? Unlock Full Access!
Question

निम्नलिखित तीन परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के आगे आने वाले प्रश्नों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नों के आपके उत्तर इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए।

परिच्छेद 1
विश्व के अधिकतर राष्ट्र एवं लोग निर्धनता की स्थिति में हैं। ऐसा क्यों है? क्या निर्धन लोगों को अपनी दुर्दशा का दोष देना पर्याप्त है? क्या वे आलसी हैं, क्या उन्होंने गलत निर्णय लिए और अपनी स्थिति के लिए केवल स्वयं ही जिम्मेदार रहे हैं? उनकी सरकारों के बारे में क्या कहा जा सकता है? क्या उन्होंने वस्तुत: विकास की सफलता को क्षति पहुँचाने वाली नीतियाँ अपनाई? निर्धनता और असमानता के ऐसे कारण नि:संदेह वास्तविक हैं। लेकिन निर्धनता के गम्भीर एवं अधिक वैश्विक कारणों पर प्रायः कम चर्चा की जाती है। वैश्वीकरण द्वारा परस्पर सम्बद्धता की जगाई गई इस उम्मीद के पीछे वैश्विक निर्णर्यो, नीतियों और प्रथाओं का योगदान है। ये विशिष्ट रूप से समृद्ध और शक्तिशालियों द्वारा प्रभावित, संचालित, या निर्मित की जाती हैं। ये समृद्ध देशों के नेता या अन्य वैश्विक अभिकर्ता जैसे बहुराष्ट्रीय निगम, संस्थान और प्रभावशाली लोग हो सकते हैं। ऐसे अत्यधिक बाह्य प्रभाव की स्थिति में, निर्धन देश और उनकी जनता प्रायः शक्तिहीन होते हैं। परिणामस्वरूप, वैश्विक संदर्भ में, कुछ समृद्ध हो जाते हैं जबकि अधिकतर संघर्ष करते रहते हैं।

Q. परिच्छेद के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A

लेखक निर्धनता के लिए, निर्धन देशों की सरकारों पर आरोप लगा रहा है।
No worries! We‘ve got your back. Try BYJU‘S free classes today!
B

लेखक विकसित देशों द्वारा किए गए गरीबी उन्मूलन प्रयासों से संतुष्ट है।
No worries! We‘ve got your back. Try BYJU‘S free classes today!
C

लेखक का विश्वास है कि समृद्ध देश गरीब देशों की निर्धनता के लिए उत्तरदायी हैं।
Right on! Give the BNAT exam to get a 100% scholarship for BYJUS courses
D

लेखक इस तथ्य से सहमत है कि निर्धन लोग निर्धनता से मुक्ति प्राप्त करने के लिए पर्याप्त कठिन परिश्रम नहीं कर रहे हैं।
No worries! We‘ve got your back. Try BYJU‘S free classes today!
Open in App
Solution

The correct option is C
लेखक का विश्वास है कि समृद्ध देश गरीब देशों की निर्धनता के लिए उत्तरदायी हैं।
व्याख्या:

परिच्छेद यह व्याख्या करता है कि निर्धन राष्ट्र या निर्धन लोग अपनी निर्धनता के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। इस प्रकार, विकल्प (a) और विकल्प (d) गलत हैं। विकल्प (b) भी ग़लत है। लेखक विकसित देशों की आलोचना कर रहा है। वह उनके प्रयासों से संतुष्ट नहीं है।

विकल्प (c) सही है। परिच्छेद यह उल्लेख करता है कि वैश्विक निर्णय, समृद्ध और शक्तिशालियों की नीतियों द्वारा प्रभावित हैं। ये निर्धन देशों में निर्धनता के लिए जिम्मेदार हैं।

flag
Suggest Corrections
thumbs-up
0
Join BYJU'S Learning Program
similar_icon
Related Videos
thumbnail
lock
Rectification of Errors
ACCOUNTANCY
Watch in App
Join BYJU'S Learning Program
CrossIcon