स्पीति अन्य पर्वतीय स्थलों से किस प्रकार भिन्न है?
स्पीति का प्राकृतिक सौंदर्य अन्य पर्वतीय स्थलों से भिन्न हैं। यहाँ की चोटियाँ वृक्ष रहित और विशाल हैं। यह अत्यधिक ठंड से युक्त स्थान है। यह हिमालय की मध्य घाटी में स्थित हैं। यह अन्य पर्वतीय स्थलों के समान पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं है। अतः वहाँ मिलने वाली सुविधाएँ यहाँ पर नहीं है। यह शांत है और आबादी से अछूता है। हरियाली नहीं होने के बाद भी इसका सौंदर्य अद्भुत है।