Q. Consider the following pairs:
Temple | Dynasty |
1. Sun Temple (Modhera) | Solanki |
2. Shore Temple | Cholas |
3. Kandariya Mahadeo Temple | Chandellas |
4. Kailasnath rock-cut Temple (Ellora) | Satavahanas |
मंदिर | राजवंश |
1. सूर्य मंदिर (मोढ़ेरा) | सोलंकी |
2. शोर मंदिर | चोल |
3. कंदरिया महादेव मंदिर | चंदेल |
4. कैलाशनाथ शैलकर्तित मंदिर (एलोरा) | सातवाहन |
Explanation:
Pair 1 is correctly matched: Sun Temple (Modhera) is situated on the banks of the Pushpavati River in Modhera, Gujarat. Built by King Bhimdev of the Solanki dynasty in 1026 AD. Modhera Sun Temple in Modhera is one of the few shrines dedicated to the Sun God.Surya Kund tank is in front of the temple ,which consists of 108 miniature shrines which are carved in between the steps within the tank.
Pair 2 is incorrectly matched: Shore Temple was constructed by Narashimmavarman II of the Pallava dynasty (not by cholas). It is one of the oldest constructed stone temples in South India. This temple was built with granite blocks in the 8th century AD. The shore temple is the fine example of Dravidian architecture under the Pallava dynasty. When cholas captured Mamallapuram, they renovated the temples built by Pallavas.
Pair 3 is correctly matched: The Khajuraho Group of Monuments is a group of Hindu temples and Jain temples in Madhya Pradesh. It was built by the Chandela dynasty between 950 AD and 1050 AD. The temples are famous for their nagara-style architectural symbolism.
The Kandariya Mahadeva Temple of Khajuraho was built during the reign of King Vidyadhara, ruler of the Chandela dynasty in the 11th century. This temple is dedicated to Lord Shiva.
Pair 4 is incorrectly matched: The temple was founded by King Krishna I (757-773 AD) of the RashtraKuta dynasty not Satavahanas dynasty. This is the largest of the rock-cut Hindu temples in the caves of the Ellora. The architecture of the temple shows traces of the Pallava and Chalukya styles.
व्याख्या :
युग्म 1 सुमेलित है: सूर्य मंदिर (मोढ़ेरा) गुजरात के मोढ़ेरा में पुष्पावती नदी के तट पर स्थित है। इसे 1026 ई. में सोलंकी वंश के राजा भीमदेव द्वारा निर्मित किया गया था । मोढ़ेरा में स्थित यह मंदिर, सूर्य देव को समर्पित कुछ मंदिरों में से एक है। मंदिर के सामने सुर्य कुंड है, जिसमें 108 लघु मंदिर हैं, जो कूंड के भीतर चरणों के बीच में खुदे हुए हैं।
युग्म 2 सुमेलित नहीं है: शोर मंदिर का निर्माण चोलों द्वारा नहीं अपितु पल्लव वंश के नरसिंह वर्मन द्वितीय द्वारा किया गया था। यह दक्षिण भारत में सबसे पुराने पत्थर के मंदिरों में से एक है। यह मंदिर 8 वीं शताब्दी ईस्वी में ग्रेनाइट से बनाया गया था। शोर मंदिर पल्लव वंश के शासन में द्रविड़ वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है। जब चोलों ने मामल्लपुरम पर कब्जा कर लिया, तो उन्होंने पल्लवों द्वारा निर्मित मंदिरों का जीर्णोद्धार किया।
युग्म 3 का सही मिलान किया गया है: खजुराहो समूह के स्मारक मध्य प्रदेश में हिंदू मंदिरों और जैन मंदिरों का एक समूह है। इसका निर्माण चंदेल वंश ने 950 ई. से 1050 ई. के बीच करवाया था। मंदिर अपनी नागर शैली के वास्तुशिल्प प्रतीक के लिए प्रसिद्ध हैं।
खजुराहो का कंदरिया महादेव मंदिर 11 वीं शताब्दी में चंदेल वंश के शासक राजा विद्याधर के शासनकाल के दौरान बनाया गया था। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
युग्म 4 सुमेलित नहीं है: मंदिर की स्थापना सातवाहन वंश ने नहीं अपितु राष्ट्रकूट वंश के राजा कृष्ण प्रथम (757-773 ईस्वी) ने की थी। यह एलोरा की गुफाओं में शैलकर्तित हिंदू मंदिरों में सबसे बड़ा है। मंदिर की वास्तुकला में पल्लव और चालुक्य शैलियों के निशान प्रकट होते हैं ।