Q. With reference to the peasant movements, consider the following pairs:
S.No. |
Movement |
Epicenter |
1. |
Pabna Movement |
East Bengal |
2. |
Indigo Revolt |
Bihar |
3. |
Deccan Peasant Movement |
Poona |
Which of the pairs given above is/are correctly matched?
Q. किसान आंदोलनों के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
क्रम संख्या |
आंदोलन |
केंद्र |
1. |
पाबना विद्रोह |
पूर्वी बंगाल |
2. |
नील विद्रोह |
बिहार |
3. |
दक्कन किसान आंदोलन |
पूना |
उपर्युक्त युग्मों में से कौन सा/से सुमेलित है/हैं?
Explanation:
Pair 1 is correctly matched: Pabna Movement is a peasant movement of Pabna, East Bengal in the 1870s. The revolt was directed against landlords due to their high rent demands.
Pair 2 is incorrectly matched: Indigo Revolt (1859-60) took place in Bengal. It was caused due to Indigo planters (who were mainly Europeans) forcing tenants to grow Indigo on their land, for a token amount. Tenants were forced to sell the produce below the market price. The event that triggered the Indigo revolt took place in Govindpur village, Bengal. The villagers stopped cultivating indigo and it was led by Digambar Biswas and Bishnu Biswas.
Pair 3 is correctly matched: The Deccan peasant movement of the 1870s was focussed around Poona and Ahmednagar. It was caused due to the increase in rent by the British and the charging of exorbitant interest rates by the moneylenders. It was mostly directed against the moneylenders.
व्याख्या:
युग्म 1 सही सुमेलित है: पाबना विद्रोह 1870 के दशक में पाबना (पूर्वी बंगाल) का एक किसान आंदोलन है। लगान की उच्च दर के कारण यह विद्रोह जमींदारों के विरुद्ध किया गया था।
युग्म 2 सुमेलित नहीं हैं: नील विद्रोह (1859-60) बंगाल में हुआ था। इसका प्रमुख कारण यह था कि बागान मालिक (जो मुख्य रूप से यूरोपीय थे) एक टोकन राशि के बदले किसानों को अपनी जमीन पर नील की खेती करने के लिए मजबूर करते थे। जोतदारों को बाजार मूल्य से नीचे अपनी उपज बेचने के लिए मजबूर किया जाता था। नील विद्रोह को शुरू करने वाली घटना गोविंदपुर गांव (बंगाल) में हुई। ग्रामीणों ने नील की खेती करना बंद कर दिया, इसका नेतृत्व दिगंबर विश्वास और विष्णु बिस्वास ने किया।
युग्म 3 सुमेलित है: 1870 के दशक का दक्कन किसान आंदोलन पूना और अहमदनगर के आसपास केंद्रित था। इस विद्रोह का मुख्य कारण अंग्रेजों द्वारा लगान में की गई वृद्धि और साहूकारों द्वारा अत्यधिक ब्याज दरों पर शुल्क लेना था। यह ज्यादातर साहूकारों के विरुद्ध किया गया आंदोलन था।