Q. सिंधु घाटी में नगर नियोजन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A
सामान्यतः कस्बों को ऊपरी एवं निचले दो भागों में विभाजित किया गया था।
No worries! We‘ve got your back. Try BYJU‘S free classes today!
B
ऊपरी शहर को दुर्ग के रूप में जाना जाता था।
No worries! We‘ve got your back. Try BYJU‘S free classes today!
C
निचला शहर ऊपरी शहर से आकार में बड़ा था।
No worries! We‘ve got your back. Try BYJU‘S free classes today!
D
ऊपरी शहर का आकार निचले शहर से बड़ा था।
Right on! Give the BNAT exam to get a 100% scholarship for BYJUS courses
Open in App
Solution
The correct option is D
ऊपरी शहर का आकार निचले शहर से बड़ा था। व्याख्या:
सिंधु घाटी सभ्यता अपने उन्नत नगर नियोजन के लिए जानी जाती है। हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, कालीबंगन और लोथल जैसे सभी प्रमुख शहरों में उत्खनन से विस्तृत नगर नियोजन और शहरों के निर्माण के लिए एक समान दृष्टिकोण का पता चलता है।
सामान्यतः बस्ती को दो भागों में विभाजित किया गया था, एक छोटा परंतु ऊंचाई पर बनाया गया और दूसरा कहीं अधिक बड़ा परंतु नीचे बनाया गया था। पुरातत्वविदों ने इन्हें क्रमशः दुर्ग और निचले शहर के रूप में नामित किया है। दुर्ग की ऊंचाई का कारण यह था कि संरचनाएं कच्ची ईंटों के चबूतरे पर बनाई गई थी। कई इमारतों का निर्माण चबूतरों पर किया गया था, जो नींव की भूमिका निभाते थे। सिंधु घाटी में नगर नियोजन के अन्य पहलुओं में सड़कों तथा गलियों को लगभग एक ‘ग्रिड’ पद्धति में बनाया गया था और ये एक दूसरे को समकोण पर कटती थी, इसके अतिरिक्त पक्की हुई ईंटों का उपयोग, तथा जल निकासी तंत्र शामिल हैं।