CameraIcon
CameraIcon
SearchIcon
MyQuestionIcon
MyQuestionIcon
43
You visited us 43 times! Enjoying our articles? Unlock Full Access!
Question

पाठ में आए रोटियों के अलग-अलग नामों की सूची बनाएँ और इनके बारे में जानकारी प्राप्त करें।

Open in App
Solution

रोटियों के नाम इस प्रकार हैं-
बाकराखानी- यह रोटी हल्का मीठा स्वाद लिए होती है। इसे मैदा, सूजी, अंडा, चीनी, दूध, घी तथा नमक डालकर बनाया जाता है। इन सबको मिलाकर इन्हें गूंथा जाता है और फिर एक घंटे के लिए खमीर करने के लिए छोड़ा जाता है। तब यह रोटी बनती है। इसे तंदूर में बनाया जाता है। यह खुशबूदार तथा शीरमाल से बहुत मुलायम होती है। मुँह में डालते ही यह घुल जाती है।
रूमाली- यह रोटी रूमाल के समान पतली और मुलायम होती है। इसे मैदा, आटे तथा दूध के साथ गूंथा जाता है और इससे पतली-पतली रोटी बनाई जाती हैं।
शीरमाल- यह रोटी केसर के स्वाद वाली होती है। यह मैदा, दूध, चीनी तथा मेवों का प्रयोग करके बनाई जाती है। यही कारण है कि इसे शीरमाल कहते हैं। यह अन्य रोटियों से मोटी होती है। खाने में बहुत स्वाद होती हैं। यह तंदूर में पकती है।
गाव दीदां- जानकारी नहीं है।
ताफ़तान- ताफ़तान को शीरमाल की ही एक किस्म माना जाता है। यह तंदूर में नहीं पकती है।
बेसनी- यह बेसन से बनी रोटी होती है।
गाज़ेबान- जानकारी नहीं है।
खमीरी- खमीरी रोटी को बनाने के लिए इसमें आटा, नमक, चीनी तथा घी का इस्तेमाल होता है। यह भी तंदूर पर बनाई जाती है।
तुनकी- यह एक रोटी का प्रकार है और खाने में खस्ता होती है।


flag
Suggest Corrections
thumbs-up
158
similar_icon
Similar questions
View More
Join BYJU'S Learning Program
similar_icon
Related Videos
thumbnail
lock
Summary
GEOGRAPHY
Watch in App
Join BYJU'S Learning Program
CrossIcon