(क) राजू हाई स्कूल तक पढ़ाई करने के बाद जंगलों मे रहने क्यों आया होगा?
(ख) राजू के शहीद होने का आदिवासियों के आंदोलन पर क्या असर हुआ होगा?
(क) उसका मन संसार में फैले भ्रष्टाचार से दुखी हो गया होगा इसलिए वह साधू बन गया होगा। वह समाज से दूर हो गया होगा। साथ ही अंग्रेज़ों के प्रति उसके मन में विद्रोह था। वह जंगल में आ गया। भाग्य से उसे वहाँ साथी मिल गए।
(ख) राजू के शहीद होने पर आदिवासियों का आन्दोलन टूट गया। वे हिम्मत हार कर अंग्रेज़ों की गुलामी करने लगे। परन्तु अंग्रेज़ भी उनसे डर गए थे और उनके साथ मनमानी नहीं कर सके।