Q. भारत में रेलवे की शुरुआत से एक तरफ नए शहरों का उदय हुआ और दूसरी ओर पारंपरिक शहरी केंद्रों में गिरावट आई। निम्नलिखित में से किस शहर में गिरावट देखी गई?
व्याख्या :
भारत में रेलमार्ग की शुरूआत 1853 में हुई। इसका उद्देश्य यूनाइटेड किंगडम के रणनीतिक और वाणिज्यिक हितों की पूर्ति करना था। इसी समय, आंतरिक क्षेत्रो में उत्पादन होने वाले कच्चे माल को निर्यात के लिए बंदरगाहों से जोड़ा गया और आयातित ब्रिटिश सामानों को देश के विभिन्न हिस्सों में पहुँचाया गया।
इस प्रक्रिया ने एक ही समय में बंबई और मद्रास जैसे निर्यात केंद्रों के रूप में नए शहरों का उदय देखा, जैसे कि जमालपुर, वाल्टेयर और बरेली जैसे कुछ रेलवे शहर विकसित हुए। हालांकि, आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे इन पारंपरिक शहरों से दूर हो गईं क्योंकि ये शहर सड़कों और नदियों से जुड़े हुए थे। नए शहर रेलगाड़ियों के माध्यम से जुडे हुए थे। जिसके कारण पुराने शहरी केंद्रों में गिरावट आई और नए शहरी केंद्रों का उदय हुआ। उदाहरण के लिए गंगा के किनारे स्थित मिर्जापुर दक्कन से कपास तथा सुती वस्तुओं के संग्रह का केंद्र था जो मुंबई तक जाने वाली रेलवे लाइन के अस्तित्व में आने के बाद अपनी पहचान खोने लगा था